Khel Now logo
HomeSportsICC Men's T20 World CupLive Cricket Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

पीकेएल 9: यू मुम्बा और तेलुगु टाइटंस के बीच होगी सीधी टक्कर

Sawan has been writing about multiple sports like Kabaddi, Cricket, Badminton and others since 2017.
Published at :November 2, 2022 at 6:00 AM
Modified at :November 2, 2022 at 6:06 AM
पीकेएल 9: यू मुम्बा और तेलुगु टाइटंस के बीच होगी सीधी टक्कर

दोनों ही टीमों के पास कई बेहतरीन प्लेयर मौजूद हैं।

प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) में बुधवार को 9वें सीजन का 54वां मुकाबला यू मुम्बा और तेलुगु टाइटंस के बीच खेला जाएगा। यू-मुम्बा की टीम इस वक्त बेहतरीन फॉर्म में चल रही है और दूसरी तरफ तेलुगु टाइटंस का हाल भी पिछले सीजन के जैसा ही है। यू मुम्बा की टीम इस सीजन अभी तक आठ में से पांच मुकाबले जीत चुकी है और इस वक्त प्वॉइंट्स टेबल में वो पांचवें पायदान पर हैं। वहीं दूसरी तरफ तेलुगु टाइटंस की टीम 9 में से केवल एक ही मैच जीत पाई है। वहीं आठ मैचों में उन्हें अभी तक हार झेलनी पड़ी है। इससे साफ पता चलता है कि पिछले सीजन की तरह इस बार भी तेलुगु टाइटंस लगातार शिकस्त का सामना कर रही है। आइए जानते हैं कि दोनों टीमों का कॉम्बिनेशन क्या रह सकता है और कौन किस पर भारी है।

स्क्वाड

यू-मुम्बा

शुरूआती कुछ मैचों में लड़खड़ाने के बाद यू-मुम्बा की टीम अब बेहतरीन फॉर्म में आ गई है। उनका रेडिंग और डिफेंस दोनों ही डिपार्टमेंट काफी अच्छा काम कर रहा है। बंगाल वॉरियर्स के खिलाफ मैच में डिफेंस ने कहर बरपा दिया था। रिंकू और मोहित की जोड़ी ने अकेले 15 प्वॉइंट डिफेंस में हासिल किए थे। वहीं कप्तान सुरेंदर सिंह ने भी चार प्वॉइंट हासिल किए थे। गुजरात जायंट्स के खिलाफ मैच में रेडर्स ने कमाल किया था और गुमान सिंह ने 12 प्वॉइंट हासिल किए थे।हेदराली एकरामी ने भी 10 प्वॉइंट हासिल करके उन्हें काफी अच्छी तरह से सपोर्ट किया था। कुल मिलाकर कह सकते हैं कि यू-मुम्बा का डिफेंस और रेडिंग डिपार्टमेंट काफी बेहतरीन खेल रहा है।

यू-मुम्बा की संभावित स्टार्टिंग सेवन -

गुमान सिंह, जय भगवान, सुरेंदर सिंह, हरेंद्र कुमार, हेदराली एकरामी, रिंकू और मोहित।

तेलुगु टाइटंस

टाइटंस इस पीकेएल सीजन नए जोश और उम्मीद के साथ उतरी थी। इसकी वजह ये थी कि उन्होंने कई बेहतरीन प्लेयर्स का चयन किया था। उनकी टीम में कई बड़े नाम थे लेकिन रिजल्ट पिछले सीजन के जैसा ही रहा है। टीम ने अभी तक जितने भी खिलाड़ियों को आजमाया है लगभग सबका परफॉर्मेंस खराब रहा है। मोनू गोयत, अभिषेक सिंह, परवेश भैंसवाल, विशाल भारद्वाज, रविंदर पहल जैसे सितारों से सजी टीम लगातार जीत के लिए संघर्ष कर रही है। यूपी योद्धाज के खिलाफ पिछले मैच में तो उन्हें काफी बड़े अंतर से हार का सामना करना पड़ा था। डिफेंडर्स और रेडर्स दोनों ही बुरी तरह फ्लॉप रहे थे। ऐसे में तेलुगु टाइटंस के लिए ये मुकाबला बिल्कुल भी आसान नहीं रहने वाला है।

तेलुगु टाइटंस की संभावित स्टार्टिंग सेवन -

अभिषेक, नितिन, प्रवेश भैंसवाल, टी आदर्श, मोनू गोयत, अंकित और विशाल भारद्वाज।

दोनों टीमों के बीच हेड टू हेड आंकड़े

तेलुगु टाइटंस और यू-मुम्बा के बीच अभी तक कुल मिलाकर पीकेएल में 14 मुकाबले खेले गए हैं। इसमें से यू-मुम्बा ने आठ मैचों में जीत हासिल की है और तेलुगु टाइटंस को सिर्फ चार ही मुकाबलों में जीत मिली है। दो मैच टाई पर समाप्त हुए हैं। इससे साफ पता चलता है कि यू-मुम्बा का पलड़ा तेलुगु टाइटंस के खिलाफ भारी रहा है।

इन खिलाड़ियों पर होंगी निगाहें

यू-मुम्बा की निगाहें अपने नए प्लेयर हेदराली एकरामी पर होंगी जिन्होंने पिछले मैच में 10 प्वॉइंट हासिल कर टीम को बेहतरीन ऑप्शन दिया है। इसके अलावा गुमान सिंह जबरदस्त प्रदर्शन कर सकते हैं। डिफेंस में रिंकू और मोहित की जोड़ी से उम्मीदें होंगी। वहीं तेलुगु टाइटंस की टीम मोनू गोयत से काफी उम्मीद करेगी। एक वही प्लेयर हैं जो टीम को जीत की पटरी पर लौटा सकते हैं।

सफलता का मंत्र

अगर यू-मुम्बा को जीत हासिल करनी है तो फिर उनके डिफेंस का अच्छा करना जरूरी है। पिछले कुछ मैचों से उन्होंने यही काम किया है। इसलिए टीम को डिफेंस पर ध्यान देना होगा। वहीं तेलुगु टाइंटस चाहेगी कि पूरी टीम एकजुट होकर खेले और कम से कम गलतियां करे।

फैंटेसी के लिए टीम

रेडिंग -

गुमान सिंह (यू-मुम्बा), जय भगवान (यू-मुम्बा) और मोनू गोयत (तेलुगु टाइटंस)।

डिफेंस -

रिंकू (यू-मुम्बा), मोहित (यू-मुम्बा), विजय कुमार (तेलुगु टाइटंस) और टी आदर्श (तेलुगु टाइटंस)।

क्या आप जानते हैं ?

तेलुगु टाइटंस को पिछले पीकेएल सीजन सिर्फ एक ही मैच में जीत मिली थी। बाकी मुकाबलों में उन्हें या तो हार मिली थी या फिर मैच टाई रहा था। इस बार भी वो उसी तरह का प्रदर्शन कर रहे हैं। हालांकि टीम में इस बार युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का अच्छा मिश्रण है।

Sawan Gupta
Sawan Gupta

Sawan Gupta is a passionate sports enthusiast with a strong interest in cricket, hockey, badminton, and kabaddi. He supports RCB in the IPL and UP Yoddhas in the PKL, and admires PV Sindhu and Virat Kohli. Since 2017, Sawan has been writing sports articles, covering major events like the Pro Kabaddi League, Asian Games, Olympics, and various cricket tournaments.