Khel Now logo
HomeSportsICC Men's T20 World CupLive Cricket Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

RCB vs DC Head To Head: Royal Challengers Bangalore और Delhi Capitals में किसका पलड़ा रहा है भारी?

Neetish has been part of Khel Now since March 2023, covering Hindi Sports articles on the Cricket desk.
Published at :April 15, 2023 at 4:19 AM
Modified at :April 15, 2023 at 1:44 PM
RCB vs DC Head To Head: Royal Challengers Bangalore और Delhi Capitals में किसका पलड़ा रहा है भारी?

आईपीएल इतिहास में अब तक बैंगलोर का दिल्ली पर रहा है दबदबा।

आईपीएल 2023 का 20वाँ मुकाबला Royal Challengers Bangalore (RCB) और Delhi Capitals (DC) के बीच 15 अप्रैल को दोपहर 3:30 बजे से बेंगलुरु के एम० चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाने वाला है। इस मैच में जहाँ एक ओर RCB बेंगलुरु में दूसरी जीत हासिल करना चाहेगी तो वहीं दूसरी ओर DC इस सीजन अपनी पहली जीत के तलाश में उतरेगी।

फिलहाल, Delhi Capitals के लिए यह मुकाबला बहुत ही अहम होने वाला है क्योंकि यदि उन्हें इस मैच में हार झेलनी पड़ी तो उनका प्लेऑफ में पहुँचना बहुत ही मुश्किल हो जाएगा। इसके अलावा, RCB के लिए यह मुकाबला जीतना इसलिए जरूरी है, क्योंकि वह अपने पिछले दोनों मुकाबले हारकर आ रहे हैं और घरेलू सरजमीं यानी बेंगलुरु में LSG के खिलाफ खेले गए पिछले मुकाबले में भी वह 212 का स्कोर डिफेंड नहीं कर सके थे।

बता दें कि, इन दोनों टीमों ने अब तक एक भी बार आईपीएल का खिताब नहीं जीता है। हालांकि, आरसीबी ने 3 बार (2009, 2011 और 2016) फाइनल में भी जगह बनाई है, लेकिन फिर भी वह ट्रॉफी नहीं जीत सके हैं। इसके अलावा, दिल्ली कैपिटल्स ने श्रेयस अय्यर की कप्तानी में 2020 में फाइनल में जगह बनाई थी, लेकिन MI ने उन्हें हारकर 5वीं बार खिताब पर कब्जा किया था।

IPL 2022 में Royal Challengers Bangalore और Delhi Capitals का प्रदर्शन:

आईपीएल 2022 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 14 में 8 मुकाबले जीतकर प्लेऑफ में जगह बनाई थी। इसके बाद उन्होंने एलिमिनेटर में LSG को हराया था, लेकिन क्वालीफायर 2 में RR के खिलाफ हार गए थे। इसके अलावा, दिल्ली कैपिटल्स ने 14 में से 7 मुकाबले जीते थे और अंक तालिका में 5वें पर रहने के चलते प्लेऑफ में नहीं पहुँच सके थे।

पिछले 10 मैचों में RCB और DC का प्रदर्शन:

Royal Challengers Bangalore को सभी टीमों के खिलाफ खेले गए पिछले 10 मैचों में 5 बार जीत मिली है, जबकि Delhi Capitals सिर्फ 3 ही मुकाबले जीत सकी है। पिछले सीजन अंतिम 6 मुकाबलों में उन्हें ये तीनों जीत मिली थी।

पिछले 10 मुकाबलों में RCB और DC की बल्लेबाजी प्रदर्शन:

पिछले 10 मुकाबलों में RCB का औसत स्कोर 173, सर्वाधिक स्कोर 212 और न्यूनतम स्कोर 123 रहा है। इसके अलावा, Delhi Capitals का औसत स्कोर 161, सर्वाधिक स्कोर 207 और न्यूनतम स्कोर 117 रहा है।

अंतिम 10 मैचों में RCB vs DC हेड टू हेड:

दोनों टीमों के दूसरे के खिलाफ खेले गए पिछले 10 मुकाबलों की बात करें तो RCB ने 6 और DC ने 4 मैचों में जीत हासिल की है।

IPL में RCB vs DC हेड टू हेड रिकॉर्ड:

कुल मैच- 29

Royal Challengers Bangalore (RCB) जीता- 18

Delhi Capitals जीता- 10

नो रिजल्ट: 01

Neetish
Neetish

Neetish Kumar Mishra started content writing in 2018 due to his interest in cricket. He has experience writing and editing work for more than 10 sports websites to date.