Yashasvi Jaiswal IPL में सबसे कम उम्र में शतक जड़ने वाले चौथे युवा बल्लेबाज बने

साथ ही वो IPL में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले अनकैप्ड प्लेयर भी बने।
IPL 2023 का 42वाँ मुकाबला Mumbai Indians (MI) और Rajasthan Royals (RR) के बीच मुंबई में खेला गया, जिसमें युवा बल्लेबाज Yashasvi Jaiswal मात्र 62 गेंदों पर 124 रनों की शानदार पारी खेलकर प्लेयर ऑफ द मैच बने। हालांकि, उनकी टीम भले ही जीत नहीं हासिल कर सकी, लेकिन जायसवाल ने कई सारे रिकॉर्ड अपने नाम जरूर किए।
सबसे पहले मैच के बारे में अधिक बात करें तो Rajasthan Royals ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए RR ने निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर 212 रन बनाए थे। 213 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी MI ने 4 विकेट खोकर इस मुकाबले को जीत लिया।
IPL में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले RR के बल्लेबाज बने Yashasvi Jaiswal:
इस मैच में RR के Yashasvi Jaiswal ने अपने IPL करियर का पहला शतक जड़ा, लेकिन दुर्भाग्य से उनकी टीम यह मैच नहीं जीत सकी। उन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 62 गेंदों पर 16 चौकों और 8 छक्कों की मदद से 124 रन बनाए। इसी के साथ वह IPL में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले अनकैप्ड प्लेयर भी बने।
इतना ही नहीं, अब Yashasvi Jaiswal IPL में Rajasthan Royals की ओर से भी सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाजों की सूची में संयुक्त रूप से पहले स्थान पर आ चुके हैं। उन्होंने इस मामले में जोस बटलर की बराबरी की है, जिन्होंने IPL 2021 में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ दिल्ली में 124 रनों की ही पारी खेली थी। इसके अलावा, इस मामले में दूसरे स्थान पर संजू सैमसन (119 vs PBKS, वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई, 2022) का नाम है।
Yashasvi Jaiswal ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में 53 गेंदों पर शतक जड़ा। इसी के साथ वह IPL में सबसे कम उम्र में शतक जड़ने वाले युवा बल्लेबाजों की सूची में चौथे स्थान पर आ गए हैं। उन्होंने 21 वर्ष 123 दिन की उम्र में यह कारनामा किया है।
IPL में सबसे कम उम्र में शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की सूची में पहले स्थान मनीष पांडे का नाम आता है, जिन्होंने 2009 में डेक्कन चार्जर्स के खिलाफ सेंचुरियन में खेले गए मुकाबले में 19 वर्ष 253 दिन की उम्र में शतक जड़ा था। बता दें कि, वह IPL में शतक जड़ने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी भी हैं।
IPL में सबसे कम उम्र में शतक जड़ने वाले बल्लेबाज:
- 19 वर्ष, 253 दिन - मनीष पांडे (RCB) बनाम डेक्कन चार्जर्स, सेंचुरियन, 2009
- 20 वर्ष, 218 दिन - ऋषभ पंत (DC) बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, दिल्ली, 2018
- 20 वर्ष, 289 दिन - देवदत्त पडिक्कल (RCB) बनाम राजस्थान रॉयल्स, मुंबई (वानखेड़े स्टेडियम), 2021
- 21 वर्ष, 123 दिन - Yashasvi Jaiswal (RR) बनाम मुम्बई इंडियंस, मुंबई (वानखेड़े स्टेडियम), आज*
- 22 वर्ष, 151 दिन - संजू सैमसन (DC) बनाम राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स, पुणे, 2017
For more updates, follow Khel Now Cricket on Facebook, Twitter, Instagram, Youtube and join our community on Telegram.
- भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 और न्यूजीलैंड सीरीज के लिए किया टीम का ऐलान, ईशान किशन और रिंकू सिंह को मिला इनाम
- क्या WWE से होने वाली है Triple H की छुट्टी? John Cena के रिटायरमेंट मैच के बाद कंपनी में चल रही है गर्मा गर्मी
- टी20 क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले टॉप 10 बल्लेबाज
- IPL इतिहास के पांच सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी
- IPL इतिहास के पांच सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी