Khel Now logo
HomeSportsBangladesh Premier LeagueLive Cricket Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

PBKS vs LSG: Lucknow Super Giants ने ठोके 257 रन, बनाया IPL इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर

Neetish has been part of Khel Now since March 2023, covering Hindi Sports articles on the Cricket desk.
Published at :April 29, 2023 at 3:57 AM
Modified at :April 29, 2023 at 3:58 AM
PBKS vs LSG: Lucknow Super Giants ने ठोके 257 रन, बनाया IPL इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर

काइल मेयर्स, मार्कस स्टोइनिस और निकोलस पूरन ने खेली आतिशी पारी।

IPL 2023 का 38वाँ मुकाबला Punjab Kings और Lucknow Super Giants के बीच मोहाली में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में LSG ने IPL इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर बनाया है। KL Rahul की कप्तानी वाली टीम ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 257/5 का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा किया है।

मैच के बारे में अधिक बात करें तो मेजबान Punjab Kings ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला करते हुए Lucknow Super Giants को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया था। लखनऊ ने काइल मेयर्स की 24 गेंदों पर 54, मार्कस स्टोइनिस की 40 गेंदों पर 72 और निकोलस पूरन की 19 गेंदों पर 45 रनों की विस्फोटक पारियों की बदौलत निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट खोकर 257 रन बनाए।

Lucknow Super Giants ने बनाया IPL इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर:

Lucknow Super Giants ने Punjab Kings के खिलाफ मोहाली में खेले जा रहे IPL 2023 के 38 में मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 257/5 का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा किया है, जो IPL इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर भी है। इतना बड़ा स्कोर खड़ा करके उन्होंने RCB द्वारा 2016 में गुजरात लायंस के खिलाफ बेंगलुरु में बनाए गए 248/6 के स्कोर को पीछे कर दिया है। RCB द्वारा बनाया गया यह स्कोर इस मैच से पहले IPL इतिहास में टीमों द्वारा बनाए गए सबसे बड़े स्कोर की सूची में दूसरे स्थान पर था।

हालांकि, IPL इतिहास में सबसे बड़ा स्कोर बनाने के मामले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का नाम अब भी पहले स्थान पर है। RCB ने IPL 2013 में सहारा पुणे वॉरियर्स के खिलाफ बेंगलुरु में खेले गए एक मुकाबले में 263/5 के साथ IPL इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर बनाया था। उनके अलावा, सिर्फ LSG ही ऐसी टीम है जिन्होंने इस मामले में 250 के आँकड़े को छुआ है।

मोहाली में और Punjab Kings के खिलाफ सबसे बड़ा IPL स्कोर बनाने वाली भी टीम बनी LSG:

LSG ने इस मुकाबले में 257/5 के स्कोर के साथ मोहाली में सबसे बड़ा IPL स्कोर खड़ा करने का भी रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने इस मामले में चेन्नई सुपर किंग्स द्वारा IPL 2008 में किंग्स इलेवन पंजाब (अब Punjab Kings) के खिलाफ बनाए गए 240/5 रनों का रिकॉर्ड तोड़ा।

इतना ही नहीं, Punjab Kings के खिलाफ IPL में सबसे बड़ा स्कोर खड़ा करने के मामले में भी LSG अब पहले स्थान पर आ गई है। उन्होंने इस मामले में कोलकाता नाइट राइडर्स द्वारा 2018 में इंदौर में इस टीम के खिलाफ बनाए गए 245/6 के स्कोर को पीछे छोड़ा है।

IPL इतिहास में टीमों द्वारा बनाए गए सबसे बड़े स्कोर:

  • 263/5- रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर vs सहारा पुणे वॉरियर्स इंडिया, बेंगलुरु, 2013
  • 257/5- Lucknow Super Giants vs Punjab Kings, मोहाली, 2023*
  • 246/5- चेन्नई सुपर किंग्स vs राजस्थान रॉयल्स, चेन्नई, 2010
  • 245/6- कोलकाता नाइट राइडर्स vs किंग्स इलेवन पंजाब (अब Punjab Kings), इंदौर, 2018
  • 240/5- चेन्नई सुपर किंग्स vs किंग्स इलेवन पंजाब (अब Punjab Kings), मोहाली, 2008

For more updates, follow Khel Now Cricket on FacebookTwitterInstagramYoutube and join our community on Telegram.

Neetish
Neetish

Neetish Kumar Mishra started content writing in 2018 due to his interest in cricket. He has experience writing and editing work for more than 10 sports websites to date.

Latest News
Advertisement