Khel Now logo
HomeSportsBangladesh Premier LeagueLive Cricket Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

DeshKaDhoni कैम्पेन के तहत दिल्ली से चेन्नई जाएंगे साइकिल पर MS Dhoni से मिल कर इतिहास रचने को तैयार हैं Youtuber Flying Beast,

From stunning victories to unforgettable moments, get the inside scoop on every major story in the sports world.
Published at :April 28, 2023 at 11:19 PM
Modified at :April 28, 2023 at 11:22 PM
DeshKaDhoni कैम्पेन के तहत दिल्ली से चेन्नई जाएंगे साइकिल पर MS Dhoni से मिल कर इतिहास रचने को तैयार हैं Youtuber Flying Beast,

2400 किलोमीटर की दूरी साइकिल द्वारा तय करेंगे और धोनी को ट्रिब्यूट देंगे।

देश में MS Dhoni के चाहने वालों की संख्या करोड़ों में है और उनमें से एक नाम पॉपुलर इनफ्लुएंसर और पेशे से पायलट Gaurav Taneja का भी है, जिन्हें Flying Beast के नाम से भी जाना जाता है। हाल ही में उन्होंने धोनी के लिए समर्पित DeshKaDhoni (#DeshKaDhoni) कैंपेन चलाया है। इस कैम्पेन के तहत वह दिल्ली से लेकर चेन्नई तक 2400 किलोमीटर की दूरी साइकिल द्वारा तय करेंगे और धोनी को ट्रिब्यूट देंगे। उन्होंने 26 जनवरी से अपने इस अभियान की शुरुआत कर दी है और 18 दिनों बाद वह एमएस धोनी से चेन्नई में मिलेंगे।

भारत में MS Dhoni के फैंस की संख्या कितनी अधिक है, इसका अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि जब वह आईपीएल में अपने करियर के अंतिम दिनों में एक या दो गेंद खेलने के लिए क्रीज पर आते हैं तो अचानक से ओटीटी और टीवी पर उनकी बल्लेबाजी देखने वाले दर्शकों का हुजूम बढ़ जाता है और मैदान पर भी उनके नाम का शोर गूंजने लगता है।

आईपीएल 2023 में चेन्नई सुपर किंग्स जिस भी मैदान पर खेलने जाती है वहां स्टेडियम में पीली जर्सी में समर्थक दिखाई देते हैं। हालांकि, यह प्रेम चेन्नई सुपर किंग्स के लिए नहीं बल्कि खासतौर से MS Dhoni के लिए होता है। इसीलिए दूसरे टीमों की घरेलू सरजमीं पर भी पीली जर्सी में अधिक फैंस दिखाई देते हैं।

कई सारे पॉपुलर इंफ्लुएंसर्स के साथ हुई #DeshKaDhoni कैम्पेन की शुरुआत:

हाल ही में Gaurav Taneja ने अपने सोशल मीडिया अकॉउंट पर कई सारे फोटोज के साथ एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें सौरव जोशी, अनुराग डोभाल, वसीम अहमद और मिथिका द्विवेदी जैसे पॉपुलर इंफ्लुएंसर्स उनके साथ दिखाई दे रहे हैं। ये सभी #DeshKaDhoni कैम्पेन में Flying Beast का साथ दे रहे हैं।

"आसमान में भारत" मिशन के तहत इतिहास रच चुके हैं Gaurav Taneja उर्फ Flying Beast:

बता दें कि, Gaurav Taneja उर्फ Flying Beast ने "आसमान में भारत" कैम्पेन के तहत भारत का नक्शा आसमान में बनाकर एक विशेष ऐतिहासिक लक्ष्य हासिल किया था। पहली बार देश के इतिहास में किसी व्यक्ति ने इस तरह का कारनामा किया था। कैप्टन तनेजा ने हवा में लगभग 200 समुद्री मील (लगभग 350 किलोमीटर) की उड़ान भरकर इस मिशन को केवल 3 घंटे में पूरा किया था।

26 जनवरी, 2023 को गणतंत्र दिवस के अवसर पर अमेरिका के फ्लोरिडा में टाम्पा हवाई अड्डे से प्रस्थान करके इस ग्राउंडब्रेकिंग मिशन को सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद उन्होंने भारतीय विमानन उद्योग में इतिहास रच दिया था। उन्होंने यह करनामा करने के बाद इसका वीडियो अपने यूट्यूब पर भी शेयर किया था।

यहाँ देखें वीडियो:

https://youtu.be/arQviLPxDus

बचपन में क्रिकेटर बनना चाहते थे Flying Beast:

Flying Beast के नाम से मशहूर Gaurav Taneja ने खुद यह जानकारी दी है कि वह बचपन में क्रिकेटर बनना चाहते थे लेकिन किसी कारणवश उनका यह सपना पूरा नहीं हो सका। लेकिन वह जब भी धोनी को खेलते हुए देखते हैं तो फिर उनके दिल से सिर्फ एक ही आवाज आती है और वह आवाज पूर्व भारतीय कप्तान MS Dhoni के नाम की होती है। उन्होंने #DeshKaDhoni कैंपेन चलाने के लिए जारी किए गए वीडियो में यह भी कहा है कि MS Dhoni उनकी दुनिया हैं।

ADITYA RAJ
ADITYA RAJ

Where passion meets insight — blending breaking news, in-depth strategic analysis, viral moments, and jaw-dropping plays into powerful sports content designed to entertain, inform, and keep you connected to your favorite teams and athletes. Expect daily updates, expert commentary and coverage that never leaves a fan behind.

Latest News
Advertisement