Khel Now logo
HomeSportsIPL 2026Live Cricket Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

GT vs RR: पिछले बार के IPL विजेता Gujarat Titans और उपविजेता Rajasthan Royals के बीच होगी घमासान भिड़ंत

Subhajit has been with Khel Now since 2023, working on the Olympics, Kabaddi, and Hindi desks.
Published at :April 16, 2023 at 3:29 AM
Modified at :April 16, 2023 at 4:23 AM
GT vs RR: पिछले बार के IPL विजेता Gujarat Titans और उपविजेता Rajasthan Royals के बीच होगी घमासान भिड़ंत
Advertisement

दोनों टीमों के बीच टॉप पर पहुंचने की होगी लड़ाई।

IPL 2023 के 23वें मैच में Gujarat Titans और Rajasthan Royals के बीच भिड़ंत होने वाली है. यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर शाम 07:30 बजे से  खेला जाएगा. यह दोनों ही टीम पिछले सीजन के फाइनलिस्ट थे, जहां फाइनल मैच में GT ने RR को हरा दिया था, और इस वजह से Gujarat अपने पहले ही आईपीएल सीजन में विजेता बना था. इन दोनों के बीच हमेशा कांटे की टक्कर देखने को मिलती है. इस सीजन भी यह दोनों ही टीमें अच्छा प्रदर्शन कर रही है. ऐसे में देखना यह होगा की कौन किस पर भारी पड़ता है.

कौन किस पर पड़ेगा भारी?

इस सीजन दोनों ही टीमों ने अभी तक 4-4 मुकाबले खेले है. जिसमें दोनों ही टीमों को 3 मैचों में जीत और 1 मैच में हार का सामना करना पड़ा है. Rajasthan की बात करें तो वो अभी प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर मौजूद है, वहीं Gujarat नंबर 3 पर है. वैसे तो दोनों ही टीमें जबरदस्त फॉर्म में नजर आ रही है. लेकिन अगर हम पिछले आंकड़ों पर नजर डाले तो GT का पलड़ा RR के खिलाफ भारी रहा है. ऐसे में इस बार भी गुजरात, राजस्थान पर भारी पड़ सकती है. वहीं राजस्थान भी अपना पुराना हिसाब चुकता करने और प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर बरकरार रहने के इरादे से उतरेगी.

किन खिलाड़ियों पर रहेंगी निगाहें

Gujarat

गुजरात की बात करें तो सबकी नजरें उनके कप्तान Hardik Pandya पर होगी. सभी फैंस को उनसे एक अच्छी पारी देखने का इंतजार रहेगा. Hardik इस सीजन अपने बल्ले से कुछ खास नहीं कर पाए है, उन्हें रन बनाने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ रहा है. उनका फॉर्म में आना गुजरात के लिए उनके आने वाले मैचों में बहुत जरूरी है. इसलिए वो खुद भी चाहेंगे की इस मैच में उनका बल्ला चले.

Rajasthan

अगर हम RR की बात करें तो उनके कप्तान संजू सैमसन पर सभी फैंस की नजरें होंगी. पहले 2 मैचों में अच्छा खेलने के बाद इनका बल्ला शांत रहा है. पिछले मैच में CSK के खिलाफ यह खाता भी नहीं खोल पाए थे. Rajasthan की तरफ से इनका रन बनाना बहुत जरूरी है. ऐसे में इस मैच में रन बनाने की इन पर बड़ी जिम्मेदारी होगी.

GT vs RR हेड टू हेड आंकड़े –

आईपीएल में अभी तक इन दोनों टीमों के बीच 3 मुकाबले हो चुके हैं, यह तीनों ही  मैच पिछले सीजन हुए थे, और तीनों में गुजरात टाइटंस को जीत नसीब हुई. IPL 2022 के फाइनल मैच में भी Gujarat ने Rajasthan के चैंपियन बनने के सपने को चकनाचूर कर दिया था. इन आंकड़ों से यह साफ पता चल रहा है कि GT के सामने RR ठंडी पड़ जाती है.

इस तरह से देख सकते हैं मुकाबले को लाइव

आईपीएल 2023 में दर्शकों के लिए मुकाबलों का मजा लेना बिल्कुल नया अनुभव होने वाला है। क्योंकि इस साल पहली बार टीवी और डिजिटल माध्यम पर 2 अलग-अलग ब्रॉडकास्टर ने अधिकार अपने नाम किए हैं। अगर आप टेलीविजन पर लखनऊ बनाम दिल्ली मुकाबला देखना चाहते हैं तो आपकी तलाश स्टार स्पोर्ट्स पर जाकर खत्म होगी। ठीक इसी प्रकार डिजिटल उपभोक्ताओं के लिए जियो सिनेमा का प्लेटफ़ॉर्म तैयार है। जहां आप फ्री में आईपीएल 2023 के सभी मैच देख सकते हैं।

इस प्रकार की हो सकती है दोनों टीमों की प्लेइंग XI

Gujarat Titans- रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), शुभमन गिल, साई सुदर्शन, हार्दिक पांड्या (कप्तान), डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, मोहम्मद शमी, जोशुआ लिटिल, मोहित शर्मा, अल्जारी जोसेफ.

Rajasthan Royals- जोस बटलर (wk), यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन (c), देवदत्त पडिक्कल, शिमरोन हेटमायर, ध्रुव जुरेल, जेसन होल्डर, रविचंद्रन अश्विन, संदीप शर्मा, कुलदीप सेन, युजवेंद्र चहल.

Advertisement
Subhajit Chakraborty
Subhajit Chakraborty

Subhajit Chakraborty is a sports journalist and Content Associate at Khel Now. A graduate of Dr. Bhim Rao Ambedkar College, Delhi University, he pursues his passion for sports through writing, editing, and on-camera work. A devoted cricket fan, he admires Virat Kohli and passionately supports RCB.

Advertisement