Khel Now logo
HomeSportsICC Men's T20 World CupLive Cricket Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

CSK vs DC: Chennai Super Kings अपने गढ़ में होना चाहेंगे विजय, कहीं Delhi Capitals बदल न दे मैच के नतीजे

Subhajit has been with Khel Now since 2023, working on the Olympics, Kabaddi, and Hindi desks.
Published at :May 9, 2023 at 11:49 PM
Modified at :May 9, 2023 at 11:50 PM
CSK vs DC: Chennai Super Kings अपने गढ़ में होना चाहेंगे विजय, कहीं Delhi Capitals बदल न दे मैच के नतीजे

इन दोनों की जंग में अभी तक धोनी के किंग्स का देखने को मिला है दबदबा।

IPL 2023 का 55वां मुकाबला Chennai Super Kings और Delhi Capitals (CSK vs DC) के बीच में होगा। यह मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम क्रिकेट स्टेडियम में, शाम 07:30 बजे से खेला जाएगा। इस सीजन चेन्नई ने अभी तक 11 मैच खेले हैं जिसमें से उन्हें 6 मैचों में जीत और 4 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं इनका एक मैच LSG के साथ बारिश के चलते बेनतीजा रहा था। अगर दिल्ली की बात करें तो उन्होंने अभी तक 10 मैच खेले हैं, जिसमें से उन्हें 4 मैचों में जीत और 6 मैच में हार हाथ लगी है।

अगर प्वाइंट्स टेबल की बात करें तो, CSK 13 प्वाइंट्स के साथ दूसरे पायदान पर मौजूद है। वहीं DC 8 प्वाइंट्स के साथ अंक तालिका में आखिरी स्थान पर मौजूद है। 

कौन किस पर पड़ेगा भारी?

इस सीजन एक तरफ जहां चेन्नई लगातार हर मैच में अच्छा कर आगे बढ़ते जा रहे हैं, वहीं दिल्ली लगभग इस सीजन अपने क्वालीफाई करने की आशाओं पर पूर्ण विराम लगा चुकी है। हालांकि हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि पिछले मैच में DC ने RCB के हाथों से जीत छीन ली थी। जिसे देखते हुए हमें दिल्ली को हल्के में नहीं आंकना चाहिए। 

लेकिन दूसरी तरफ इस मैच की बात करें तो यह मैच CSK के होम ग्राउंड में है, और उन्हें उनके होम ग्राउंड में मात देना दिल्ली के लिए आसान नहीं होगा। इसके अलावा इनके पिछले आंकड़ो के लिहाज से भी बात करें तो इस मैच में चेन्नई का पलड़ा भारी नजर आ रहा है।

किन खिलाड़ियों पर होगी सभी की निगाहें?

Chennai Super Kings (CSK)

Chennai Super Kings के सभी फैंस चाहेंगे की इस मैच में Ravindra Jadeja के स्पिन का जादू देखने को मिले। यह मैच चेन्नई के मैदान पर खेला जाना है जहां पर स्पिनर्स काफी कारगर साबित होते है। इसलिए इनके जैसे इन फॉर्म खिलाड़ी पर सभी की नजरें रहेंगी कि यह अपने गेंद और बल्ले दोनों से अच्छा प्रदर्शन करें और टीम को जीत दिलाए।

Delhi Capitals (DC)

दिल्ली की बात करें तो  Axar Patel से सभी को काफी उम्मीदें होंगी। क्योंकि यह मैच चेन्नई की पिच पर खेला जाएगा और वहां पर इनकी स्पिन गेंदबाजी कारगर सिद्ध हो सकती है। साथ ही बल्ले से भी यह योगदान कर सकते हैं। जिसे देखते हुए सभी फैंस को इनसे काफी उम्मीदें होंगी की इनकी तरफ से एक ऑलराउंड प्रदर्शन देखने को मिले।

CSK vs DC हेड टू हेड आंकड़े

IPL के इतिहास में इन दोनों टीमों के बीच अभी तक कुल 27 मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिसमें से 17 बार CSK को जीत मिली है, वहीं DC ने सिर्फ 10 बार ही जीत का स्वाद चखा है। इन आंकड़ों से साफ पता चल रहा है कि इन दोनों की भिड़ंत में चेन्नई का पलड़ा अभी तक भारी रहा है।

हालांकि इस सीजन की बात करें तो एक तरफ जहां चेन्नई अच्छा खेलकर क्वालीफाई करने के बिल्कुल करीब है। वहीं दिल्ली का यह सीजन कुछ खास नहीं रहा, अभी भी वो प्वाइंट्स टेबल के निचले स्थान पर है और हर एक मैच में उन्हें जीत के लिए संघर्ष करते हुए देखा जा सकता है। अब यह देखना होगा की इस मैच में कौन किस पर भारी पड़ता है।

कुछ इस तरह से देख सकते हैं मुकाबले को लाइव

आईपीएल 2023 में दर्शकों के लिए मुकाबलों का मजा लेना बिल्कुल नया अनुभव होने वाला है। क्योंकि इस साल पहली बार टीवी और डिजिटल माध्यम पर 2 अलग-अलग ब्रॉडकास्टर ने अधिकार अपने नाम किए हैं। अगर आप टेलीविजन पर लखनऊ बनाम दिल्ली मुकाबला देखना चाहते हैं तो आपकी तलाश स्टार स्पोर्ट्स पर जाकर खत्म होगी। ठीक इसी प्रकार डिजिटल उपभोक्ताओं के लिए जियो सिनेमा का प्लेटफ़ॉर्म तैयार है। जहां आप फ्री में आईपीएल 2023 के सभी मैच देख सकते हैं।

इस प्रकार की हो सकती है दोनों टीमों की प्लेइंग XI

Chennai Super Kings (CSK)- डेवोन कॉन्वे, रुतुराज गायकवाड़, अजिंक्य रहाणे, शिवम दुबे, मोइन अली, एमएस धोनी (कप्तान), रविंद्र जडेजा, मथीशा पथिराना, महीश तीक्ष्णा, तुषार देशपांडे, दीपक चाहर।

Delhi Capitals (DC)- डेविड वॉर्नर (कप्तान), मिशेल मार्श, मनीष पांडे, फिलिप साल्ट (विकेटकीपर), राइली रूसो, रिपल पटेल, अमन खान, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, इशांत शर्मा, खलील अहमद।

Subhajit Chakraborty
Subhajit Chakraborty

Subhajit Chakraborty is a sports journalist and Content Associate at Khel Now. A graduate of Dr. Bhim Rao Ambedkar College, Delhi University, he pursues his passion for sports through writing, editing, and on-camera work. A devoted cricket fan, he admires Virat Kohli and passionately supports RCB.