Khel Now logo
HomeSportsICC Women's World CupLive Cricket Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

PKL 9: नए कप्तान की अगुवाई में बंगाल वॉरियर्स के खिलाफ उतरेगी यूपी योद्धाज 

Sawan has been writing about multiple sports like Kabaddi, Cricket, Badminton and others since 2017.
Published at :November 8, 2022 at 11:28 PM
Modified at :November 8, 2022 at 11:31 PM
PKL 9: नए कप्तान की अगुवाई में बंगाल वॉरियर्स के खिलाफ उतरेगी यूपी योद्धाज 

'डुबकी किंग' को यूपी योद्धाज का नया कप्तान नियुक्त किया गया है।

प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) में मंगलवार को पहला मुकाबला छठे सीजन की चैंपियन बंगाल वॉरियर्स और यूपी योद्धाज के बीच खेला जाएगा। यूपी योद्धाज की टीम ने सीजन की शुरूआत में कुछ मुकाबले जीते थे लेकिन जैसे-जैसे टूर्नामेंट आगे बढ़ा उनका परफॉर्मेंस वैसा नहीं रहा। यही वजह है कि टीम इस वक्त प्वॉइंट्स टेबल में 11वें पायदान पर है। तेलुगु टाइटंस की टीम ही केवल उनसे नीचे है। अपने खराब परफॉर्मेंस की वजह से यूपी योद्धाज ने कप्तान भी चेंज कर दिया है और नितेश कुमार की जगह परदीप नरवाल को कप्तान बनाया है। देखने वाली बात होगी कि उनकी अगुवाई में टीम का परफॉर्मेंस कैसा रहता है।

वहीं बंगाल वॉरियर्स की स्थिति भी कुछ ज्यादा अच्छी नहीं है। 10 में से चार मुकाबले हारकर वो भी प्वॉइंट्स टेबल में आठवें पायदान पर हैं। इसलिए जीत उनके लिए भी जरूरी है। आइए जानते हैं कि दोनों टीमों का कॉम्बिनेशन क्या रह सकता है और कौन किस पर भारी पड़ सकता है।

स्क्वाड

बंगाल वॉरियर्स

वॉरियर्स के लिए सबसे अच्छी बात ये है कि कप्तान मनिंदर सिंह अपने पूरे फॉर्म में खेल रहे हैं। पिछले दो मैचों में ही वो 39 प्वॉइंट्स हासिल कर चुके हैं। जब वो अच्छा खेलते हैं तो फिर टीम भी जीत हासिल करती है। दिग्गज ऑलराउंडर खिलाड़ी दीपक हूडा भी उनका अच्छा साथ दे रहे हैं। टीम की चिंता केवल डिफेंस है। इसकी वजह ये है कि जब डिफेंस में गिरीश एर्नाक टैकल करते हैं तो फिर लगातार बेहतरीन टैकल करते हैं और जब गलतियां करते हैं तो फिर लगातार प्वॉइंट्स गंवाते भी हैं।

कई मैचों में ऐसा हुआ है कि बंगाल वॉरियर्स कि डिफेंडर्स ने एडवांस टैकल करके प्वॉइंट्स दिए हैं। डी बालाजी और वैभव गरजे को अपने परफॉर्मेंस में सुधार लाना होगा, ताकि टीम केवल गिरीश एर्नाक पर ही डिपेंड ना रहे। तमिल थलाइवाज के खिलाफ मैच में काफी पीछे रहने के बावजूद बंगाल वॉरियर्स ने बेहतरीन वापसी की थी और इससे जरूर उन्हें कॉन्फिडेंस मिला होगा।

बंगाल वॉरियर्स की संभावित स्टार्टिंग सेवन -

मनिंदर सिंह, वैभव गरजे, डी बालाजी, दीपक हूडा, श्रीकांत जाधव, शुभम शिंदे और गिरीश एर्नाक।

