Khel Now logo
HomeSportsICC Men's T20 World CupLive Cricket Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

IPL में किसी एक टीम के खिलाफ सबसे अधिक बार जीत हासिल करने वाली टीमें

Neetish has been part of Khel Now since March 2023, covering Hindi Sports articles on the Cricket desk.
Published at :April 18, 2023 at 4:44 AM
Modified at :April 18, 2023 at 4:44 AM
IPL में किसी एक टीम के खिलाफ सबसे अधिक बार जीत हासिल करने वाली टीमें

इन टीमों ने अपने विरोधी टीम के खिलाफ दबदबा जमा रखा है।

आईपीएल 2023 का सीजन प्रगति पर है और इस सीजन भी कई धमाकेदार मुकाबले खेले जा चुके हैं। इस बीच मैदान पर कुछ टीमों के मैच देखने को मिले हैं, जिसका दर्शकों को बेसब्री से इंतजार रहता है। हाल ही में खेले गए एक मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराया।

बता दें कि, मुंबई इंडियंस के नाम आईपीएल में किसी एक टीम के खिलाफ सबसे अधिक बार जीत हासिल करने का रिकॉर्ड दर्ज है। उन्होंने आईपीएल इतिहास में 2008 से लेकर अब तक कोलकाता नाइट राइडर्स को 23 बार हराया है। बता दें कि, आईपीएल इतिहास में अब तक किसी भी टीम ने किसी दूसरे टीम के खिलाफ इतनी अधिक बार जीत नहीं हासिल की है।

इसके अलावा, किसी एक टीम के खिलाफ सबसे अधिक बार जीत हासिल करने के मामले में मुंबई इंडियंस; कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर भी मौजूद है। उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स को आईपीएल में 20 बार हराया है। कोलकाता नाइट राइडर्स ने भी पंजाब किंग्स को 20 बार हराया है।

इसके अलावा, इस सूची में तीसरे स्थान पर चेन्नई सुपर किंग्स का नाम है, जिन्होंने आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 19 बार हराया है। इसके अलावा मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 18 बार हराया है, जबकि चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स को 17-17 बार हराया है।

मुंबई इंडियंस, पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स ने भी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 17 बार हराया है। इसके अलावा रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने दिल्ली कैपिटल्स को 17 बार हराया है।

IPL में किसी एक टीम के खिलाफ सबसे अधिक जीत हासिल करने वाली टीमें:

  • 23- मुंबई इंडियंस vs कोलकाता नाइट राइडर्स
  • 20- मुम्बई इंडियंस vs चेन्नई सुपर किंग्स
  • 20- कोलकाता नाइट राइडर्स vs पंजाब किंग्स
  • 19- चेन्नई सुपर किंग्स vs रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
  • 18- मुंबई इंडियंस vs दिल्ली कैपिटल्स
  • 17- चेन्नई सुपर किंग्स vs दिल्ली कैपिटल्स
  • 17- चेन्नई सुपर किंग्स vs कोलकाता नाइट राइडर्स
  • 17- मुंबई इंडियंस vs रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
  • 17- पंजाब किंग्स vs रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
  • 17- कोलकाता नाइट राइडर्स vs रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
  • 17- रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर vs दिल्ली कैपिटल्स
Neetish
Neetish

Neetish Kumar Mishra started content writing in 2018 due to his interest in cricket. He has experience writing and editing work for more than 10 sports websites to date.