Khel Now logo
HomeSportsICC Men's T20 World CupLive Cricket Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

CSK vs MI Head To Head: Chennai Super Kings और Mumbai Indians में से किसका पलड़ा रहा है भारी?

Neetish has been part of Khel Now since March 2023, covering Hindi Sports articles on the Cricket desk.
Published at :May 6, 2023 at 3:29 AM
Modified at :May 6, 2023 at 3:30 AM
CSK vs MI Head To Head: Chennai Super Kings और Mumbai Indians में से किसका पलड़ा रहा है भारी?

रोहित के पलटन अभी तक धोनी के किंग्स पर पड़े हैं भारी।

IPL 2023 का 49वाँ मुकाबला Chennai Super Kings और Mumbai Indians (CSK vs MI) के बीच 04 मई को शाम 7:30 बजे से चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाने वाला है। बता दें कि, दोनों टीमें इस सीजन दूसरी बार एक-दूसरे के खिलाफ एक मुकाबला खेलने जा रहीं हैं। इससे पहले वह मुंबई में एक-दूसरे के खिलाफ मैच खेल चुकी हैं, जिसमें CSK ने 7 विकेट से जीत हासिल की थी।

Chennai Super Kings ने IPL 2023 में अब तक कुल 10 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्हें 5 मुकाबलों में जीत हासिल हुई है और एक मुकाबला नो रिजल्ट रहा है, जिसके चलते वह 11 अंकों के साथ अंक तालिका में तीसरे स्थान पर मौजूद हैं। उन्हें इस सीजन LSG, MI, RCB, SRH और KKR के खिलाफ जीत हासिल हुई है, जबकि GT, RR (2 बार) और PBKS के खिलाफ हार झेलनी पड़ी है।

इसके अलावा, Mumbai Indians ने इस सीजन अब तक 10 मुक़ाबले खेले हैं, जिसमें से उन्हें 5 मुकाबलों में जीत मिली है और वह 10 अंकों के साथ अंक तालिका में छठे स्थान पर मौजूद हैं। उन्हें अब तक DC, KKR, SRH, RR और PBKS (मोहाली में) के खिलाफ जीत मिली है, जबकि RCB, CSK (मुंबई में), PBKS (मुंबई में) और GT के खिलाफ हार झेलनी पड़ी है।

IPL 2022 में Chennai Super Kings और Mumbai Indians का प्रदर्शन:

IPL 2022 में शुरुआत में रविंद्र जडेजा और बाद में एमएस धोनी की कप्तानी में Chennai Super Kings को लीग स्टेज में 14 में से 4 मुकाबलों में जीत मिली थी और वह अंक तालिका में नौंवे स्थान पर थे।। इसके अलावा, MI ने भी पिछले सीजन 14 में से सिर्फ 4 मुकाबलों में जीत हासिल की थी और अंक तालिका में CSK से ठीक नीचे 10वें स्थान पर थे।

पिछले 10 मुकाबलों में CSK vs MI हेड टू हेड:

Chennai Super Kings और Mumbai Indians आईपीएल की सबसे बड़ी राइवलरी मानी जाती है। यदि दोनों टीमों के बीच खेले गए पिछले 10 मुकाबलों पर नजर डालें तो CSK को 4 और MI को 6 मुकाबलों में जीत हासिल हुई है।

CSK vs MI हेड टू हेड रिकॉर्ड:

IPL में:

कुल मैच- 35

Chennai Super Kings (CSK) जीता- 15

Mumbai Indians (MI) जीता- 20

नो रिजल्ट- 00

चैम्पियंस लीग T20 में:

कुल मैच- 2

Chennai Super Kings (CSK) जीता- 1

Mumbai Indians (MI) जीता- 1

नो रिजल्ट- 00

MI vs CSK ओवरऑल हेड टू हेड रिकॉर्ड:

कुल मैच- 37

Chennai Super Kings (CSK) जीता- 16

Mumbai Indians (MI) जीता- 21

नो रिजल्ट- 00

For more updates, follow Khel Now Cricket on FacebookTwitterInstagramYoutube and join our community on Telegram.

Neetish
Neetish

Neetish Kumar Mishra started content writing in 2018 due to his interest in cricket. He has experience writing and editing work for more than 10 sports websites to date.