Khel Now logo
HomeSportsBangladesh Premier LeagueLive Cricket Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

RCB vs DC: कब और कैसे फ्री में देखें Royal Challengers Bangalore vs Delhi Capitals का मुकाबला

Neetish has been part of Khel Now since March 2023, covering Hindi Sports articles on the Cricket desk.
Published at :April 15, 2023 at 4:48 AM
Modified at :April 15, 2023 at 12:49 PM
RCB vs DC: कब और कैसे फ्री में देखें Royal Challengers Bangalore vs Delhi Capitals का मुकाबला

दिल्ली दर्ज करना चाहेगी पहली जीत।

IPL 2023 का 20वाँ मुकाबला Royal Challengers Bangalore (RCB) और Delhi Capitals (DC) के बीच 15 अप्रैल को दोपहर 3:30 बजे से बेंगलुरू में खेला जाएगा। दोनों ही टीमें अब तक 3-3 मुकाबले खेल चुकी हैं और अंक तालिका में क्रमशः 7वें और 10वें स्थान पर मौजूद हैं।

गौरतलब हो कि, दोनों ही टीमें अपना पिछला मुकाबला हारकर आ रही है। Royal Challengers Bangalore ने Lucknow Super Giants के खिलाफ बेंगलुरु में एक विकेट से हार झेली थी, जबकि Delhi Capitals को दिल्ली में मुंबई के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।

बता दें कि, IPL 2023 में RCB ने 3 में से 1 मुकाबलेमें जीत हासिल की है। MI के खिलाफ पहला मैच जीतने के बाद उन्हें KKR और RCB के खिलाफ हार झेलनी पड़ी थी। इसके अलावा, DC को शुरुआती चारो मुकाबलों में क्रमशः LSG, GT, RR और MI के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।

हालांकि, DC पिछले कई मैचों से खराब फॉर्म में चल रही है, क्योंकि उन्होंने अपने पिछले 10 मुकाबलों में मात्र 3 ही मुकाबले जीते हैं, जबकि RCB को अपने पिछले 10 मुकाबलों में 5 बार जीत मिली है। इसके अलावा इन दोनों टीमों के बीच खेले गए आखिरी 10 मुकाबले में RCB को 6 और DC को 4 मुकाबलों में जीत मिली है।

मैच का विवरण:

टूर्नामेंट: इंडियन प्रीमियर लीग 2023

मैच: 20

टीमें: Royal Challengers Bangalore vs Delhi Capitals

स्थान: एम० चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरू

तारीख: 15 अप्रैल 2023

समय: भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे

भारत में कब और कहां देखें?

टीवी: भारत में Royal Challengers Bangalore और Delhi Capitals के बीच खेले जाने वाले मुकाबले का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और डीडी स्पोर्ट्स पर दोपहर 3:30 बजे से किया जाएगा।

लाइव स्ट्रीमिंग: Royal Challengers Bangalore और Delhi Capitals के बीच मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग JioCinema पर भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे से शुरू होगी।

दूसरे देशों में कहां देखें?

इंग्लैंड: स्काई स्पोर्ट्स नेटवर्क और DAZN | ब्रिटिश समयानुसार सुबह 11:00 बजे से

ऑस्ट्रेलिया: फॉक्स स्पोर्ट्स, कायो स्पोर्ट्स | ऑस्ट्रेलियाई समयानुसार रात 9:00 बजे से

श्रीलंका: एसएलआरसी चैनल आई | भारतीय समयानुसार दोपहर 03:30 बजे से

पाकिस्तान: जियोसुपर | पाकिस्तानी समयानुसार दोपहर 03:00 बजे से

बांग्लादेश: चैनल9, गाज़ी टीवी | बांग्लादेशी समयानुसार शाम 04:00 बजे

वेस्ट इंडीज: फ्लो स्पोर्ट्स | केंद्रीय मानक समयानुसार (CST) सुबह 05:00 बजे से

Neetish
Neetish

Neetish Kumar Mishra started content writing in 2018 due to his interest in cricket. He has experience writing and editing work for more than 10 sports websites to date.