यूपी योद्धाज

योद्धाज की टीम लगातार अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रही थी और ना ही उनके कप्तान नितेश कुमार अच्छा प्रदर्शन कर पा रहे थे। इसी वजह से नितेश कुमार को कप्तानी से हटाकर परदीप नरवाल को टीम का कप्तान बना दिया गया है। हालांकि परदीप का परफॉर्मेंस भी वैसा नहीं रहा है जिसके लिए वो जाने जाते हैं। निरंतरता की कमी उनके अंदर रही है। यूपी योद्धाज के लिए केवल सुरेंदर गिल ही लगातार बेहतर करते आ रहे हैं और टीम ज्यादातर उनके ऊपर ही निर्भर कर रही है। डिफेंस में नितेश और सुमित की जोड़ी का ना चलना यूपी के लिए इस सीजन की सबसे बड़ी निराशा रही है और इसी वजह से उन्हें कई मैचों में हार मिली है। देखने वाली बात होगी कि नए कप्तान की अगुवाई में टीम किस रणनीति के साथ उतरती है।

यूपी योद्धाज की संभावित स्टार्टिंग सेवन -

परदीप नरवाल, आशु सिंह, शुभम कुमार, सुरेंदर गिल, रोहित तोमर, नितेश कुमार और सुमित।

दोनों टीमों के बीच हेड टू हेड आंकड़े

बंगाल वॉरियर्स और यूपी योद्धाज के बीच अभी तक पीकेएल में कुल मिलाकर 10 मैच खेले गए हैं। इस दौरान बंगाल वॉरियर्स ने चार और यूपी योद्धाज ने तीन मैचों में जीत हासिल की है। वहीं दोनों टीमों के बीच तीन मैच टाई पर समाप्त हुए हैं।

इन खिलाड़ियों पर होंगी निगाहें

नए कप्तान की अगुवाई में यूपी योद्धाज की निगाहें परदीप नरवाल पर होंगी। देखने वाली बात होगी कि कप्तानी मिलने के बाद उनके परफॉर्मेंस में निखार आता है या नहीं। वहीं नितेश कुमार के ऊपर भी निगाहें होंगी कि कप्तानी का दबाव हटने के बाद वो किस तरह का प्रदर्शन करते हैं। बंगाल वॉरियर्स को सबसे ज्यादा उम्मीद अपने कप्तान मनिंदर सिंह से होगी।

सफलता का मंत्र

बंगाल की टीम को अगर इस मैच में जीत हासिल करनी है तो फिर उनके डिफेंस को कम से कम गलतियां करनी होंगी। सुरेंदर गिल बेहतरीन फॉर्म में हैं और वो बंगाल वॉरियर्स के कमजोर डिफेंस का फायदा उठा सकते हैं। इसलिए बंगाल को इस पर ध्यान देने की जरूरत है। वहीं यूपी योद्धाज चाहेगी कि सुरेंदर गिल के अलावा बाकी प्लेयर भी अपने परफॉर्मेंस का स्तर ऊपर उठाएं।

फैंटसी के लिए टीम

रेडिंग - सुरेंदर गिल (यूपी योद्धाज) और मनिंदर सिंह (बंगाल वॉरियर्स)

ऑलराउंडर - दीपक हूडा (बंगाल वॉरियर्स)।

डिफेंस - आशु सिंह (यूपी योद्धाज), सुमित (यूपी योद्धाज), शुभम शिंदे (बंगाल वॉरियर्स) और वैभव गरजे (बंगाल वॉरियर्स)।

क्या आप जानते हैं ?

यूपी योद्धाज की टीम अभी तक हर एक सीजन प्लेऑफ में पहुंची है लेकिन वो फाइनल में कभी नहीं पहुंच पाए हैं। देखने वाली बात होगी कि इस सीजन वो कहां तक का सफर तय कर पाते हैं।

बंगाल वॉरियर्स और यूपी योद्धाज के बीच मैच आप कहां देख सकते हैं ?

दोनों टीमों के बीच आप ये मुकाबला टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं। इसके अलावा हॉटस्टार पर भी मुकाबलों का प्रसारण होगा।

Sawan Gupta
Sawan Gupta

Sawan Gupta is a passionate sports enthusiast with a strong interest in cricket, hockey, badminton, and kabaddi. He supports RCB in the IPL and UP Yoddhas in the PKL, and admires PV Sindhu and Virat Kohli. Since 2017, Sawan has been writing sports articles, covering major events like the Pro Kabaddi League, Asian Games, Olympics, and various cricket tournaments.

Latest News
Advertisement