Khel Now logo
HomeSportsICC Men's T20 World CupLive Cricket Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

SRH vs KKR Head To Head: Sunrisers Hyderabad (SRH) और Kolkata Knight Riders (KKR) में से किसका पलड़ा रहा है भारी?

Neetish has been part of Khel Now since March 2023, covering Hindi Sports articles on the Cricket desk.
Published at :May 3, 2023 at 11:40 PM
Modified at :May 3, 2023 at 11:40 PM
SRH vs KKR Head To Head: Sunrisers Hyderabad (SRH) और Kolkata Knight Riders (KKR) में से किसका पलड़ा रहा है भारी?

अबतक IPL में कोलकाता का पलड़ा हैदराबाद पर रहा है भारी।

IPL 2023 का 47वाँ मुकाबला Sunrisers Hyderabad (SRH) और Kolkata Knight Riders (KKR) के बीच 03 मई को शाम 7:30 बजे से हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाने वाला है। बता दें कि, दोनों टीमें इस सीजन दूसरी बार एक-दूसरे के खिलाफ एक मुकाबला खेलने जा रहीं हैं। इससे पहले वह कोलकाता में एक-दूसरे के खिलाफ खेल चुकी हैं, जिसमें SRH ने 27 रनों से जीत हासिल की थी।

Sunrisers Hyderabad ने IPL 2023 में अब तक कुल 8 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्हें सिर्फ 3 मुकाबलों में जीत हासिल हुई है और वह 6 अंकों के साथ अंक तालिका में 9वें स्थान पर मौजूद हैं। उन्हें इस सीजन PBKS, KKR और DC (दिल्ली में) के खिलाफ जीत हासिल हुई है, जबकि RR, LSG, MI, CSK और DC (हैदराबाद में) के खिलाफ हार झेलनी पड़ी है।

इसके अलावा, Kolkata Knight Riders ने इस सीजन अब तक 9 मुक़ाबले खेले हैं, जिसमें से उन्हें भी 3 मुकाबलों में जीत मिली है और वह 6 अंकों के साथ अंक तालिका में 8वें स्थान पर मौजूद हैं। उन्हें अब तक RCB के खिलाफ 2 बार (कोलकाता और बेंगलुरु में) और GT (अहमदाबाद में) के खिलाफ ही जीत मिल सकी है, जबकि PBKS, SRH, MI, DC, CSK और GT (कोलकाता में) के खिलाफ हार झेलनी पड़ी है।

IPL 2022 में Sunrisers Hyderabad और Kolkata Knight Riders का प्रदर्शन:

IPL 2022 में केन विलियमसन की कप्तानी में Sunrisers Hyderabad ने लीग स्टेज में 14 में से 6 मुकाबलों में जीत हासिल की थी और अंक तालिका में 8वें स्थान पर रहने के चलते प्लेऑफ में नहीं पहुँच सके थे। इसके अलावा, KKR ने भी पिछले सीजन 14 में से सिर्फ 6 मुकाबलों में जीत हासिल की थी और अंक तालिका में 7वें स्थान पर रहने के चलते वह भी प्लेऑफ में नहीं पहुँच सके थे।

पिछले 10 मैचों में SRH और KKR का प्रदर्शन:

Sunrisers Hyderabad को उनके पिछले 10 मुकाबलों में 4 बार और Kolkata Knight Riders को भी मात्र 3 बार जीत हासिल हुई है।

पिछले 10 मुकाबलों में SRH और KKR की बल्लेबाजी प्रदर्शन:

पिछले 10 मुकाबलों में SRH का औसत स्कोर 162, सर्वाधिक स्कोर 228 और न्यूनतम स्कोर 121 रहा है। इसके अलावा, Kolkata Knight Riders का औसत स्कोर 184, सर्वाधिक स्कोर 208 और न्यूनतम स्कोर 127 रहा है।

पिछले 10 मुकाबलों में SRH vs KKR हेड टू हेड:

Sunrisers Hyderabad और Kolkata Knight Riders के बीच खेले गए आखिरी 10 मुकाबलों में SRH को 4 और KKR को 6 बार जीत हासिल हुई है।

IPL में SRH vs KKR हेड टू हेड रिकॉर्ड:

कुल मैच- 24

Sunrisers Hyderabad (SRH) जीता- 9

Kolkata Knight Riders (KKR) जीता- 15

नो रिजल्ट- 00

For more updates, follow Khel Now Cricket on FacebookTwitterInstagramYoutube and join our community on Telegram.

Neetish
Neetish

Neetish Kumar Mishra started content writing in 2018 due to his interest in cricket. He has experience writing and editing work for more than 10 sports websites to date.