Khel Now logo
HomeSportsICC Men's T20 World CupLive Cricket Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

PKL 9: जयपुर पिंक पैंथर्स और यू-मुम्बा के बीच होगी टॉप-2 में जाने की जंग

Sawan has been writing about multiple sports like Kabaddi, Cricket, Badminton and others since 2017.
Published at :November 15, 2022 at 4:00 AM
Modified at :November 15, 2022 at 4:00 AM
PKL 9: जयपुर पिंक पैंथर्स और यू-मुम्बा के बीच होगी टॉप-2 में जाने की जंग

दोनों ही टीमों का परफॉर्मेंस अभी तक लगभग एक जैसा रहा है।

प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) में मंगलवार को पहला मैच यू-मुम्बा और जयपुर पिंक पैंथर्स के बीच खेला जाएगा। दोनों ही टीमों के परफॉर्मेंस की बात करें तो अभी तक लगभग एक जैसा रहा है। जयपुर पिंक पैंथर्स ने 13 में से आठ मुकाबले जीते हैं और पांच मैचों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है और इस वक्त प्वॉइंट्स टेबल में वो तीसरे पायदान पर हैं। वहीं यू-मुम्बा की बात करें तो उन्होंने भी 13 में से आठ मैच जीते हैं और पांच मुकाबले हारे हैं। प्वॉइंट्स टेबल में टीम इस वक्त चौथे पायदान पर है। इसलिए कह सकते हैं कि जयपुर पिंक पैंथर्स और यू-मुम्बा के बीच टॉप-2 में जाने की जंग रहेगी। आइए जानते हैं कि दोनों टीमों का कॉम्बिनेशन क्या रह सकता है और कौन किस पर भारी है।

स्क्वाड

जयपुर पिंक पैंथर्स

अच्छी शुरूआत के बाद बीच में जयपुर पिंक पैंथर्स की टीम थोड़ा लड़खड़ाई थी लेकिन ऐसा लग रहा है कि अब एक बार फिर उन्होंने लय हासिल कर ली है। अपने पिछले मुकाबले में दबंग दिल्ली को उन्होंने जिस तरह से हराया है, उससे पता चलता है कि टीम काफी जबरदस्त खेल रही है। अर्जुन देशवाल रेडिंग में लगातार अच्छा कर रहे हैं। टीम के लिए सबसे अच्छी बात ये है कि 'शो मैन' फॉर्म में आ गए हैं। दबंग दिल्ली के खिलाफ उन्होंने 13 प्वॉइंट्स हासिल कर पुराने दिनों की याद दिला दी। राहुल चौधरी अगर इसी तरह खेलते रहे तो फिर अर्जुन देशवाल के ऊपर से दबाव काफी कम हो जाएगा। डिफेंस में कप्तान सुनील कुमार समेत सारे प्लेयर प्वॉइंट्स ला रहे हैं। इसलिए कह सकते हैं जयपुर की टीम को हराना आसान नहीं होगा।

जयपुर पिंक पैंथर्स की संभावित स्टार्टिंग सेवन -

अर्जुन देशवाल, सुनील कुमार, केएस अभिषेक, राहुल चौधरी, रीजा मीरबाघेरी, साहुल कुमार और अंकुश।

यू-मुम्बा

मुम्बा की टीम भी इस वक्त काफी जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है। युवा खिलाड़ियों से सजी इस टीम ने अपने फैंस को निराश नहीं किया है। भले ही टीम में ज्यादा बड़े नाम नहीं थे लेकिन इन्होंने अपने परफॉर्मेंस से बड़ी से बड़ी टीमों को हराया। गुमान सिंह के ऊपर मैनेजमेंट ने जो विश्वास दिखाया था उस पर वो खरे उतरे हैं। आशीष ने काफी बेहतरीन काम है। वहीं डिफेंस में रिंकू, मोहित और किरण मागर ने बेहतरीन खेल दिखाया है। कप्तान सुरेंद्र सिंह भले ही प्लेइंग सेवन का हिस्सा ना हों लेकिन इसके बावजूद टीम जीत हासिल करती है। पिछले मैच में पटना पाइरेट्स के खिलाफ उन्होंने ये करके दिखाया।

