Khel Now logo
HomeSportsWomen's Premier LeagueLive Cricket Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

PKL 9: पहले सेमीफाइनल के लिए जयपुर पिंक पैंथर्स और बेंगलुरू बुल्स की संभावित स्टार्टिंग सेवन

Sawan has been writing about multiple sports like Kabaddi, Cricket, Badminton and others since 2017.
Published at :December 15, 2022 at 12:03 AM
Modified at :December 13, 2023 at 1:01 PM
PKL 9: पहले सेमीफाइनल के लिए जयपुर पिंक पैंथर्स और बेंगलुरू बुल्स की संभावित स्टार्टिंग सेवन

(Courtesy : PKL)

दोनों ही टीमें काफी बैलेंस्ड नजर आ रही हैं।

प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के 9वें सीजन का पहला सेमीफाइनल मुकाबला गुरुवार को मुंबई में खेला जाएगा। पहले सेमीफाइनल मैच में जयपुर पिंक पैंथर्स और बेंगलुरू बुल्स के बीच आमना-सामना होगा। जयपुर पिंक पैंथर्स ने इस सीजन कमाल का प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में डायरेक्ट अपनी जगह पक्की कर ली थी। उन्हें प्लेऑफ में खेलने की जरूरत ही नहीं पड़ी थी। टीम 22 में से 15 मुकाबले जीतकर प्वॉइंट्स टेबल में पहले पायदान पर रही थी और सेमीफाइनल मैच में वो बेंगलुरू बुल्स को हराकर फाइनल का टिकट पक्का करना चाहेंगे।

वहीं दूसरी तरफ बेंगलुरू बुल्स की टीम भी बेहतरीन फॉर्म में है। एलिमिनेटर मुकाबले में जिस तरह से उन्होंने दबंग दिल्ली को हराया है उससे जयपुर को एक स्टेटमेंट दिया है कि उन्हें हल्के में लेने की भूल कतई ना की जाए। टीम सेमीफाइनल में काफी खतरनाक साबित हो सकती है। मैच से पहले जान लेते हैं कि दोनों ही टीमों को किन-किन प्लेयर्स के साथ मैट पर उतरना चाहिए।

जयपुर पिंक पैंथर्स

इस सीजन सबसे ज्यादा सेटल टीम कोई अगर नजर आई है तो वो जयपुर पिंक पैंथर्स की टीम रही है। टीम के हर एक प्लेयर ने अपना योगदान दिया है और डिफेंस और रेडिंग दोनों ही डिपार्टमेंट में जयपुर ने बेहतरीन खेल दिखाया है। अर्जुन देशवाल 286 प्वॉइंट के साथ इस सीजन सबसे ज्यादा रेड प्वॉइंट हासिल करने वाले रेडर हैं। वहीं डिफेंस में भी जयपुर की टीम नंबर वन है। लेफ्ट कॉर्नर डिफेंडर अंकुश 77 टैकल प्वॉइंट के साथ पहले पायदान पर मौजूद हैं। कप्तान सुनील कुमार ने भी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 56 प्वॉइंट हासिल किए हैं।

अर्जुन देशवाल के नाम सबसे ज्यादा सुपर-10 और अंकुश के नाम सबसे ज्यादा हाई-फाइव का रिकॉर्ड है। ऐसे में जयपुर के लिए ये दो खिलाड़ी काफी अहम हैं। साहुल कुमार भी काफी खतरनाक दिखाई देते हैं। वहीं जयपुर पिंक पैंथर्स के लिए रेडिंग में वी अजीत कुमार ने अर्जुन देशवाल का काफी अच्छा साथ दिया है। केएस अभिषेक और रीजा मीरबाघेरी ने अपना-अपना योगदान दिया है। कुल मिलाकर कह सकते हैं कि जयपुर इन्हीं प्लेयर्स के भरोसे सेमीफाइनल मैच में भी उतरेगी और ये खिलाड़ी एक बार फिर कमाल कर सकते हैं।

जयपुर पिंक पैंथर्स की संभावित स्टार्टिंग सेवन -

अर्जुन देशवाल, सुनील कुमार, केएस अभिषेक, रीजा मीरबाघेरी, वी अजीत, साहुल कुमार और अंकुश।

बेंगलुरू बुल्स

जयपुर पिंक पैंथर्स के बाद अगर कोई और टीम अच्छी तरह से बैलेंस्ड है तो वो बेंगलुरू बुल्स है। टीम इस पीकेएल सीजन पवन सेहरावत के बिना खेलने के लिए उतरी थी। टीम ने उन्हें रिलीज कर दिया था और ऑक्शन के दौरान खरीद नहीं पाए थे लेकिन किसी को उम्मीद नहीं थी कि ये टीम बिना पवन सेहरावत के भी कमाल कर सकती है। टीम ने इस सीजन जबरदस्त प्रदर्शन किया। एक समय वो प्वॉइंट्स टेबल में टॉप पर थे लेकिन आखिर में कुछ मैच हारने के कारण उन्हें तीसरे स्थान से संतोष करना पड़ा। पवन सेहरावत की गैरमौजूदगी में भरत टीम के सबसे बड़े स्टार बनकर उभरे और बेहतरीन प्रदर्शन किया। विकाश कंडोला ने भी उनका अच्छा साथ दिया। वहीं डिफेंस की बात करें तो सौरभ नांदल, अमन और महेंद्र सिंह की तिकड़ी ने अपनी छाप छोड़ी।

कुल मिलाकर बेंगलुरू बुल्स की टीम इस सीजन एकजुट होकर खेली है और इसी वजह से वो सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर चुके हैं। दबंग दिल्ली को एलिमिनेटर मैच में बेंगलुरू बुल्स ने 56-24 के बड़े अंतर से हराया था और इसी वजह से उनका कॉन्फिडेंस काफी हाई होगा और जयपुर के लिए टीम मुश्किलें पैदा कर सकती है। एलिमिनेटर मुकाबले में जिस टीम ने खेला था वही टीम सेमीफाइनल मैच में भी खेल सकती है। कोच रणधीर सिंह सेहरावत ज्यादा बदलाव नहीं करना चाहेंगे। वो विनिंग टीम को ही बरकरार रखना चाहेंगे।

बेंगलुरू बुल्स की संभावित स्टार्टिंग सेवन -

भरत, विकाश कंडोला, नीरज नरवाल, सौरभ नांदल, अमन, पोनाप्रतिभन सुब्रमण्यम और महेंद्र सिंह।

Sawan Gupta
Sawan Gupta

Sawan Gupta is a passionate sports enthusiast with a strong interest in cricket, hockey, badminton, and kabaddi. He supports RCB in the IPL and UP Yoddhas in the PKL, and admires PV Sindhu and Virat Kohli. Since 2017, Sawan has been writing sports articles, covering major events like the Pro Kabaddi League, Asian Games, Olympics, and various cricket tournaments.