Khel Now logo
HomeSportsICC Men's T20 World CupLive Cricket Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

PKL 9: पुनेरी पलटन को लगा बड़ा झटका, असलम ईनामदार हुए चोटिल

Sawan has been writing about multiple sports like Kabaddi, Cricket, Badminton and others since 2017.
Published at :November 2, 2022 at 6:48 AM
Modified at :December 13, 2023 at 1:01 PM
PKL 9: पुनेरी पलटन को लगा बड़ा झटका, असलम ईनामदार हुए चोटिल

(Courtesy : PKL)

युवा रेडर इंजरी का शिकार हो गए हैं।

प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के 9वें सीजन में शानदार खेल दिखा रही पुनेरी पलटन की टीम को एक बड़ा झटका लगा है। टीम के दिग्गज रेडर असलम ईनामदार इंजरी का शिकार हो गए हैं। इसी वजह से वो आगामी कुछ मैचों में नहीं खेल पाएंगे। पुनेरी पलटन की टीम ने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी। असलम ईनामदार का बाहर होना पुनेरी पलटन के लिए एक बड़ा झटका कहा जा सकता है क्योंकि वो काफी जबरदस्त फॉर्म में थे।

पुनेरी पलटन ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करके असलम ईनामदार के बाहर होने की जानकारी दी। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा 'एक हल्की इंजरी की वजह से असलम ईनामदार आगामी कुछ मैचों से बाहर हो सकते हैं। हम उनके जल्द ठीक होने की कामना करते हैं।'

https://twitter.com/PuneriPaltan/status/1587426240809816065?s=20&t=GnQ-YKJRyM2yMXS4Bg1ntA

असलम ईनामदार की अनुपस्थिति में आकाश शिंदे ने किया जबरदस्त प्रदर्शन

असलम ईनामदार दबंग दिल्ली के खिलाफ मुकाबले में भी नहीं खेले थे लेकिन इसके बावजूद टीम ने जीत हासिल की थी। उनकी जगह पर आकाश शिंदे रेडर के तौर पर खेले और उन्होंने बिल्कुल भी असलम ईनामदार की कमी नहीं खलने दी। आकाश शिंदे ने 13 प्वॉइंट हासिल करके पुनेरी पलटन की जीत में अहम योगदान दिया था। देखने वाली बात होगी कि अगले मैच में वो किस तरह का खेल दिखा पाते हैं। असलम ईनामदार की बात करें तो वो काफी जबरदस्त रेडर टीम के लिए साबित हो रहे थे। उन्होंने अभी तक आठ मैचों में 71 रेड प्वॉइंट हासिल किए थे।

पुनेरी पलटन के अगर ओवरऑल परफॉर्मेंस की बात करें तो अभी तक उन्होंने 9 में से पांच मुकाबले जीते हैं और दो मैचों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। वहीं दो मुकाबले टीम के टाई पर समाप्त हुए हैं। प्वॉइंट्स टेबल में पुनेरी पलटन की टीम इस वक्त दूसरे पायदान पर है। अपने पिछले पांच में से चार मुकाबले वो जीत चुके हैं।

Sawan Gupta
Sawan Gupta

Sawan Gupta is a passionate sports enthusiast with a strong interest in cricket, hockey, badminton, and kabaddi. He supports RCB in the IPL and UP Yoddhas in the PKL, and admires PV Sindhu and Virat Kohli. Since 2017, Sawan has been writing sports articles, covering major events like the Pro Kabaddi League, Asian Games, Olympics, and various cricket tournaments.