Khel Now logo
HomeSportsWomen's Premier LeagueLive Cricket Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

PKL 9: तेलुगु टाइटंस को दूसरी जीत की तलाश, सामने यूपी योद्धाज की चुनौती 

Sawan has been writing about multiple sports like Kabaddi, Cricket, Badminton and others since 2017.
Published at :November 12, 2022 at 9:11 AM
Modified at :November 12, 2022 at 9:11 AM
PKL 9: तेलुगु टाइटंस को दूसरी जीत की तलाश, सामने यूपी योद्धाज की चुनौती 

ये मुकाबला स्टार प्लेयर्स के बीच का जंग हो सकता है।

प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) में शनिवार को भी तीन मुकाबले खेले जाएंगे। दिन का दूसरा मैच तेलुगु टाइटंस और यूपी योद्धाज के बीच खेला जाएगा। तेलुगु टाइटंस की हालत पिछले सीजन की ही तरह इस बार भी खराब है। टीम को 12 मैचों में से सिर्फ एक ही जीत मिली है और बाकी मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। टीम प्वॉइंट्स टेबल में सबसे आखिरी पायदान पर है। प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए उन्हें अपने बाकी मुकाबले हार-हाल में जीतने होंगे।

वहीं दूसरी तरफ यूपी योद्धाज की बात करें तो उन्होंने 12 में से पांच मुकाबले जीते हैं और पांच मैचों में हार का सामना करना पड़ा है।वहीं टीम के दो मैच टाई रहे हैं। टीम प्वॉइंट्स टेबल में इस वक्त छठे पायदान पर है। दोनों ही टीमों के बीच एक रोमांचक जंग हो सकती है। मुकाबले से पहले जान लेते हैं कि दोनों टीमों के बीच आंकड़े क्या हैं और क्या रह सकता है कॉम्बिनेशन।

स्क्वाड

तेलुगु टाइटंस

टाइटंस के लिए सीजन बदला, खिलाड़ी भी बदले लेकिन नहीं कुछ बदला तो वो था नतीजा। ऐसा लग रहा है कि पिछले सीजन की स्क्रिप्ट दोबारा दोहराई जा रही है। इस बार टीम में एक से बढ़कर एक प्लेयर थे लेकिन कुछ एक प्लेयर को छोड़कर बाकी प्लेयर्स का परफॉर्मेंस अच्छा नहीं रहा है। सिद्धाई देसाई ने वापसी करते हुए रेडिंग में लगातार प्वॉइंट्स लिए हैं। दबंग दिल्ली के खिलाफ मैच में उन्होंने 14 प्वॉइंट्स हासिल किए थे। हालांकि इसके अलावा बाकी प्लेयर्स उतना प्रभाव नहीं छोड़ पाए हैं। प्रवेश भैंसवाल, रविंदर पहल, टी आदर्श और विशाल भारद्वाज जैसे दिग्गजों के होने के बावजूद टीम को हार मिली है। इसलिए अगर तेलुगु टाइटंस को जीत की पटरी पर लौटना है तो फिर सभी खिलाड़ियों को अपना बेहतर करना होगा।

तेलुगु टाइटंस की संभावित स्टार्टिंग सेवन -

अभिषेक सिंह, सुरजीत सिंह, प्रवेश भैंसवाल, मोहसिन मोगसोदुलू, सिद्धार्थ देसाई, अंकित और विशाल भारद्वाज।

