IPL 2023: LSG vs CSK: Lucknow Super Giants तोड़ पाएगी घर में हार का सिलसिला, या Chennai Super Kings उन्हें फिर देगी झटका?

इन दोनों की पिछली भिड़ंत में धोनी की टीम ने मारी थी बाजी।
IPL 2023 का 45वाँ मुकाबला Lucknow Super Giants और Chennai Super Kings (LSG vs CSK) के बीच 03 मई को दोपहर 3:30 बजे से लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाने वाला है। दोनों ही टीमें इस सीजन दूसरी बार एक-दूसरे से भिड़ने को तैयार हैं।
Chennai Super Kings से अपनी पिछली हार का बदला लेना चाहेगी Lucknow Super Giants:
इस सीजन पहली बार Lucknow Super Giants और Chennai Super Kings (LSG vs CSK) का आमना-सामना चेन्नई में हुआ था। उस मैच में CSK ने LSG को अपने घर में 12 रनों से हराया था। अब केएल राहुल की कप्तानी वाली टीम के पास अपनी पिछली हार का बदला लेने का मौका है। इसीलिए, अब वह भी अपने घर में CSK को हराना चाहेंगे।
Lucknow Super Giants ने IPL 2023 में अब तक कुल 9 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्हें 5 मुकाबलों में जीत हासिल हुई है और वह 10 अंकों के साथ अंक तालिका में तीसरे स्थान पर मौजूद हैं। इसके अलावा, Chennai Super Kings ने भी इस सीजन अब तक 9 मुक़ाबले खेले हैं, जिसमें से उन्हें 5 मुकाबलों में जीत मिली है और वह 10 अंकों के साथ अंक तालिका में चौथे स्थान पर मौजूद हैं।
किन खिलाड़ियों पर टिकी रहेंगी सभी की नजरें?
Chennai Super Kings (CSK):
Chennai Super Kings की ओर से रुतुराज गायकवाड़ और डेवोन कॉन्वे की बल्लेबाजी पर सभी की नजरें टिकी रहेंगी। पिछले कुछ मैचों से गायकवाड़ बड़ी पारियां खेलने में कामयाब नहीं रहे हैं, जबकि कॉन्वे अच्छे लय में नजर आ रहे हैं। भले ही सीएसके को पिछले मैच में अंतिम गेंद पर हार झेलनी पड़ी थी, लेकिन उनके युवा गेंदबाजों ने भी अच्छा प्रदर्शन करके दिखाया था। गेंदबाजी विभाग में मथीशा पथिराना पर सभी की नजरें टिकी रहेंगी।
Lucknow Super Giants (LSG):
Lucknow Super Giants की ओर से ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस पर सभी की नजरें टिकी रहेंगी क्योंकि वह पिछले कुछ मैचों से अच्छे फॉर्म में नजर आ रहे हैं। इसके अलावा क्रुणाल पांड्या की कप्तानी पर भी सभी की नजरें टिकी रहेंगी क्योंकि पिछले मैच में केएल राहुल के चोटिल होने के बाद उन्होंने कार्यवाहक कप्तान की भूमिका निभाई थी और उनकी टीम को हार भी झेलनी पड़ी थी।
Lucknow Super Giants (LSG) vs Chennai Super Kings (CSK) हेड टू हेड रिकॉर्ड:
कुल मैच- 02
Chennai Super Kings (CSK) जीता- 01
Lucknow Super Giants (LSG) जीता- 01
कुछ इस तरह से देख सकते हैं मुकाबले को लाइव
आईपीएल 2023 में दर्शकों के लिए मुकाबलों का मजा लेना बिल्कुल नया अनुभव होने वाला है। क्योंकि इस साल पहली बार टीवी और डिजिटल माध्यम पर 2 अलग-अलग ब्रॉडकास्टर ने अधिकार अपने नाम किए हैं। अगर आप टेलीविजन पर लखनऊ बनाम दिल्ली मुकाबला देखना चाहते हैं तो आपकी तलाश स्टार स्पोर्ट्स पर जाकर खत्म होगी। ठीक इसी प्रकार डिजिटल उपभोक्ताओं के लिए जियो सिनेमा का प्लेटफ़ॉर्म तैयार है। जहां आप फ्री में आईपीएल 2023 के सभी मैच देख सकते हैं।
Lucknow Super Giants (LSG) vs Chennai Super Kings (CSK) संभावित प्लेइंग इलेवन:
Lucknow Super Giants (LSG) की संभावित प्लेइंग इलेवन: काइल मेयर्स, आयुष बडोनी, दीपक हुड्डा, मार्कस स्टोइनिस, क्रुणाल पांड्या (कप्तान), निकोलस पूरन (विकेटकीपर), कृष्णप्पा गौतम, रवि बिश्नोई, नवीन-उल-हक, अमित मिश्रा, यश ठाकुर
Chennai Super Kings (CSK) की संभावित प्लेइंग इलेवन: रुतुराज गायकवाड़, डेवोन कॉन्वे, अजिंक्य रहाणे, मोइन अली, अंबाती रायडू, शिवम दूबे, रविंद्र जडेजा, एमएस धोनी (कप्तान/विकेटकीपर), मथीशा पथिराना, तुषार देशपांडे, महेश थीक्षणा।
For more updates, follow Khel Now Cricket on Facebook, Twitter, Instagram, Youtube and join our community on Telegram.