Khel Now logo
HomeSportsWomen's Premier LeagueLive Cricket Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

KKR vs GT Head To Head: Kolkata Knight Riders और Gujarat Titans में से किसका पलड़ा रहा है भारी?

Neetish has been part of Khel Now since March 2023, covering Hindi Sports articles on the Cricket desk.
Published at :April 29, 2023 at 11:14 AM
Modified at :April 29, 2023 at 11:15 AM
KKR vs GT Head To Head: Kolkata Knight Riders और Gujarat Titans में से किसका पलड़ा रहा है भारी?

पिछली बार जब ये टीमें भिड़ी थीं तब रिंकू सिंह ने अविश्वसनीय पारी खेली थी।

IPL 2023 का 39वाँ मुकाबला Kolkata Knight Riders और Gujarat Titans (KKR vs GT) के बीच 29 अप्रैल को दोपहर 3:30 बजे से कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाने वाला है। GT और KKR दोनों को ही उनके पिछले मुकाबले में जीत हासिल हुई थी।

गौरतलब हो कि, दोनों टीमें इस सीजन अहमदाबाद में एक-दूसरे के खिलाफ एक मुकाबला खेल चुकी हैं। उस मुकाबले में Kolkata Knight Riders ने Gujarat Titans के ख़िलाफ़ 3 विकेट से जीत हासिल की थी। अब GT के पास KKR के घर में घुसकर अपनी पिछली हार का बदला लेने का मौका होगा।

Kolkata Knight Riders ने IPL 2023 में अब तक कुल 8 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्हें 3 मुकाबलों में जीत हासिल हुई है और वह 6 अंकों के साथ अंक तालिका में 7वें स्थान पर मौजूद हैं। उन्हें इस सीजन RCB, GT और RCB के खिलाफ जीत हासिल हुई है, जबकि PBKS, SRH, MI, DC और CSK के खिलाफ हार झेलना पड़ा है।

इसके अलावा, Gujarat Titans ने भी इस सीजन अब तक 7 में से 5 मुकाबलों में जीत हासिल की है और 10 अंकों के साथ अंक तालिका में दूसरे स्थान पर मौजूद हैं। उन्हें अब तक CSK, DC, PBKS, LSG और MI के खिलाफ जीत हासिल हुई है, जबकि सिर्फ KKR और RR के खिलाफ हार झेलनी पड़ी है।

IPL 2022 में Kolkata Knight Riders और Gujarat Titans का प्रदर्शन:

IPL 2022 में श्रेयस अय्यर की कप्तानी में Kolkata Knight Riders ने लीग स्टेज में 14 में से 6 मुकाबलों में जीत हासिल की थी और प्लेऑफ में नहीं पहुँच सके थे। इसके अलावा, Hardik Pandya की कप्तानी वाली GT ने पिछले सीजन 14 में से 10 मुकाबलों में जीत हासिल करके प्लेऑफ तक का सफर तय किया था। फिर वह क्वालीफायर 1 और फाइनल में जीत हासिल करके अपने पहले ही सीजन में चैम्पियन भी बने।

पिछले 10 मैचों में KKR और GT का प्रदर्शन:

यदि Kolkata Knight Riders को उनके पिछले 10 मुकाबलों में 4 बार जीत हासिल हुई है, जबकि Gujarat Titans को 7 मुकाबलों में जीत हासिल हुई है।

पिछले 10 मुकाबलों में KKR और GT की बल्लेबाजी प्रदर्शन:

पिछले 10 मुकाबलों में KKR का औसत स्कोर 184, सर्वाधिक स्कोर 208 और न्यूनतम स्कोर 127 रहा है। इसके अलावा, Gujarat Titans का औसत स्कोर 171, सर्वाधिक स्कोर 207 और न्यूनतम स्कोर 133 रहा है।

IPL में KKR vs GT हेड टू हेड रिकॉर्ड:

कुल मैच- 02

Kolkata Knight Riders (KKR) जीता- 1

Gujarat Titans (GT) जीता- 1

नो रिजल्ट- 00

For more updates, follow Khel Now Cricket on FacebookTwitterInstagramYoutube and join our community on Telegram.

Neetish
Neetish

Neetish Kumar Mishra started content writing in 2018 due to his interest in cricket. He has experience writing and editing work for more than 10 sports websites to date.