Khel Now logo
HomeSportsBangladesh Premier LeagueLive Cricket Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

Watch Video: आईपीएल की भोजपुरी कमेंट्री सुनने के बाद पेट पकड़कर हँसने लगे Virat Kohli

Neetish has been part of Khel Now since March 2023, covering Hindi Sports articles on the Cricket desk.
Published at :April 21, 2023 at 2:07 AM
Modified at :April 21, 2023 at 3:49 AM
Watch Video: आईपीएल की भोजपुरी कमेंट्री सुनने के बाद पेट पकड़कर हँसने लगे Virat Kohli

इस वीडियो में पूर्व भारतीय कप्तान को 'धमाका होई गवा', 'मुँह फोड़बा का' कहकर हँसते हुए सुना जा सकता है।

IPL 2023 का यह सीजन भारतीय दर्शकों के लिए काफी खास है, क्योंकि JioCinema ने भारत की क्षेत्रीय भाषाओं में कमेंट्री के साथ मैचों को लाइव देखने की सुविधा उपलब्ध कराई है। क्षेत्रीय भाषाओं में भोजपुरी भाषा की कमेंट्री काफी अधिक पॉपुलर हो रही है। हाल ही में Virat Kohli ने भी RCB के मैच के दौरान के भोजपुरी कमेंट्री वीडियो पर मजेदार प्रतिक्रियाएँ दी है।

बता दें कि, भारत में भोजपुरी भाषा को बोलने वालों की संख्या लगभग 35 करोड़ से भी अधिक है। इस साल पहली बार आईपीएल में भोजपुरी कमेंट्री की शुरुआत की गई है। हिंदी और अंग्रेजी के अलावा भोजपुरी तीसरी ऐसी भाषा है, जिस की कमेंट्री को फैंस द्वारा सबसे अधिक पसंद किया जा रहा है।

भोजपुरी की कमेंट्री में कमेंटेटर्स द्वारा कई ऐसी मजेदार बातें कहीं जा रही हैं जिसको सुनकर दर्शक अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं। JioCinema ने भोजपुरी कमेंट्री को और अधिक पॉपुलर बनाने के लिए रवि किशन, मनोज तिवारी और दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' जैसे सुपरस्टार्स को भी कमेंटेटर के तौर पर रखा है।

Virat Kohli ने आईपीएल की भोजपुरी कमेंट्री पर दी प्रतिक्रियाएँ:

वर्तमान समय में सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें Virat Kohli मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेले गए अलग-अलग मुकाबलों के दौरान की भोजपुरी कमेंट्री की हाइलाइट वीडियो को देखते और सुनते नजर आ रहे हैं। इस दौरान आरसीबी के अनुभवी बल्लेबाज उन बातों को दोहराकर हँसते हुए भी नजर आ रहे हैं।

Virat Kohli को इस वीडियो में 'धमाका होई गवा', 'मुँह फोड़बा का' कहकर हँसते हुए सुना जा सकता है। उन्होंने इस वीडियो को देखने के बाद भोजपुरी कमेंट्री को अविश्वसनीय और काफी मनोरंजक भी बताया।

यहाँ देखें वीडियो:

https://youtube.com/shorts/QsE4-5JHaT0?feature=share

Virat Kohli ने आईपीएल की पंजाबी कमेंट्री पर भी दी प्रतिक्रियाएँ:

बता दें कि, अनुभवी खिलाड़ी को एक फोटोशूट के दौरान खाली समय में अलग-अलग क्षेत्रीय भाषाओं में होने वाली कमेंट्री वीडियो को दिखाकर उनकी प्रतिक्रिया जानी जा रही थी। इस दौरान उन्होंने पंजाबी भाषा की कमेंट्री वीडियो को भी सुना था और उस पर मजेदार प्रतिक्रियाएँ दी थी।

यहाँ देखें वीडियो:

https://youtube.com/shorts/OcI46H5O7b0?feature=share

IPL 2023 में JioCinema पर इन भाषाओं में सुन सकते हैं कमेंट्री:

आईपीएल 2023 के सभी मैचों में लाइव अपडेट प्रदान करने के लिए JioCinema ने अंग्रेजी, तमिल, तेलुगु, हिंदी, मराठी, पंजाबी, उड़िया, मलयालम, भोजपुरी, कन्नड़ और बंगाली भाषाओं में कमेंट्री की सुविधा उपलब्ध कराई है। यह पहली बार है जब इस टूर्नामेंट में भोजपुरी भाषा में भी कमेंट्री किया जा रहा है, जो ब्रॉडकास्टिंग कंपनी को अन्य क्षेत्रीय भाषाओं के मुकाबले अधिक व्यूवरशिप प्रदान कर रही है।

For more updates, follow Khel Now Cricket on FacebookTwitterInstagramYoutube and join our community on Telegram.

Neetish
Neetish

Neetish Kumar Mishra started content writing in 2018 due to his interest in cricket. He has experience writing and editing work for more than 10 sports websites to date.

Latest News
Advertisement