Khel Now logo
HomeSportsWomen's Premier LeagueLive Cricket Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

LSG vs PBKS: कब और कैसे फ्री में देखें Lucknow Super Giants vs Punjab Kings का मुकाबला

Neetish has been part of Khel Now since March 2023, covering Hindi Sports articles on the Cricket desk.
Published at :April 15, 2023 at 4:53 AM
Modified at :April 15, 2023 at 4:53 AM
LSG vs PBKS: कब और कैसे फ्री में देखें Lucknow Super Giants vs Punjab Kings का मुकाबला

लखनऊ के पास अंक तालिका के टॉप पर कब्जा और मजबूत करने का मौका।

IPL 2023 का 21वाँ मुकाबला Lucknow Super Giants (LSG) और Punjab Kings (PBKS) के बीच 15 अप्रैल को शाम 7:30 बजे से लखनऊ में खेला जाएगा। बता दें कि, LSG अब तक 4 मुकाबलों में 3 जीत हासिल करके अंक तालिका में दूसरे स्थान पर और PBKS 3 में से 2 मुकाबले जीतकर छठे स्थान पर मौजूद है।

गौरतलब हो कि, Lucknow Super Giants बेंगलुरु में RCB के खिलाफ अपना पिछला मुकाबला जीतकर आ रही है, जबकि PBKS को अपने पिछले मुकाबले में SRH के खिलाफ हैदराबाद में हार झेलनी पड़ी थी।

बता दें कि, IPL 2023 में LSG ने 4 में से 3 मुकाबलों में जीत हासिल की है। CSK के खिलाफ चेन्नई में हार झेलने के अलावा उन्हें DC, SRH और RCB के खिलाफ जीत मिली है। इसके अलावा, PBKS को शुरुआती 2 मुकाबलों में क्रमशः KKR और RR के खिलाफ जीत मिली थी, जबकि SRH के खिलाफ हार झेलना पड़ा था।

मैच का विवरण:

टूर्नामेंट: इंडियन प्रीमियर लीग 2023

मैच: 21

टीमें: Lucknow Super Giants vs Punjab Kings

स्थान: भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम, लखनऊ

तारीख: 15 अप्रैल 2023

समय: भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे

भारत में कब और कहां देखें?

टीवी: भारत में Lucknow Super Giants और Punjab Kings के बीच खेले जाने वाले मुकाबले का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और डीडी स्पोर्ट्स पर शाम 7:30 बजे से किया जाएगा।

लाइव स्ट्रीमिंग: Lucknow Super Giants और Punjab Kings के बीच मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग JioCinema पर भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से शुरू होगी।

दूसरे देशों में कहां देखें?

इंग्लैंड: स्काई स्पोर्ट्स नेटवर्क और DAZN | ब्रिटिश समयानुसार दोपहर 03:00 बजे से

ऑस्ट्रेलिया: फॉक्स स्पोर्ट्स, कायो स्पोर्ट्स | ऑस्ट्रेलियाई समयानुसार रात 01:00 बजे (16 अप्रैल) से

श्रीलंका: एसएलआरसी चैनल आई | भारतीय समयानुसार शाम 07:30 बजे से

पाकिस्तान: जियोसुपर | पाकिस्तानी समयानुसार शाम 07:00 बजे से

बांग्लादेश: चैनल9, गाज़ी टीवी | बांग्लादेशी समयानुसार शाम 08:00 बजे

वेस्ट इंडीज: फ्लो स्पोर्ट्स | केंद्रीय मानक समयानुसार (CST) सुबह 09:00 बजे से

Neetish
Neetish

Neetish Kumar Mishra started content writing in 2018 due to his interest in cricket. He has experience writing and editing work for more than 10 sports websites to date.