Khel Now logo
HomeSportsWomen's Premier LeagueLive Cricket Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

टॉप पांच नए खिलाड़ी जिन्हें भारतीय कबड्डी टीम में चुना जा सकता है

Sawan has been writing about multiple sports like Kabaddi, Cricket, Badminton and others since 2017.
Published at :February 5, 2023 at 1:59 AM
Modified at :February 5, 2023 at 1:59 AM
टॉप पांच नए खिलाड़ी जिन्हें भारतीय कबड्डी टीम में चुना जा सकता है

इन खिलाड़ियों ने पिछले दो सीजन से काफी प्रभावित किया है।

भारतीय कबड्डी टीम ने कोरोना वायरस की वजह से साल 2020 से एक भी मुकाबला नहीं खेला है। खिलाड़ी 2020 के पूरे सीजन में नहीं खेल पाए लेकिन इसके बाद 2021 में प्रो कबड्डी लीग का आयोजन हुआ और ये सीजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। उसके बाद 2022 में 9वां सीजन भी काफी सफल रहा। इस दौरान कई बेहतरीन खिलाड़ी निकलकर सामने आए। कई युवा तो कई अनुभवी खिलाड़ियों ने काफी जबरदस्त प्रदर्शन किया। इन्होंने अपने परफॉर्मेंस से इतना ज्यादा प्रभावित किया कि इन्हें भारतीय कबड्डी टीम में भी चुना जा सकता है। आइए जानते हैं कि वो प्लेयर कौन-कौन से हैं।

5. सागर राठी

तमिल थलाइवाज के दिग्गज डिफेंडर सागर राठी ने पिछले दो सीजन से पीकेएल में काफी जबरदस्त प्रदर्शन किया है। सीजन-8 के वो सबसे बेहतरीन डिफेंडर्स में से एक थे। अपने डेब्यू सीजन में वो दूसरे सबसे ज्यादा टैकल प्वॉइंट लेने वाले खिलाड़ी रहे थे। वहीं 9वें सीजन में भी उन्होंने 50 से ज्यादा टैकल प्वॉइंट हासिल किए। इंजरी की वजह से वो पूरे मुकाबले नहीं खेल पाए लेकिन इसके बावजूद काफी प्रभावित किया। उन्होंने दो सीजन तक लगातार बेहतरीन प्रदर्शन किया और अपनी एक अलग छाप छोड़ी। वो भारतीय टीम में चुने जाने के हकदार हैं।

सीजन 8 - 82 टैकल प्वॉइंट

सीजन 9 - 52 टैकल प्वॉइंट

4. जयदीप दहिया

हरियाणा स्टीलर्स की तरफ से खेलते हुए जयदीप दहिया के लिए 9वां सीजन काफी अच्छा गया था। उन्होंने मोहित नांदल के साथ मिलकर एक बेहतरीन कॉम्बिनेशन बनाया था। सुनील कुमार के अलावा बहुत कम कवर डिफेंडर रहे जिन्होंने जयदीप दहिया की रेट से प्वॉइंट्स स्कोर किए। जयदीप ने ना केवल 8वें बल्कि 9वें सीजन में भी 50 से ज्यादा टैकल प्वॉइंट हासिल किए और इस दौरान सबको काफी ज्यादा प्रभावित किया।

सीजन 8 - 66 टैकल प्वॉइंट

सीजन 9 - 57 टैकल प्वॉइंट

3. असलम ईनामदार

युवा रेडर असलम ईनामदार पिछले दो सीजन से काफी जबरदस्त प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने पुनेरी पलटन के लिए अपना डेब्यू किया था और पहले सीजन में ही 200 के करीब प्वॉइंट हासिल किए थे। इसके बाद 9वें सीजन में भी उन्होंने अपने उसी फॉर्म को बरकरार रखा और 138 रेड प्वॉइंट हासिल किए। हालांकि 9वें सीजन में वो कई मुकाबले नहीं खेल पाए। असलम ईनामदार की अगर बात करें तो रेडिंग के अलावा उनके पास टैकल करने की भी क्षमता है। उन्होंने अभी दो सीजन को मिलाकर कुल 32 टैकल प्वॉइंट हासिल कर लिए हैं। अगर उन्हें अच्छी तरह से ग्रूम किया जाए तो वो एक जबरदस्त ऑलराउंडर भी साबित हो सकते हैं।

सीजन 8 - 169 रेड प्वॉइंट और 20 टैकल प्वॉइंट

सीजन 9 - 138 रेड प्वॉइंट और 12 टैकल प्वॉइंट

2. भरत हूडा

पीकेएल के 9वें सीजन में पवन सेहरावत की अनुपस्थिति में काफी ज्यादा जिम्मेदारी भरत के ऊपर थी और उन्होंने 23 मैचों में 279 प्वॉइंट लाकर अपनी जिम्मेदारी को पूरी तरह से निभाया। कई ऐसे मुकाबले रहे जिसमें भरत ने अकेले दम पर टीम को जीत दिलाई। उनका औसत 12.13 का रहा और इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि हर एक मुकाबले में उन्होंने कितनी गहरी छाप छोड़ी। वहीं आठवें सीजन में भी भरत का परफॉर्मेंस काफी जबरदस्त रहा था। उन्होंने 115 रेड प्वॉइट उस दौरान हासिल किए थे। पिछले दो सीजन से उन्होंने अपनी जबरदस्त छाप छोड़ी है और इसी वजह से वो भी इंडियन टीम में चुने जाने के प्रबल दावेदार हैं।

सीजन 8 - 115 रेड प्वॉइंट

सीजन 9 - 279 रेड प्वॉइंट

1. अर्जुन देशवाल

अर्जुन देशवाल पिछले दो सीजन से रेडिंग में टॉप प्लेयर बने हुए हैं। अर्जुन देशवाल ने पिछले सीजन 22 मैचों में 267 प्वॉइंट हासिल किए थे और इस सीजन उससे भी बेहतर प्रदर्शन किया और 296 रेड प्वॉइंट हासिल किए। वो सीजन के बेस्ट रेडर चुने गए। इस सीजन कई मैच तो ऐसे रहे जिसमें उन्होंने 15 या उससे ज्यादा प्वॉइंट लाकर टीम को जीत दिलाई। उनका औसत 12.33 का रहा।

सीजन 8 - 267 रेड प्वॉइंट

सीजन 9 - 296 रेड प्वॉइंट

Sawan Gupta
Sawan Gupta

Sawan Gupta is a passionate sports enthusiast with a strong interest in cricket, hockey, badminton, and kabaddi. He supports RCB in the IPL and UP Yoddhas in the PKL, and admires PV Sindhu and Virat Kohli. Since 2017, Sawan has been writing sports articles, covering major events like the Pro Kabaddi League, Asian Games, Olympics, and various cricket tournaments.