Khel Now logo
HomeSportsWomen's Premier LeagueLive Cricket Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

पीकेएल 9: नवीन कुमार और फजल अत्राचली चौथे हफ्ते के टीम ऑफ द वीक में शामिल

Sawan has been writing about multiple sports like Kabaddi, Cricket, Badminton and others since 2017.
Published at :November 5, 2022 at 7:45 AM
Modified at :November 5, 2022 at 7:46 AM
पीकेएल 9: नवीन कुमार और फजल अत्राचली चौथे हफ्ते के टीम ऑफ द वीक में शामिल

इस हफ्ते हमें कई बेहतरीन परफॉर्मेंस देखने को मिले।

प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के 9वें सीजन का चौथा हफ्ता समाप्त हो चुका है और इस दौरान कई बेहतरीन मुकाबले हमें देखने को मिले। कुछ टीमों ने अपने प्रदर्शन से चौंकाया तो कई टीमें ऐसी रहीं जिन्हें निराशा का सामना करना पड़ा। इस हफ्ते की खास बात ये रही कि प्वॉइंट्स टेबल में जो नीचे की टीमें थी उन्होंने बेहतरीन कमबैक किया और टॉप पर चल रही टीमों को हार झेलनी पड़ी। उदाहरण के लिए पुनेरी पलटन और यू-मुम्बा ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए टॉप-5 में जगह बना ली है। वहीं पहले पांच मैच लगातार जीतने वाली दंबग दिल्ली की टीम लगातार पांच मुकाबले हार भी चुकी है।

पीकेएल 9 के प्वॉइंट्स टेबल पर अगर नजर डालें तो बेंगलुरू बुल्स की टीम 10 मैचों में छह जीत के साथ पहले पायदान पर है। जबकि 9 मैचों में पांच जीत के साथ पुनेरी पलटन दूसरे पायदान पर है। वहीं यू-मुम्बा की टीम 9 मैचों में छह जीत के साथ तीसरे नंबर पर है। दबंग दिल्ली 10 मैचों में पांच जीत के साथ चौथे और जयपुर पिंक पैंथर्स 9 मैचों में पांच जीत के साथ पांचवें पायदान पर है। चौथे हफ्ते के मैचों के दौरान कई खिलाड़ियों का परफॉर्मेंस काफी जबरदस्त रहा है और उन सबको मिलाकर हमने टीम ऑफ द वीक बनाई है। आइए जानते हैं इस टीम में कौन-कौन से खिलाड़ी जगह बनाने में कामयाब रहे।

रेडर्स

भरत (बेंगलुरू बुल्स)

बेंगलुरू बुल्स ने चौथे हफ्ते में कुल मिलाकर तीन मुकाबले खेले और इस दौरान दो मैचों में उन्हें जीत मिली और हरियाणा स्टीलर्स के खिलाफ उन्हें हार का सामना करना पड़ा। टीम के लिए तीनों ही मैचों में भरत का परफॉर्मेंस काफी जबरदस्त रहा था। दबंग दिल्ली के खिलाफ मुकाबले में उन्होंने जिस तरह से सुपर रेड लगाकर टीम को जीत दिलाई थी वो काफी जबरदस्त था। उस मैच में उन्होंने 20 प्वॉइंट्स लिए थे। इसके बाद जयपुर पिंक पैंथर्स के खिलाफ भी उन्होंने सुपर-10 लगाया और हरियाणा स्टीलर्स के खिलाफ 10 प्वॉइंट्स लिए। कुल मिलाकर तीन मैचों में उन्होंने इस हफ्ते 40 प्वॉइंट्स हासिल किए।

नरेंद्र (तमिल थलाइवाज)

पवन सेहरावत जब पीकेएल सीजन 9 की शुरूआत में ही इंजरी का शिकार हो गए थे तो तमिल थलाइवाज के सामने रेडिंग का कोई बड़ा विकल्प नहीं दिख रहा था। हालांकि युवा रेडर नरेंद्र ने जिस तरह से पवन की अनुपस्थिति में टीम को संभाला है, वो काबिलेतारीफ है। तमिल थलाइवाज को मैच जिताने में उनका अहम योगदान रहा है। इस सीजन वो तीसरे सबसे ज्यादा रेड प्वॉइंट्स हासिल करने वाले रेडर हैं। चौथे हफ्ते में नरेंद्र ने काफी जबरदस्त प्रदर्शन किया। उन्होंने तीन मैचों में 52 रेड प्वॉइंट्स हासिल किए। दबंग दिल्ली के खिलाफ अकेले 24 प्वॉइंट्स हासिल कर उन्होंने टीम को मैच जिता दिया था।

सचिन तंवर (पटना पाइरेट्स)

पटना की टीम ने भी चौथे हफ्ते में एक मिनी कमबैक किया और अपने दोनों ही मुकाबले उन्होंने जीते। पटना ने यूपी योद्धाज और गुजरात जायंट्स को हराया। इस दौरान टीम के मेन रेडर सचिन तंवर ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। उन्होंने इन दो मुकाबलों के दौरान 24 प्वॉइंट्स हासिल किए और इसी वजह से हमने उनको इस टीम में जगह दी है।

डिफेंस

सौरभ नांदल (बेंगलुरू बुल्स)

सौरभ नांदल ने भी बेंगलुरू बुल्स के लिए जबरदस्त प्रदर्शन किया। उन्होंने हरियाणा स्टीलर्स के खिलाफ तीन, जयपुर पिंक पैंथर्स के खिलाफ भी तीन और दबंग दिल्ली के खिलाफ मुकाबले में कुल 6 प्वॉइंट हासिल किए। चौथे हफ्ते खेले गए तीन मैचों में सौरभ नांदल ने 11 प्वॉइंट डिफेंस में हासिल किए। यही वजह है कि बेंगलुरू बुल्स ने जबरदस्त सफलता हासिल की और अब प्वॉइंट्स टेबल में वो टॉप पर आ गए हैं। सौरभ नांदल अगर इसी तरह के फॉर्म में रहते हैं तो फिर बेंगलुरू बुल्स का काम काफी आसान हो जाएगा।

सौरव गूलिया

गुजरात जायंट्स की टीम अपने पिछले तीनों ही मुकाबले हार चुकी है। राकेश का परफॉर्मेंस पटना पाइरेट्स के खिलाफ अच्छा नहीं रहा था। राकेश ने रेडिंग में इतना बेहतरीन प्रदर्शन किया है कि सौरव गूलिया के परफॉर्मेंस को किसी ने ज्यादा नोटिस नहीं किया। उनका परफॉर्मेंस काफी बेहतरीन रहा है और इसी वजह से हमने उन्हें इस टीम में जगह दी है।

फजल अत्राचली (पुनेरी पलटन)

सुल्तान फजल अत्राचली अब अपने पुराने फॉर्म में आ गए हैं। दबंग दिल्ली के खिलाफ मैच में उन्होंने जिस तरह का प्रदर्शन किया उसे देखकर यही लगता है कि वो अपने पूरे लय में खेलने लगे हैं। फजल अत्राचली की खास बात ये रही कि उन्होंने दिल्ली के सबसे बड़े खिलाड़ी नवीन कुमार को रोककर रखा और इसी वजह से पुनेरी पलटन की टीम ने जीत भी हासिल की। फजल अत्राचली ने पीकेएल 9 के चौथे हफ्ते कुल मिलाकर दो मैच खेले और इस दौरान छह प्वॉइंट हासिल किए।

सुरेंदर सिंह (यू-मुम्बा)

यू-मुम्बा की टीम पीकेएल 9 में अब काफी बेहतरीन खेल रही है। देखा जाए तो इस टीम में उतने बड़े नाम नहीं हैं जितने दूसरी टीमों में हैं लेकिन इसके बावजूद यू-मुम्बा ने बेहतरीन सफलता हासिल की है। टीम की कप्तानी सुरेंदर सिंह कर रहे हैं और अपने परफॉर्मेंस से उन्होंने टीम को निराश नहीं किया है। सुरेंदर ने इस हफ्ते कुल मिलाकर दो मैच खेले और इस दौरान छह प्वॉइंट डिफेंस में हासिल किए। सुरेंदर से इसी तरह के परफॉर्मेंस की उम्मीद यू-मुम्बा के फैंस आगे भी करेंगे।

Sawan Gupta
Sawan Gupta

Sawan Gupta is a passionate sports enthusiast with a strong interest in cricket, hockey, badminton, and kabaddi. He supports RCB in the IPL and UP Yoddhas in the PKL, and admires PV Sindhu and Virat Kohli. Since 2017, Sawan has been writing sports articles, covering major events like the Pro Kabaddi League, Asian Games, Olympics, and various cricket tournaments.