Watch Video: Arjun Tendulkar के पहले आईपीएल विकेट पर पिता Sachin Tendulkar ने कही यह मजेदार बात

दो साल के लंबे इंतजार के बाद अर्जुन को मुंबई की ओर से केकेआर के खिलाफ डेब्यू करने मिला।
आईपीएल 2023 का 25वाँ मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच हैदराबाद में खेला गया, जिसमें रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम ने 14 रनों से जीत हासिल की। इस मैच के अंतिम ओवर में 19 रन डिफेंड करने आए Arjun Tendulkar ने मात्र 5 रन खर्च करते हुए भुवनेश्वर कुमार के रूप में आईपीएल में अपना पहला विकेट भी हासिल किया। अर्जुन के मैडन आईपीएल विकेट पर उनके पिता Sachin Tendulkar ने ड्रेसिंग रूम में बड़ी बात कही।
गौरतलब हो कि, Arjun Tendulkar ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में आईपीएल डेब्यू किया था। उन्होंने उस मैच में 2 ओवर गेंदबाजी करते हुए 17 रन खर्च किए थे, जबकि उन्हें कोई सफलता नहीं मिली थी। कार्यवाहक कप्तान सूर्यकुमार यादव ने उन्हें पारी के पहले और तीसरे ओवर में गेंदबाजी करने को भेजा था।
Arjun Tendulkar को उनके दूसरे आईपीएल मैच में मिला पहला विकेट:
हैदराबाद में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेले गए मुकाबले में टीम मैनेजमेंट ने Arjun Tendulkar पर एक बार फिर से भरोसा जताते हुए दूसरा मैच खेलने का मौका दिया। उन्होंने शुरुआती 2 ओवरों में मात्र 15 रन खर्च किए, लेकिन उन्हें कोई सफलता नहीं हाथ लगी। इसके बाद कप्तान रोहित शर्मा ने उन्हें अंतिम ओवर में गेंदबाजी करने के लिए भेजा।
सनराइजर्स हैदराबाद को जीत हासिल करने के लिए अंतिम ओवर में 20 रनों की आवश्यकता थी और मुंबई इंडियंस को 19 रन डिफेंड करना था। कप्तान ने Arjun Tendulkar पर भरोसा जताते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी और वह इस पर खरे भी उतरे। उन्होंने पारी के 20वें ओवर में मात्र 3 रन खर्च करते हुए भुवनेश्वर कुमार के रूप में पहला आईपीएल विकेट हासिल किया और अपनी टीम को जीत की दहलीज पर पहुंचाया।
Arjun Tendulkar के पहले आईपीएल विकेट पर Sachin Tendulkar ने कही यह बात:
मैच समाप्त होने के बाद ड्रेसिंग रूम में मुंबई इंडियंस टीम के सदस्यों ने Arjun Tendulkar को उनके पहले आईपीएल विकेट के लिए शुभकामनाएं दी। फ्रेंचाइजी ने इसका एक वीडियो अपने सभी सोशल मीडिया अकॉउंट्स पर शेयर किया है। इस वीडियो में अर्जुन के पिता Sachin उनकी जर्सी पर एक बैज लगाते हुए भी नजर आ रहे हैं, जिन्हें मुंबई इंडियंस ने 'प्लेयर ऑफ द मैच' लिखकर संबोधित किया है।
अपने बेटे Arjun Tendulkar की जर्सी पर बैज लगाने के बाद पूर्व भारतीय दिग्गज Sachin Tendulkar ने कहा: "कम से कम अब हमारे परिवार में एक विकेट है।" उनकी इस बात पर ड्रेसिंग रूम में मौजूद सभी लोग तालियां बजाते हुए खिलखिलाकर हंसने लगे।
यहाँ देखें वीडियो:
For more updates, follow Khel Now Cricket on Facebook, Twitter, Instagram, Youtube and join our community on Telegram.