Khel Now logo
HomeSportsICC Men's T20 World CupLive Cricket Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

IPL 2023: लखनऊ के खिलाफ मैच में धोनी ने रचा इतिहास, IPL में धोनी के नाम दर्ज हुआ रिकॉर्ड

Neetish has been part of Khel Now since March 2023, covering Hindi Sports articles on the Cricket desk.
Published at :April 5, 2023 at 11:03 PM
Modified at :April 6, 2023 at 3:58 AM
IPL 2023: लखनऊ के खिलाफ मैच में धोनी ने रचा इतिहास, IPL में धोनी के नाम दर्ज हुआ रिकॉर्ड

5 हजार रन पूरे करने वाले 7 वें बल्लेबाज बने धोनी।

IPL 2023 के छठे मैच में Chennai Super Kings के कप्तान MS Dhoni ने एक साथ कई उपलब्धियां अपने नाम की। Lucknow Super Giants के खिलाफ 3 गेंदों पर 12 रनों की एक छोटी लेकिन तेज तर्रार पारी खेलकर धोनी IPL में 5000 रन पूरे करने वाले 7 वें बल्लेबाज बन गए हैं।

हालांकि, MS Dhoni इकलौते फुल टाइम विकेटकीपर बल्लेबाज और 5वें भारतीय हैं, जिन्होंने यह उपलब्धि हासिल की है। इतना ही नहीं, वह इस मैच में IPL में सबसे कम पारियों में 5000 रन पूरा करने वाले 7वें बल्लेबाज भी बने हैं। साथ ही साथ वह सुरेश रैना के बाद दूसरे ऐसे भारतीय हैं जिन्होंने 135 से अधिक के स्ट्राइक रेट से 5000+ क्लब में प्रवेश किया है।

IPL में सबसे कम पारियों में 5 हजार रन बनाने वाले बल्लेबाज:

  1. डेविड वॉर्नर - 135 पारी
  2. विराट कोहली - 157 पारी
  3. एबी डिविलियर्स - 161 पारी
  4. शिखर धवन - 168
  5. सुरेश रैना - 173 पारी
  6. रोहित शर्मा - 187 पारी
  7. MS Dhoni - 208 पारी*

कम गेंदों में 5 हजार रन बनाने वालों की सूची में चौथे स्थान पर पहुँचे Dhoni:

IPL में सबसे कम गेंदों में 5000 रन पूरा करने के मामले में हिटमैन रोहित शर्मा, विराट कोहली और शिखर धवन जैसे बल्लेबाजों को पीछे छोड़ते हुए MS Dhoni अब चौथे स्थान पर आ गए हैं। उन्होंने 3691 गेंदों में यह उपलब्धि हासिल की है। भारतीय बल्लेबाजों की बात करें तो वह इस मामले में सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर आते हैं।

IPL में सबसे कम गेंदों पर 5000 रन पूरे करने वाले बल्लेबाजों की ओवरऑल सूची देखें तो उसमें दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज एबी डिविलियर्स का नाम पहले स्थान पर है, जिन्होंने मात्र 3288 गेंदों पर यह उपलब्धि हासिल की थी। उनके बाद क्रमशः डेविड वॉर्नर, सुरेश रैना, MS Dhoni, रोहित शर्मा, विराट कोहली और शिखर धवन का नाम आता है।

सबसे कम गेंदों में 5 हजार रन पूरा करने वाले बल्लेबाज:

  1. एबी डीविलियर्स: 3288 गेंद
  2. डेविड वॉर्नर: 3544
  3. सुरेश रैना: 3620
  4. MS Dhoni: 3691
  5. रोहित शर्मा: 3817
  6. विराट कोहली: 3827
  7. शिखर धवन: 3956

For more updates, follow Khel Now Cricket on FacebookTwitterInstagramYoutube and join our community on Telegram.

Neetish
Neetish

Neetish Kumar Mishra started content writing in 2018 due to his interest in cricket. He has experience writing and editing work for more than 10 sports websites to date.