Khel Now logo
HomeSportsWomen's Premier LeagueLive Cricket Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

DC vs PBKS Head To Head: Delhi Capitals और Punjab Kings में से किसका पलड़ा रहा है भारी?

Neetish has been part of Khel Now since March 2023, covering Hindi Sports articles on the Cricket desk.
Published at :May 13, 2023 at 2:00 AM
Modified at :May 13, 2023 at 8:24 PM
DC vs PBKS Head To Head: Delhi Capitals और Punjab Kings में से किसका पलड़ा रहा है भारी?

बराबरी के टक्कर वाले मुकाबले में कौन मारेगा बाजी?

IPL 2023 का 59वाँ मुकाबला Delhi Capitals और Punjab Kings (DC vs PBKS) के बीच 13 मई को शाम 7:30 बजे से दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाने वाला है। दोनों टीमें इस सीजन पहली बार एक-दूसरे से भिड़ने जा रहीं हैं। आईपीएल में दोनों टीमों के बीच अब तक कांटे की टक्कर रही है और दोनों ने एक दूसरे के खिलाफ एक बराबर मुकाबले जीते हैं।

Delhi Capitals ने IPL 2023 में अब तक कुल 10 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्हें 4 मुकाबलों में जीत हासिल हुई है और वह 8 अंकों और -0.605 के नेट रन रेट के साथ अंक तालिका में 10वें स्थान पर मौजूद हैं। इसके अलावा, Punjab Kings ने भी इस सीजन अब तक 11 मुक़ाबले खेले हैं, जिसमें से उन्हें 5 मुकाबलों में जीत मिली है और वह 10 अंकों और +0.441 के नेट रन रेट के साथ के साथ अंक तालिका में 5वें स्थान पर मौजूद हैं।

IPL 2022 में Delhi Capitals और Punjab Kings का प्रदर्शन:

IPL 2022 में Rishabh Pant की कप्तानी में Delhi Capitals को लीग स्टेज में 14 में से मात्र 7 मुकाबलों में जीत मिली थी और वह अंक तालिका में 14 अंकों के साथ 5वें स्थान पर रहे थे। इसके अलावा, Mayank Agarwal की कप्तानी में PBKS को भी पिछले सीजन 14 में से 7 मुकाबलों में जीत हासिल हुई थी और अंक तालिका में छठे स्थान पर रहने के चलते वह प्लेऑफ में नहीं पहुँच सके थे।

पिछले 10 मैचों में DC और PBKS का प्रदर्शन:

Delhi Capitals और Punjab Kings दोनों ही टीमों को उनके पिछले 10 मुकाबलों में 5 बार जीत हासिल हुई है।

पिछले 10 मुकाबलों में DC और PBKS की बल्लेबाजी प्रदर्शन:

पिछले 10 मुकाबलों में Delhi Capitals का औसत स्कोर 154, सर्वाधिक स्कोर 188 और न्यूनतम स्कोर 128 रहा है। इसके अलावा, Punjab Kings का औसत स्कोर 181, सर्वाधिक स्कोर 214 और न्यूनतम स्कोर 143 रहा है।

IPL में पिछले 10 मुकाबलों में DC vs PBKS हेड टू हेड:

Delhi Capitals और Punjab Kings के बीच खेले गए पिछले 10 मुकाबलों में DC को 6 और PBKS को 4 बार जीत हासिल हुई है।

IPL में DC vs PBKS हेड टू हेड रिकॉर्ड:

कुल मैच- 30

Delhi Capitals (DC) जीता- 15

Punjab Kings (PBKS) जीता- 15

नो रिजल्ट- 00

For more updates, follow Khel Now Cricket on FacebookTwitterInstagramYoutube and join our community on Telegram.

Neetish
Neetish

Neetish Kumar Mishra started content writing in 2018 due to his interest in cricket. He has experience writing and editing work for more than 10 sports websites to date.