यू-मुम्बा की संभावित स्टार्टिंग सेवन -

गुमान सिंह, शिवांश ठाकुर, हरेंद्र कुमार, आशीष, मोहित, रिंकू और किरण मागर।

दोनों टीमों के बीच हेड टू हेड आंकड़े

जयपुर पिंक पैंथर्स और यू-मुम्बा के बीच अभी तक पीकेएल में कुल मिलाकर 20 मुकाबले खेले गए हैं। इस दौरान जयपुर पिंक पैंथर्स ने आठ और यू-मुम्बा ने 10 मुकाबले जीते हैं। वहीं दोनों टीमों के बीच दो मुकाबले टाई रहे हैं। इससे पता चलता है कि यू-मुम्बा का पलड़ा पैंथर्स के खिलाफ भारी रहा है। हालांकि इस सीजन एक बार जयपुर की टीम यू-मुम्बा को हरा चुकी है।

इन खिलाड़ियों पर होंगी निगाहें

जयपुर पिंक पैंथर्स टीम की निगाहें एक बार फिर से अपने मेन रेडर अर्जुन देशवाल पर होंगी, जो लगातार प्वॉइंट्स ला रहे हैं। इसके अलावा राहुल चौधरी से भी काफी उम्मीद होगी। जिस तरह से पिछले मुकाबले में उन्होंने परफॉर्म किया टीम उनसे उसी प्रदर्शन की उम्मीद दोबारा करेगी। वहीं यू-मुम्बा उम्मीद करेगी कि उनके युवा रेडर गुमान सिंह और डिफेंस अच्छा प्रदर्शन करे।

सफलता का मंत्र

यू-मुम्बा को अगर जीत हासिल करनी है तो डिफेंस पर ध्यान देना होगा। जयपुर पिंक पैंथर्स के पास कई ऐसे रेडर हैं जो अकेले दम पर मैच जिताने की क्षमता रखते हैं। ऐसे में डिफेंस यू-मुम्बा के लिए काफी जरूरी है। वहीं पैंथर्स की टीम चाहेगी कि गुमान सिंह को आसानी से प्वॉइंट्स ना दिए जाएं, ताकि बाकी खिलाड़ियों पर दबाव बढ़े।

फैंटसी के लिए टीम

रेडर्स - अर्जुन देशवाल (जयपुर पिंक पैंथर्स), राहुल चौधरी (जयपुर पिंक पैंथर्स) गुमान सिंह (यू-मुम्बा)।

डिफेंस - रिंकू (यू-मुम्बा), मोहित (यू-मुम्बा), सुनील कुमार (जयपुर पिंक पैंथर्स) और अंकुश (जयपुर पिंक पैंथर्स)।

क्या आप जानते हैं ?

जयपुर पिंक पैंथर्स की टीम ने पीकेएल के पहले सीजन का खिताब जीता था। 2014 में जब पीकेएल का आगाज हुआ था तब उस सीजन का टाइटल जयपुर पिंक पैंथर्स ने ही जीता था।

जयपुर पिंक पैंथर्स और यू-मुम्बा के बीच मैच आप कहां देख सकते हैं ?

दोनों टीमों के बीच आप ये मुकाबला टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं। इसके अलावा हॉटस्टार पर भी मुकाबलों का प्रसारण होगा।

Sawan Gupta
Sawan Gupta

Sawan Gupta is a passionate sports enthusiast with a strong interest in cricket, hockey, badminton, and kabaddi. He supports RCB in the IPL and UP Yoddhas in the PKL, and admires PV Sindhu and Virat Kohli. Since 2017, Sawan has been writing sports articles, covering major events like the Pro Kabaddi League, Asian Games, Olympics, and various cricket tournaments.