Khel Now logo
HomeSportsICC Men's T20 World CupLive Cricket Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

LSG vs GT: पिछले सीजन की विजेता Gujarat Titans से हिसाब चुक्ता करना चाहेगी Lucknow Super Giants

Subhajit has been with Khel Now since 2023, working on the Olympics, Kabaddi, and Hindi desks.
Published at :April 21, 2023 at 11:34 PM
Modified at :April 21, 2023 at 11:34 PM
LSG vs GT: पिछले सीजन की विजेता Gujarat Titans से हिसाब चुक्ता करना चाहेगी Lucknow Super Giants

KL Rahul की टीम रखना चाहेगी जीत का सिलसिला बरकरार तो वहीं Hardik Pandya के कप्तानी वाली टीम करना चाहेगी वापसी।

IPL 2023 का 30वां मुकाबला Lucknow Super Giants (LSG) और Gujarat Titans (GT) के बीच देखने को मिलेगा. यह मैच लखनऊ के इकाना स्टेडियम, में दोपहर 03:30 बजे से खेला जाएगा. पिछले सीजन की तरह इस सीजन भी दोनों टीमों का प्रदर्शन अभी तक बहुत अच्छा है. अगर इस सीजन की बात करें तो दोनों ही टीमें टॉप-4 में मौजूद है. जहां Lucknow Super Giants अपने शुरुआती 6 मुकाबलों में से 4 में जीत हासिल करके 8 अंकों के साथ अंक तालिका में दूसरा पायदान पर है. वहीं Gujarat Titans की बात करें तो उन्होंने अपने 5 मैचों में से 3 मुकाबलों में जीत हासिल की है और 6 अंकों के साथ चौथे स्थान पर मौजूद है.

किस टीम का पलड़ा भारी?

इस सीजन Lucknow और Gujarat दोनों ही टीमें जबरदस्त फॉर्म में नजर आ रही है. लेकिन अगर हम पिछले सीजन के आंकड़ों को देखे तो GT का पलड़ा थोड़ा भारी नजर आ रहा है, पर यह सीजन नया है साथ ही लखनऊ की टीम इस बार पहले से ज्यादा मजबूत नजर आ रही है. इस सीजन, पिछले सीजन की उपविजेता Rajasthan को LSG ने मात दी थी. वहीं Gujarat को Rajasthan के हाथों शिकस्त का सामना करना पड़ा था. ऐसे में Lucknow को कम आंकना गलत होगा. 

वहीं लखनऊ को उसके घर में हराना गुजरात के लिए काफी मुश्किल होने वाला है, क्योंकि LSG के कई खिलाड़ी फॉर्म में नजर आ रहे है और उनके बल्लेबाज हो या गेंदबाज इस सीजन बहुत बढ़िया प्रदर्शन कर रहे है. जिसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि यह भिड़ंत बहुत शानदार होने वाली है.

किन खिलाड़ियों पर होगी सभी की निगाहें?

Lucknow Super Giants (LSG)

Lucknow की बात करें तो KL Rahul से सभी फैंस चाहेंगे की इस मैच में वो बेहतर प्रदर्शन करें. इस सीजन अभी तक Rahul के बल्ले से बड़ी पारी देखने को नहीं मिली है. उन्हें हर मैच में स्टार्ट तो मिल जाता है. लेकिन यह उस स्टार्ट को एक बड़ी पारी में तब्दील नहीं कर पा रहे है. इनके खराब बल्लेबाजी का असर आने वाले बल्लेबाजों पर भी पड़ रहा है. ऐसे में इस मैच में इनसे सभी को काफी उम्मीदें होंगी.

Gujarat Titans (GT)

गुजरात की बात करें तो सबकी नजरें उनके कप्तान Hardik Pandya पर होगी. सभी फैंस को उनसे एक अच्छी पारी देखने का इंतजार रहेगा. Hardik इस सीजन अपने गेंदबाजी तो बढ़िया कर रहे है लेकिन बल्ले से कुछ खास नहीं कर पा रहे है, उन्हें रन बनाने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ रहा है. उनका फॉर्म में आना गुजरात के लिए उनके आने वाले मैचों में बहुत जरूरी है. 

LSG vs GT हेड टू हेड आंकड़े

Lucknow और Gujarat के बीच आईपीएल 2022 में 2 मुकाबले खेले गए थे, जिसमें गुजरात ने दोनों मैचों में जीत हासिल की थी. इस बार इन दोनों के बीच में तीसरी भिड़ंत होने वाली है, दोनों ही टीम बहुत अच्छी लय में नजर आ रही है. ऐसा में देखना होगा की इस बार किसे जीत नसीब होती है.

कुछ इस तरह से देख सकते हैं मुकाबले को लाइव

आईपीएल 2023 में दर्शकों के लिए मुकाबलों का मजा लेना बिल्कुल नया अनुभव होने वाला है। क्योंकि इस साल पहली बार टीवी और डिजिटल माध्यम पर 2 अलग-अलग ब्रॉडकास्टर ने अधिकार अपने नाम किए हैं। अगर आप टेलीविजन पर लखनऊ बनाम दिल्ली मुकाबला देखना चाहते हैं तो आपकी तलाश स्टार स्पोर्ट्स पर जाकर खत्म होगी। ठीक इसी प्रकार डिजिटल उपभोक्ताओं के लिए जियो सिनेमा का प्लेटफ़ॉर्म तैयार है। जहां आप फ्री में आईपीएल 2023 के सभी मैच देख सकते हैं।

इस प्रकार की हो सकती है दोनों टीमों की प्लेइंग XI

Lucknow Super Giants (LSG)- केएल राहुल (कप्तान), काइल मेयर्स, दीपक हुड्डा, मार्कस स्टोइनिस, निकोलस पूरन, क्रुणाल पांड्या, कृष्णप्पा गौतम, युधवीर सिंह, आवेश खान, मार्क वुड, रवि बिश्नोई.

Gujarat Titans (GT)- ऋद्धिमान साहा, शुभमन गिल, साई सुदर्शन, हार्दिक पांड्या (कप्तान), डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, अभिनव मनोहर, राशिद खान, मोहम्मद शमी, अल्जारी जोसेफ, मोहित शर्मा

Subhajit Chakroborty
Subhajit Chakroborty

Subhajit Chakraborty is a sports journalist and Content Associate at Khel Now. A graduate of Dr. Bhim Rao Ambedkar College, Delhi University, he pursues his passion for sports through writing, editing, and on-camera work. A devoted cricket fan, he admires Virat Kohli and passionately supports RCB.