यूपी योद्धाज

योद्धाज की बात करें तो उनका परफॉर्मेंस मिला जुला रहा है। टीम बीच में लड़खड़ाई थी लेकिन अब संभलती हुई नजर आ रही है। कप्तानी मिलने के बाद परदीप नरवाल और बेहतर कर रहे हैं। वहीं नितेश कुमार के परफॉर्मेंस में भी सुधार आया है। टीम के लिए अच्छी बात ये है कि सुरेंदर गिल ने वापसी कर ली है और हरियाणा स्टीलर्स के खिलाफ मैच में सुपर-10 लगाकर उन्होंने टीम को मैच जिताने में अपना अहम योगदान दिया। हरियाणा के खिलाफ मुकाबले में टीम के डिफेंडर्स ने काफी शानदार खेल दिखाया। आशु सिंह, नितेश कुमार और सुमित जैसे डिफेंडर्स अपनी पूरी लय में दिखे। यूपी योद्धाज को इसी चीज की कमी खल रही थी और डिफेंडर्स के फॉर्म में आने से वो काफी खतरनाक टीम बन सकती है।

यूपी योद्धाज की संभावित स्टार्टिंग सेवन -

परदीप नरवाल, शुभम कुमार, आशु सिंह, सुरेंदर गिल, रोहित तोमर, नितेश कुमार और सुमित।

दोनों टीमों के बीच हेड टू हेड आंकड़े

तेलुगु टाइटंस और यूपी योद्धाज के बीच मुकाबले की बात करें तो यहां पर यूपी का पलड़ा पूरी तरह से भारी नजर आता है। यूपी योद्धाज ने अभी तक सात मुकाबले जीते हैं जबकि तेलुगु टाइटंस की टीम को सिर्फ दो ही मैचों में जीत मिली है। इस सीजन भी यूपी की टीम एक बार तेलुगु टाइटंस को हरा चुकी है।

इन खिलाड़ियों पर होंगी निगाहें

यूपी योद्धाज की टीम में सारी निगाहें अब उनके डिफेंस पर रहने वाली हैं। इसकी वजह ये है कि अब डिफेंस फॉर्म में आ गया है। ऐसे में डिफेंस से एक बार फिर उम्मीदें होंगी। वहीं तेलुगु टाइटंस की बात करें तो उनकी टीम में सारी निगाहें दिग्गज रेडर सिद्धार्थ देसाई पर होंगी। वो इस वक्त बेहतरीन फॉर्म में हैं।

सफलता का मंत्र

तेलुगु टाइटंस को अगर जीत हासिल करनी है तो फिर रेडर्स के साथ डिफेंस को भी अपना योगदान देना होगा। सिर्फ सिद्धार्थ देसाई के दम पर टीम मैच नहीं जीत सकती है। वहीं यूपी योद्धाज के लिए जरूरी है कि डिफेंस एडवांस टैकल से बचे क्योंकि सिद्धार्थ देसाई काफी खतरनाक साबित हो सकते हैं।

फैंटेसी के लिए टीम

रेडर्स - सुरेंदर गिल (यूपी योद्धाज), परदीप नरवाल (यूपी योद्धाज) और सिद्धार्थ देसाई (तेलुगु टाइटंस)।

डिफेंस - अंकित (तेलुगु टाइटंस), विशाल भारद्वाज (तेलुगु टाइटंस), आशु सिंह (यूपी योद्धाज) और सुमित (यूपी योद्धाज)।

क्या आप जानते हैं ?

परदीप नरवाल ने एक और इतिहास रच दिया है और वो पीकेएल में डुबकी के जरिए 100 से ज्यादा पॉइंट्स लाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं।

तेलुगु टाइटंस और यूपी योद्धाज के बीच का मैच आप कहां देख सकते हैं ?

दोनों टीमों के बीच आप ये मुकाबला टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं। इसके अलावा हॉटस्टार पर भी मुकाबलों का प्रसारण होगा।

Sawan Gupta
Sawan Gupta

Sawan Gupta is a passionate sports enthusiast with a strong interest in cricket, hockey, badminton, and kabaddi. He supports RCB in the IPL and UP Yoddhas in the PKL, and admires PV Sindhu and Virat Kohli. Since 2017, Sawan has been writing sports articles, covering major events like the Pro Kabaddi League, Asian Games, Olympics, and various cricket tournaments.