MI vs CSK: आईपीएल के सबसे बड़े प्रतिद्वंद्वी Mumbai Indians और Chennai Super Kings के बीच होगी महाजंग

इस महामुकाबले में अबतक मुंबई का पलड़ा रहा है भारी।
आईपीएल (IPL) 2023 के 16 वें सीजन के में शनिवार को खेले जाने वाले दूसरे डबल हेडर मुकाबले में मुंबई इंडियंस (MI) की भिड़ंत चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) से होने वाली है. यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. यह दोनों ही टीमें जब भी आमने-सामने होती है तो आईपीएल की एक बड़ी राइवलरी देखने को मिलती है. अभी तक IPL की सबसे सफल टीमें भी MI और CSK ही है.
इन दोनों टीमों ने IPL पर किया है राज
MI ने अभी तक IPL में कुल 5 खिताब जीते हैं,वहीं CSK ने 4 बार आईपीएल खिताब अपने नाम किया है. इस सीजन Dhoni की कप्तानी में CSK ने 2 मैच खेले है जिसमें से एक मुकाबले में जीत और एक में हार मिली है, जबकि MI ने 1 ही मैच खेला है जिसमें उन्हें RCB के हाथों 8 विकेट के बड़े अंतर से हार का सामना करना पड़ा. इन दोनों टीमों के बीच हमेशा मुकाबला 19-20 का होता है, कौन किस पर भारी पड़ जाए यह कहना थोड़ा मुश्किल होता है.
किन खिलाड़ियों पर रहेंगी निगाहें
मुंबई
MI की बात करें तो इनके स्टार बल्लेबाज SKY यानी का सूर्य कुमार यादव पर सभी की नजरें रहेंगी कि वो इस मैच में कैसी बल्लेबाजी करते है. RCB के खिलाफ मैच में उनका बल्ला शांत रहा था. इस मैच में उनसे सभी को बहुत उम्मीदें होंगी कि उनके बल्ले से एक आतिशी पारी देखने को मिले. SKY खुद भी इस मैच में अपने खराब फॉर्म से लड़ाई जितना चाहेंगे.
चेन्नई
CSK की बात करें तो रुतुराज गायकवाड़ जो इस सीजन जोरदार फॉर्म में दिख रहे हैं. उन्होंने शुरुआती दोनों मैचों में अर्धशतक लगाए हैं और Chennai को एक अच्छी शुरुआत दी है. उनसे सभी फैंस को इस मैच में भी ताबड़तोड़ पारी की उम्मीद रहेगी. CSK को भी अगर MI को टक्कर देना है तो Ruturaj का बढ़िया खेलना उनके लिए बहुत जरुरी बन जाता है. लेकिन ऋतुराज से भी ज्यादा महेंद्र सिंह धोनी पर होंगी सबकी निगाहें।
MI और CSK के बीच हेड टू हेड आंकड़े
आईपीएल के इतिहास में इन दोनों टीमों के बीच अभी तक कुल 36 मुकाबले खेले जा चुके है, इसमें से 15 बार CSK को जीत मिली है, वहीं MI ने कुल 21 बार जीत का स्वाद चखा है। दोनों टीमें कई बार आईपीएल का खिताबी मुकाबला खेल चुकी है, लेकिन पिछले सीजन दोनों टीमों का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा था. अभी तक के आंकड़े देखे तो MI, CSK पर भारी पड़ी है.
इस तरह से देख सकते हैं मुकाबले को लाइव
आईपीएल 2023 में दर्शकों के लिए मुकाबलों का मजा लेना बिल्कुल नया अनुभव होने वाला है। क्योंकि इस साल पहली बार टीवी और डिजिटल माध्यम पर 2 अलग-अलग ब्रॉडकास्टर ने अधिकार अपने नाम किए हैं। अगर आप टेलीविजन पर लखनऊ बनाम दिल्ली मुकाबला देखना चाहते हैं तो आपकी तलाश स्टार स्पोर्ट्स पर जाकर खत्म होगी। ठीक इसी प्रकार डिजिटल उपभोक्ताओं के लिए जियो सिनेमा का प्लेटफ़ॉर्म तैयार है। जहां आप फ्री में आईपीएल 2023 के सभी मैच देख सकते हैं।
इस प्रकार की हो सकती है दोनों टीमों की प्लेइंग XI
मुंबई इंडियंस- रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, कैमरून ग्रीन, तिलक वर्मा, टिम डेविड, नेहल वढेरा, ऋतिक शौकीन, पीयूष चावला, जोफ्रा आर्चर, अरशद खान.
चेन्नई सुपर किंग्स- डेवोन कॉन्वे, रुतुराज गायकवाड़, मोईन अली, बेन स्टोक्स, अंबाती रायडू, रविंद्र जडेजा, महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), शिवम दुबे, मिचेल सेंटनर, दीपक चाहर, आरएस हैंगरगेकर.
For more updates, follow Khel Now Cricket on Facebook, Twitter, Instagram, Youtube and join our community on Telegram.