Khel Now logo
HomeSportsWomen's Premier LeagueLive Cricket Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

IPL 2023: Updated Orange & Purple Cap List

Subhajit has been with Khel Now since 2023, working on the Olympics, Kabaddi, and Hindi desks.
Published at :May 5, 2023 at 5:02 AM
Modified at :May 5, 2023 at 5:02 AM
IPL 2023: Updated Orange & Purple Cap List

हर एक मैच में कैप की जंग हो रही है रोमांचक।

IPL के 16 वें सीजन में अभी तक हर एक मैच में रोमांच देखने को मिल रहा है। सीजन जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है, वैसे-वैसे Orange और Purple Cap की रेस रोचक होती जा रही है, हर एक खिलाड़ी इस रेस में बने रहने के लिए मैच में जी जान लगाकर खेल रहा है। फिलहाल, Faf Du Plessis और Mohammed Shami इस लिस्ट में टॉप पर हैं, लेकिन यह रैंकिंग आने वाले मैचों में बदलने के पूरे चांसेज है। तो अब देखना यह है कि कौन, किसे पछाड़ कर आगे बढ़ता है।

Orange और Purple Cap की लिस्ट में बदलाव

Orange Cap की लिस्ट में फिलहाल सबसे आगे हैं RCB के कप्तान Faf Du Plessis हैं। जिन्होंने अभी तक 9 मैचों में 5 अर्धशतक लगाते हुए कुल 466 रन बनाए है। वहीं इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर RR के ताबड़तोड़ ओपनिंग बल्लेबाज Yashasvi Jaiswal है, जिन्होंने अभी तक 3 अर्धशतक और 1 शतक समेत 9 मैचों में कुल 428 रन बनाए है। यह आने वाले मैचों में इस कैप के लिए Faf को कड़ी टक्कर देते हुए दिख सकते है।

इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर CSK के बल्लेबाज Devon Conway है, इन्होंने 10 मैचों में 414 रन बनाए है। वहीं Virat Kohli 364 रनों के साथ चौथे स्थान पर मौजूद है। पांचवें स्थान पर Ruturaj Gaikwad है जिनके नाम 354 रन है।

Purple Cap की बात करें तो Delhi Capitals के खिलाफ 4 विकेट लेते ही Mohammed Shami नौवें स्थान से एक लंबी छलांग लगाते हुए इस लिस्ट में टॉप पर पहुंच गए हैं।

Du Plessis का ऑरेंज कैप पर कब्जा बरकरार

Orange Cap पर इस समय RCB के कप्तान और ताबड़तोड़ बल्लेबाज Faf Du Plessis का कब्जा बरकरार है। Faf ने इस सीजन खेले 9 मैचों में अब तक 466 रन जड़ दिए हैं और इस कैप के लिए अपनी दावेदारी को मजबूत करते हुए इस लिस्ट में टॉप पर बने हुए हैं।

हालांकि Yashasvi Jaiswal ने Mumbai Indians के खिलाफ 124 रनों की तूफानी पारी खेलने के बाद यह कैप उनसे छीन लिया था। लेकिन Lucknow Super Giants के खिलाफ 43वें मैच में Du Plessis के बल्ले से 44 रन बनते ही। उन्होंने Yashasvi के सिर से कैप छीन कर एक बार फिर से इस पर अपना कब्जा जमा लिया।

वहीं, 9 मैचों में 428 रनों के साथ Yashasvi Jaiswal भी इस रेस में दूसरे नंबर पर बने हुए है।

IPL 2023 ऑरेंज कैप लिस्ट 

Faf du Plessis (RCB)- मैच- 9, रन 466

Yashasvi Jaiswal (RR)- मैच- 9, रन 428

Devon Conway (CSK)- मैच- 10, रन 414

Virat Kohli (RCB)- मैच- 9, रन 364

Ruturaj Gaikwad (CSK)- मैच- 10, रन 354

Orange Cap

Shami ने लंबी छलांग लगाकर हासिल की Purple Cap

Purple Cap पर Chennai Super Kings के तेज गेंदबाज Tushar Deshpande का कब्जा था। लेकिन Delhi Capitals के खिलाफ 4 विकेट लेते ही Mohammed Shami इन्हें पछाड़ते हुए इस लिस्ट के टॉप पर पहुंच गए। इससे पहले तक Shami 9वें स्थान पर थे, लेकिन DC के खिलाफ इस बढ़िया स्पैल के चलते उन्होंने एक लंबी छलांग लगाई और इस कैप पर अपना कब्जा जमा लिया। Shami के नाम अभी तक 9 मैचों में 17 विकेट है।

हालांकि, Tushar Deshpande के नाम भी 10 मैचों में 17 विकेट है और वो दूसरे नंबर पर मौजूद है। लेकिन Shami अपनी बढ़िया बॉलिंग इकोनॉमी के चलते इन्हें पीछे रखते हुए टॉप पर मौजूद हैं।

IPL 2023 Purple Cap लिस्ट

1. Mohammed Shami (GT) - मैच- 9, विकेट- 17

2. Tushar Deshpande (CSK) - मैच- 10, विकेट- 17

3. Arshdeep Singh (PBKS) - मैच- 10, विकेट- 16

4. Piyush Chawla (MI)  - मैच- 9, विकेट- 15

5. Mohammed Siraj (RCB)  - मैच- 9, विकेट- 15

Purple Cap
Subhajit Chakraborty
Subhajit Chakraborty

Subhajit Chakraborty is a sports journalist and Content Associate at Khel Now. A graduate of Dr. Bhim Rao Ambedkar College, Delhi University, he pursues his passion for sports through writing, editing, and on-camera work. A devoted cricket fan, he admires Virat Kohli and passionately supports RCB.