Khel Now logo
HomeSportsWomen's Premier LeagueLive Cricket Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

PBKS vs GT: Punjab Kings को मिलेगी तीसरी जीत या फिर Gujarat Titans मारेगी बाजी? जानिए मैच का हाल 

Neetish has been part of Khel Now since March 2023, covering Hindi Sports articles on the Cricket desk.
Published at :April 12, 2023 at 11:30 PM
Modified at :April 13, 2023 at 12:38 AM
PBKS vs GT: Punjab Kings को मिलेगी तीसरी जीत या फिर Gujarat Titans मारेगी बाजी? जानिए मैच का हाल 

घर पर दूसरी जीत हासिल करने के इरादे से उतरेंगे धवन।

IPL 2023 का 18वाँ मैच 13 अप्रैल को Punjab Kings और Gujarat Titans के बीच शाम 7:30 बजे से मोहाली के पीसीए आईएस बिंद्रा स्टेडियम में खेला जाएगा। बता दें कि, दोनों ही टीमें अपना पिछला मैच हारकर आ रही हैं।

पिछले मैच में Punjab ने अपने घर पर यानी मोहाली में Kolkata Knight Riders को 7 रनों (DLS मेथड) से हराया था। उस मैच में PBKS ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 191 रन बनाए थे। उस मैच में बल्लेबाजी पक्ष में भानुका राजपक्षे और शिखर धवन ने अच्छा प्रदर्शन किया था।

गेंदबाजी विभाग में अर्शदीप सिंह ने (3 ओवरों में 3/19) कमाल की गेंदबाजी की थी। उनसे एक बार फिर अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद की जाएगी। उनके अलावा सैम करन 1 विकेट लेने के बावजूद काफी महँगे साबित हुए थे, जबकि नाथन इल्लिस, राहुल चाहर और सिकंदर रज़ा सभी ने एक-एक विकेट चटकाए थे।

पिछली हार भुलाकर वापसी करना चाहेगी GT:

Gujrat Titans को अहमदाबाद में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेले गए पिछले मुकाबले में 3 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि, इस मैच में KKR को अंतिम गेंद पर जीत मिली थी, लेकिन यह दोनों टीमों सहित आईपीएल फैंस के लिए हमेशा ही यादगार रहेगा। क्योंकि इस मैच में Kolkata के बल्लेबाज रिंकू सिंह ने 20वें ओवर की अंतिम 5 गेंदों पर लगातार 5 छक्के जड़कर टीम को जीत दिलाई थी।

पिछले मैच में राशिद खान ने गुजरात टाइटंस की कप्तानी की थी। बतौर कप्तान उन्हें आईपीएल में पहली बार हार झेलनी पड़ी थी। हालांकि, इस मैच में नियमित कप्तान हार्दिक पांड्या की वापसी हो सकती है। अब यह देखना बहुत ही दिलचस्प रहेगा कि आईपीएल 2022 की चैंपियन गुजरात टाइटंस मोहाली में पंजाब किंग्स को हरा पाती है या नहीं!

किन खिलाड़ियों पर रहेंगी सभी की नजरें?

Punjab Kings:

इस मैच में पंजाब किंग्स के सलामी बल्लेबाज और कप्तान शिखर धवन और मुख्य तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह पर सभी की नजरें टिकी होंगी। क्योंकि दोनों ही खिलाड़ी इस सीजन अलग-अलग विभागों में काफी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं।

उनके अलावा आईपीएल 2023 के ऑक्शन में सबसे महंगे बिके ऑलराउंडर सैम करन पर भी सभी की नजरें टिकी रहेंगी कि वह बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभागों में किस प्रकार का प्रदर्शन करते हैं। कुछ युवा बल्लेबाजों जैसे प्रभसिमरन सिंह और जितेश शर्मा का प्रदर्शन भी देखने लायक रहेगा।

Gujarat Titans:

Gujarat Titans की बात करें तो शुभमन गिल की बल्लेबाजी पर सभी की नजरें टिकी रहेंगी, जबकि मोहम्मद शमी और राशिद खान से अच्छी गेंदबाजी की उम्मीद रहेगी। इतना ही नहीं कप्तान हार्दिक पांड्या के प्रदर्शन पर भी सभी का ध्यान रहेगा. क्योंकि वह व्यक्तिगत रूप से अब तक अपनी टीम की जीत में कुछ खास योगदान नहीं दे सके हैं।

PBKS vs GT हेड टू हेड रिकॉर्ड:

आईपीएल में Punjab Kings और Gujarat Titans एक-दूसरे के खिलाफ अब तक 2 मुकाबले खेल चुके हैं, जिसमें दोनों को 1-1 मुकाबलों में जीत मिली है।

इस तरह से देख सकते हैं मुकाबले को लाइव

टीवी पर Punjab Kings (PBKS) और Gujarat Titans (GT) के बीच खेले जाने वाले मुकाबले का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और डीडी स्पोर्ट्स पर किया जाएगा। इसके अलावा, OTT पर इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग Jio Cinema पर होगी। बता दें कि, यह मुकाबला 13 अप्रैल को भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से शुरू होगा।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन:

Punjab Kings (PBKS) की संभावित प्लेइंग इलेवन: प्रभसिमरन सिंह (wk), शिखर धवन (c), मैथ्यू शॉर्ट, जितेश शर्मा, सिकंदर रजा, सैम करन, शाहरुख खान, नाथन इल्लिस, हरप्रीत बरार, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह।

Gujarat Titans (GT) की संभावित प्लेइंग XI: शुभमन गिल, रिद्धिमान साहा, साईं सुदर्शन, हार्दिक पांड्या, विजय शंकर, डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, मोहम्मद शमी, अल्जारी जोसेफ, शिवम मावी।

Neetish
Neetish

Neetish Kumar Mishra started content writing in 2018 due to his interest in cricket. He has experience writing and editing work for more than 10 sports websites to date.