Khel Now logo
HomeSportsIPL 2026Live Cricket Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

पीकेएल 9: मनिंदर सिंह और मोहम्मदरेजा पांचवे हफ्ते के टीम ऑफ द वीक में शामिल

Sawan has been writing about multiple sports like Kabaddi, Cricket, Badminton and others since 2017.
Published at :November 11, 2022 at 8:16 AM
Modified at :November 11, 2022 at 9:11 AM
पीकेएल 9: मनिंदर सिंह और मोहम्मदरेजा पांचवे हफ्ते के टीम ऑफ द वीक में शामिल
Advertisement

इस हफ्ते कई खिलाड़ियों का परफॉर्मेंस काफी बेहतरीन रहा।

प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के पांच हफ्ते पूरे हो चुके हैं। इन पांच हफ्तों के दौरान हमें कई जबरदस्त और बेहतरीन मुकाबले देखने को मिले। कुछ टीमें ऐसी रहीं जिन्होंने टूर्नामेंट में वापसी की और कई टीमें ऐसी रहीं जिन्हें हार का सामना करना पड़ा। पांच हफ्ते के बाद अगर प्वॉइंट्स टेबल पर नजर डालें तो पुनेरी पलटन की टीम 12 मैचों में सात जीत के साथ पहले पायदान पर है। बेंगलुरू बुल्स भी इतने ही मैचों में सात जीत के साथ दूसरे पायदान पर है। वहीं जयपुर पिंक पैंथर्स तीसरे, दबंग दिल्ली चौथे, तमिल थलाइवाज पांचवें और यू-मुम्बा छठे पायदान पर है। दबंग दिल्ली ने लगातार छह हार के बाद इस हफ्ते मुकाबला जीता। इसी वजह से टॉप-5 में बने हुए हैं।

पांचवें हफ्ते के दौरान कई प्लेयर्स ऐसे रहे जिनका परफॉर्मेंस काफी बेहतरीन रहा है। इन सबको मिलाकर हमने टीम ऑफ द वीक बनाई है। आइए जानते हैं कौन-कौन इस लिस्ट में शामिल हैं।

डिफेंस

सागर (तमिल थलाइवाज)

तमिल थलाइवाज के कार्यवाहक कप्तात सागर ने आखिरकर फॉर्म में वापसी की। तमिल थलाइवाज को वापसी कराने में उनका अहम योगदान है। उन्होंने बैक टू बैक हाई-फाइव लगाए और इस वक्त सुपर टैकल करने वाले डिफेंडर्स में सबसे आगे हैं। सागर ने तेलुगु टाइटंस के खिलाफ आठ टैकल प्वॉइंट हासिल करके टीम को जीत दिलाई थी। इसके बाद पुनेरी पलटन के खिलाफ भी जबरदस्त प्रदर्शन किया था।

मोहम्मदरेजा शार्दलु (पटना पाइरेट्स)

मोहम्मदरेजा शार्दुल को इस पीकेएल सीजन लय में आने के लिए थोड़ा वक्त लगा लेकिन अब उन्होंने अपनी पूरी रफ्तार पकड़ ली है। पटना पाइरेट्स की कप्तानी मिलने के बाद उनका कॉन्फिडेंस और भी बढ़ गया है। पांचवें हफ्ते में उन्होंने कुल मिलाकर दो मुकाबले खेले और इस दौरान 9 प्वॉइंट हासिल किए। हरियाणा स्टीलर्स के खिलाफ उन्होंने छह टैकल प्वॉइंट्स हासिल किए थे और यू-मुम्बा के खिलाफ भी तीन प्वॉइंट हासिल किए थे।

अभिषेक एम (तमिल थलाइवाज)

तमिल थलाइवाज के राइट कवर डिफेंडर अभिषेक एम इस सीजन काफी अच्छा खेल दिखा रहे हैं। बाकी सीजन के मुकाबले इस सीजन वो काफी अलग नजर आए हैं। तमिल थलाइवाज ने लगातार पांच मैच जीते और इसमें एम अभिषेक का अहम योगदान रहा। उन्होंने पांचवे हफ्ते पुनेरी पलटन के खिलाफ हाई फाइव लगाया था और इससे पहले पुनेरी पलटन के ही खिलाफ दो प्वॉइंट हासिल किए थे। इससे उनकी काबिलियत का पता चलता है।

महेंद्र सिंह (बेंगलुरू बुल्स)

बेंगलुरू बुल्स के कप्तान महेंद्र सिंह इस सीजन ना केवल कप्तानी बल्कि अपने गेम से भी सबको काफी प्रभावित कर रहे हैं। हरियाणा स्टीलर्स के खिलाफ मुकाबले में उन्होंने बेहतरीन तरीके से हाई-फाइव लगाया था। हालांकि महेंद्र सिंह को अपने परफॉर्मेंस में निरंतरता लानी होगी क्योंकि इसकी कमी उनके अंदर दिख रही है।

रेडर्स

आशु मलिक (दबंग दिल्ली)

दबंग दिल्ली ने इस हफ्ते जो दो मुकाबले खेले उसमें आशु मलिक ने नवीन एक्सप्रेस को भी पीछे छोड़ दिया। नवीन ने भी प्वॉइंट्स लिए लेकिन आशु मलिक ने उनसे बढ़कर कहीं ज्यादा बेहतर किया। उन्होंने दोनों ही मैचों में सुपर-10 लगाया और लगातार छह हार के बाद दबंग दिल्ली को जीत दिलाने में अपना अहम योगदान दिया। इसी वजह से हमने उनको इस टीम में सेलेक्ट किया है।

अर्जुन देशवाल (जयपुर पिंक पैंथर्स)

जयपुर पिंक पैंथर्स के युवा रेडर अर्जुन देशवाल पिछले सीजन की ही तरह इस पीकेएल सीजन भी काफी जबरदस्त प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने पांचवें हफ्ते में दो मैच खेले और दोनों ही मैचों में 15 या उससे ज्यादा प्वॉइंट लिए। अर्जुन देशवाल ने दबंग दिल्ली के खिलाफ 16 और यू-मुम्बा के खिलाफ 15 प्वॉइंट् हासिल किए। कुल मिलाकर वो अभी तक इस पीकेएल सीजन 122 रेड प्वॉइंट्स हासिल कर चुके हैं और टॉप रेडर्स की लिस्ट में इस वक्त चौथे पायदान पर हैं। टीम उनसे आने वाले मैचों में इसी तरह के परफॉर्मेंस की उम्मीद करेगी।

मनिंदर सिंह (बंगाल वॉरियर्स)

बंगाल वॉरियर्स के कप्तान मनिंदर सिंह ने पिछले तीन मैचों से जिस तरह का खेल दिखाया है वो वाकई काबिलेतारीफ रहा है। इस हफ्ते गुजरात जायंट्स के खिलाफ मैच में 20 प्वॉइंट लेकर उन्होंने टीम को जीत दिलाई। इसके अलावा यूपी योद्धाज के खिलाफ मैच में जब टीम हार की कगार पर खड़ी थी तब उन्होंने बेहतरीन तरीके से टीम की वापसी कराई और 18 प्वॉइंट्स लाकर टीम को मैच जिता दिया।

Advertisement
Sawan Gupta
Sawan Gupta

Sawan Gupta is a passionate sports enthusiast with a strong interest in cricket, hockey, badminton, and kabaddi. He supports RCB in the IPL and UP Yoddhas in the PKL, and admires PV Sindhu and Virat Kohli. Since 2017, Sawan has been writing sports articles, covering major events like the Pro Kabaddi League, Asian Games, Olympics, and various cricket tournaments.

Advertisement