Khel Now logo
HomeSportsWomen's Premier LeagueLive Cricket Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

PBKS vs LSG Head To Head: Punjab Kings और Lucknow Super Giants में से किसका पलड़ा रहा है भारी?

Neetish has been part of Khel Now since March 2023, covering Hindi Sports articles on the Cricket desk.
Published at :April 27, 2023 at 10:14 PM
Modified at :April 27, 2023 at 10:14 PM
PBKS vs LSG Head To Head: Punjab Kings और Lucknow Super Giants में से किसका पलड़ा रहा है भारी?

इस सीजन के पहले मुकाबले में पंजाब ने लखनऊ को हराया था।

IPL 2023 का 38वाँ मुकाबला Punjab Kings और Lucknow Super Giants (PBKS vs LSG) के बीच 28 अप्रैल को शाम 7:30 बजे से मोहाली के पीसीए आईएस बिंद्रा स्टेडियम में खेला जाने वाला है। LSG अपना पिछला मुकाबला हारकर आ रही है, जबकि PBKS को उनके पिछले मुकाबले में जीत हासिल हुई थी।

गौरतलब हो कि, दोनों टीमें इस सीजन लखनऊ में एक-दूसरे के खिलाफ एक मुकाबला खेल चुकी हैं। उस मुकाबले में Punjab Kings ने Lucknow Super Giants के ख़िलाफ़ 2 विकेट से जीत हासिल की थी। अब LSG के पास PBKS के घर में घुसकर अपनी पिछली हार का बदला लेने का मौका होगा।

Punjab Kings ने IPL 2023 में अब तक कुल 7 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्हें 4 मुकाबलों में जीत हासिल हुई है और वह 8 अंकों के साथ अंक तालिका में छठे स्थान पर मौजूद हैं। उन्हें इस सीजन KKR, RR, LSG और MI के खिलाफ जीत हासिल हुई है, जबकि SRH, GT और RCB के खिलाफ हार झेलना पड़ा है।

इसके अलावा, Lucknow Super Giants ने भी इस सीजन अब तक 7 में से 4 मुकाबलों में ही जीत हासिल की है और 8 अंकों के साथ अंक तालिका में चौथे स्थान पर मौजूद हैं। उन्हें अब तक DC, SRH, RR और RCB के खिलाफ जीत हासिल हुई है, जबकि CSK, PBKS और GT के खिलाफ हार झेलनी पड़ी है।

IPL 2022 में Punjab Kings और Lucknow Super Giants का प्रदर्शन:

IPL 2022 में Mayank Agarwal की कप्तानी में Punjab Kings ने लीग स्टेज में 14 में से 7 मुकाबलों में जीत हासिल की थी और प्लेऑफ में नहीं पहुँच सके थे। इसके अलावा, KL Rahul की कप्तानी वाली LSG ने पिछले सीजन 14 में से 9 मुकाबलों में जीत हासिल करके प्लेऑफ तक का सफर तय किया था। लेकिन एलिमिनेटर मुकाबले में उन्हें RCB के खिलाफ हार झेलने के बाद टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा था।

पिछले 10 मैचों में PBKS और LSG का प्रदर्शन:

यदि Punjab Kings को उनके पिछले 10 मुकाबलों में 6 बार जीत हासिल हुई है, जबकि Lucknow Super Giants को 5 मुकाबलों में जीत हासिल हुई है।

पिछले 10 मुकाबलों में PBKS और LSG की बल्लेबाजी प्रदर्शन:

पिछले 10 मुकाबलों में PBKS का औसत स्कोर 172, सर्वाधिक स्कोर 214 और न्यूनतम स्कोर 142 रहा है। इसके अलावा, Lucknow Super Giants का औसत स्कोर 173, सर्वाधिक स्कोर 213 और न्यूनतम स्कोर 127 रहा है।

IPL में PBKS vs LSG हेड टू हेड रिकॉर्ड:

कुल मैच- 02

Lucknow Super Giants (LSG) जीता- 1

Punjab Kings (PBKS) जीता- 1

नो रिजल्ट- 00

For more updates, follow Khel Now Cricket on FacebookTwitterInstagramYoutube and join our community on Telegram.

Neetish
Neetish

Neetish Kumar Mishra started content writing in 2018 due to his interest in cricket. He has experience writing and editing work for more than 10 sports websites to date.