Khel Now logo
HomeSportsWomen's Premier LeagueLive Cricket Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

PKL 9: जयपुर पिंक पैंथर्स और पुनेरी पलटन के बीच जबरदस्त टक्कर की उम्मीद

Sawan has been writing about multiple sports like Kabaddi, Cricket, Badminton and others since 2017.
Published at :November 23, 2022 at 11:40 PM
Modified at :November 23, 2022 at 11:40 PM
PKL 9: जयपुर पिंक पैंथर्स और पुनेरी पलटन के बीच जबरदस्त टक्कर की उम्मीद

दोनों ही टीमें टूर्नामेंट में काफी जबरदस्त फॉर्म में हैं।

प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) में बुधवार को जयपुर पिंक पैंथर्स और पुनेरी पलटन के बीच मुकाबला खेला जाएगा। दोनों ही टीमें इस सीजन काफी जबरदस्त फॉर्म में हैं और लगातार बेहतरीन प्रदर्शन कर रही हैं। पुनेरी पलटन की टीम टूर्नामेंट में 16 मैचों में 10 जीत और चार हार के साथ पहले पायदान पर है। वहीं जयपुर पिंक पैंथर्स की टीम भी उनसे ज्यादा पीछे नहीं है और 15 मैचों में 10 जीत और पांच हार के साथ वो तीसरे पायदान पर हैं। इसलिए कह सकते हैं कि ये मुकाबला दो बराबर की टीमों के बीच होने वाला है और इसी वजह से फैंस को काफी जबरदस्त रोमांच देखने को मिल सकता है।

दोनों ही टीमें चाहेंगी कि वो अपने-अपने जीत के सिलसिले को बरकरार रखें और इसी वजह से एक कड़ी टक्कर हो सकती है। आइए जान लेते हैं कि दोनों टीमों का कॉम्बिनेशन क्या रह सकता है और क्या कहते हैं आंकड़े ?

स्क्वाड

पुनेरी पलटन

पलटन के लिए सीजन की शुरूआत भले ही उतनी अच्छी नहीं हुई थी लेकिन जिस तरह से उन्होंने वापसी की है वो काबिलेतारीफ है। टीम लगातार मैच जीत रही है और इसमें टीम के मेन प्लेयर्स का काफी अहम योगदान रहा है। असलम ईनामदार और मोहित गोयत की जोड़ी लगातार प्वॉइंट्स ला रही है। इसके अलावा आकाश शिंदे के रूप में टीम को एक और बेहतरीन युवा रेडर मिला है। फजल अत्राचली की अगर बात करें तो वो भी डिफेंस में अच्छा कर रहे हैं। हालांकि बेंगलुरू बुल्स के खिलाफ वो एक भी प्वॉइंट नहीं ले पाए थे लेकिन इसके बावजूद टीम ने जीत हासिल की थी। इससे पता चलता है कि पुनेरी पलटन की टीम में कितनी गहराई है और किसी एक या दो प्लेयर पर वो डिपेंड नहीं हैं।

पुनेरी पलटन की संभावित स्टार्टिंग सेवन -

अबिनेश नादराजन, संकेत सावंत, असलम ईनामदार, मोहित गोयत, आकाश शिंदे, सोमबीर और फजल अत्राचली।

​जयपुर पिंक पैंथर्स

जयपुर पिंक पैंथर्स की टीम अच्छा प्रदर्शन तो कर रही है लेकिन उनके प्लेयर्स को और निरंतरता दिखानी होगी। अर्जुन देशवाल अकेले ऐसे प्लेयर हैं जो लगातार प्वॉइंट्स ला रहे हैं लेकिन बाकी खिलाड़ियों के अंदर निरंतरता की कमी है। राहुल चौधरी किसी मैच में चलते हैं तो किसी मुकाबले में नहीं चलते हैं। डिफेंस में भी टीम से कई बार गलतियां हुई हैं। हालांकि अच्छी बात ये है कि टीम के पास साहुल कुमार, अंकुश और सुनील कुमार जैसे दिग्गज डिफेंडर हैं और कोई ना कोई प्लेयर जरूर प्वॉइंट्स लाता है। इस मुकाबले में दोनों टीमों के डिफेंडर्स की भी कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है।

जयपुर पिंक पैंथर्स की संभावित स्टार्टिंग सेवन -

अर्जुन देशवाल, सुनील कुमार, रीजा मीरबाघेरी, भवानी राजपूत, वी अजीत, साहुल कुमार और अंकुश।

दोनों टीमों के बीच हेड टू हेड आंकड़े

पुनेरी पलटन और जयपुर पिंक पैंथर्स के बीच पीकेएल में अभी तक कुल मिलाकर 19 मुकाबले खेले गए हैं। इस दौरान पुनेरी पलटन ने सात और जयपुर पिंक पैंथर्स ने 10 मुकाबलों में जीत हासिल की है। दोनों टीमों के बीच दो मुकाबला टाई रहा है। इस सीजन पुनेरी पलटन की टीम एक बार जयपुर को हरा चुकी है।

इन खिलाड़ियों पर होंगी निगाहें

पुनेरी पलटन की टीम में सारी निगाहें मोहित गोयत और असलम ईनामदार पर होंगी। इसके अलावा आकाश शिंदे और कप्तान फजल अत्राचली भी कमाल कर सकते हैं। वहीं जयपुर पिंक पैंथर्स की टीम को अर्जुन देशवाल से काफी उम्मीदें होंगी। पिछले मैच में उन्होंने 19 प्वॉइंट हासिल कर टीम को मैच जिताया था और इस बार भी उनसे इसी तरह के परफॉर्मेंस की उम्मीद होगी।

सफलता का मंत्र

ये मुकाबला दोनों टीमों के डिफेंडर्स के बीच का हो सकता है। इसकी वजह ये है कि दोनों ही टीमों के पास बेहतरीन रेडर्स हैं और इसी वजह से जो भी टीम डिफेंस में अच्छा करेगी उसके जीतने की उम्मीद ज्यादा रहेगी।

फैंटेसी के लिए टीम

अर्जुन देशवाल, असलम ईनामदार, आकाश शिंदे, सोमबीर, अबिनेश नादराजन, साहुल कुमार और अंकुश।

क्या आप जानते हैं ?

जयपुर पिंक पैंथर्स ने पीकेएल के पहले सीजन का खिताब जीता था लेकिन उसके बाद से वो अब तक ट्रॉफी नहीं जीत पाए हैं। टीम को अपने दूसरे खिताब की तलाश है।

पुनेरी पलटन और जयपुर पिंक पैंथर्स के बीच मैच आप कहां देख सकते हैं ?

दोनों टीमों के बीच आप ये मुकाबला टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं। इसके अलावा हॉटस्टार पर भी मुकाबलों का प्रसारण होगा।

Sawan Gupta
Sawan Gupta

Sawan Gupta is a passionate sports enthusiast with a strong interest in cricket, hockey, badminton, and kabaddi. He supports RCB in the IPL and UP Yoddhas in the PKL, and admires PV Sindhu and Virat Kohli. Since 2017, Sawan has been writing sports articles, covering major events like the Pro Kabaddi League, Asian Games, Olympics, and various cricket tournaments.