Khel Now logo
HomeSportsBangladesh Premier LeagueLive Cricket Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

Delhi Capitals ने इन पांच खिलाडियों को खरीद/रिटेन कर के की बहुत बड़ी गलती, हुए IPL 2023 से बाहर

Neetish has been part of Khel Now since March 2023, covering Hindi Sports articles on the Cricket desk.
Published at :May 14, 2023 at 6:02 AM
Modified at :May 14, 2023 at 10:03 AM
Delhi Capitals ने इन पांच खिलाडियों को खरीद/रिटेन कर के की बहुत बड़ी गलती, हुए IPL 2023 से बाहर

इन खिलाडियों के निराशाजनक प्रदर्शन की वजह से दिल्ली बनी IPL 2023 से बाहर होने वाली पहली टीम।

IPL 2023 का सीजन Delhi Capitals के लिए काफी निराशाजनक रहा है। उन्हें अब तक 12 मुकाबलों में सिर्फ 4 बार ही जीत हासिल हुई है, जबकि 8 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। इस प्रदर्शन के वजह से ही वो प्लेऑफ की रेस से बाहर होनी वाली पहली टीम बनी। उन्हें इस सीजन शुरुआती 5 मुकाबलों में लगातार हार झेलनी पड़ी थी।

उन्होंने इस सीजन कई अच्छे खिलाड़ियों को रिटेन किया था और 2023 के ऑक्शन में उन्होंने कई सारे अच्छे-अच्छे खिलाड़ियों को खरीदकर अपनी टीम को मजबूत बनाने की कोशिश की थी। लेकिन उनका यह दाँव उल्टा पड़ गया। उनकी टीम के कई महँगे खिलाड़ी इस सीजन मौका मिलने पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके हैं।

नीचे हम आपको उन 5 खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें आईपीएल 2023 में खरीदकर या रिटेन करके Delhi Capitals जरूर पछता रही होगी।

5. यश ढुल (Yash Dhull):

घरेलू स्तर पर दिल्ली की ओर से खेलने वाले बल्लेबाज अंडर-19 वर्ल्ड कप 2022 में भारत के कप्तान रह चुके हैं। उन्हें दिल्ली कैपिटल्स ने पिछले सीजन 50 लाख रुपए में खरीदा था, लेकिन किसी भी मैच में खेलने का मौका नहीं दिया था।

2022 में घरेलू स्तर पर उनके अच्छे प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली कैपिटल्स ने यश ढुल को रिटेन किया और इस सीजन 2 मैचों में खेलने का मौका दिया। लेकिन वह इन मौकों को भुनाने में कामयाब नहीं रहे और सिर्फ 3 रन ही बना सके। इसीलिए उन्हें अगले मैचों में मौका नहीं मिल सका। हो सकता है कि वह आगे चलकर फिर से मौका पाएँ और अच्छा प्रदर्शन करें, लेकिन वर्तमान समय में तो DC को उन्हें रिटेन करने का फैसला गलत लग रहा होगा।

4. रोमन पॉवेल (Rovman Powell):

वेस्टइंडीज के विस्फोटक ऑलराउंडर और कप्तान रोमेन पॉवेल को Delhi Capitals ने आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन में 2.8 करोड़ रुपए की कीमत पर खरीदा था। उन्होंने पिछले सीजन कुछ मैचों में अच्छा प्रदर्शन किया था, जिसके चलते उन्हें 2023 में फ्रेंचाइजी द्वारा रिटेन किया गया था।

आईपीएल 2022 में रोमन पॉवेल ने 14 मैचों में 25.0 की औसत और 149.70 की स्ट्राइक रेट से 250 रन बनाए थे। इसके अलावा 3 पारियों में 2 ओवर गेंदबाजी करते हुए एक विकेट भी हासिल किया था। लेकिन इस सीजन वह 3 मैचों में मात्र 7 रन ही बना सके हैं, जिसके चलते उन्हें बाद के मैचों के प्लेइंग इलेवन से बाहर कर दिया गया। दिल्ली कैपिटल्स को अपने फैसले पर काफी पछतावा हो रहा होगा।

3. मिशेल मार्श (Mitchell Marsh):

ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर मिशेल मार्श को दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन में 6.5 करोड़ रुपये में खरीदा था। उनके अच्छे प्रदर्शन को देखते हुए फ्रेंचाइजी ने उन्हें 2023 के लिए रिटेन भी किया। लेकिन वह अब तक 9 मैचों में बल्लेबाजी में बुरी तरह फ्लॉप साबित हुए हैं। हालांकि गेंदबाजी में उन्होंने थोड़ा दम दिखाया है।

आईपीएल 2023 में मिशेल मार्श ने अब तक कुल 9 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्होंने मात्र 128 रन बनाए हैं। इसके अलावा गेंदबाजी करते हुए उन्होंने 8.43 की इकोनॉमी से रन खर्च करते हुए 12 विकेट चटकाए हैं। इस बीच उन्होंने 20.1 ओवर गेंदबाजी की है। अब तक के उनके प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली कैपिटल्स को उन्हें रिटेन करने का पछतावा हो रहा होगा।

2. मुकेश कुमार (Mukesh Kumar):

घरेलू स्तर पर शानदार प्रदर्शन को देखते हुए बंगाल के तेज गेंदबाज मुकेश कुमार को Delhi Capitals ने 5.5 करोड़ रुपये की बड़ी कीमत पर खरीदा था। उन पर कई फ्रेंचाइजियों ने दाँव लगाया था, लेकिन अंततः कैपिटल्स को सफलता मिली थी। लेकिन वह अपनी कीमत के अनुरूप प्रदर्शन करने में कामयाब नहीं रहे हैं।

हालांकि, मुकेश कुमार ने आईपीएल 2023 में 9 मैचों में 7 विकेट जरूर चटकाए हैं, लेकिन उन्होंने 10.15 की इकोनॉमी से रन खर्च किए हैं। फिलहाल, उनके पॉवरप्ले और डेथ ओवरों में प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली कैपिटल्स को उन्हें इतनी बड़ी कीमत पर ख़रीदने पर पछतावा हो रहा होगा।

1. राइली रूसो (Rilee Rossouw):

दक्षिण अफ्रीका के विस्फोटक बल्लेबाज राइली रूसो को दिल्ली कैपिटल्स फ्रेंचाइजी ने आईपीएल 2023 के ऑक्शन में 4.6 करोड़ रुपये की बड़ी कीमत पर खरीदा था। दुनिया भर की अलग-अलग टी20 लीग में अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से तहलका मचाने वाले रूसो को 2015 के बाद पहली बार आईपीएल ऑक्शन में खरीदा गया था।

2.0 करोड़ रुपए की बेस प्राइस वाले राइली रूसो आईपीएल 2023 ऑक्शन के पहले राउंड में अनसोल्ड रहे थे, लेकिन दूसरे राउंड में वह बड़ी कीमत पर बिके। उन्हें इस सीजन अब तक 6 मैचों में खेलने का मौका मिला है, लेकिन क्षमता के अनुसार उनका प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा है।

रूसो ने इस सीजन अब तक 6 मुकाबलों में मात्र 24.40 की औसत और 124.49 की स्ट्राइक रेट से सिर्फ 122 रन ही बना सके हैं। इस बीच उनकी सबसे बड़ी पारी 35 रनों की रही है। खराब प्रदर्शन के चलते उन्हें पिछले कुछ मैचों में मौका नहीं मिल सका है। निश्चित ही दिल्ली कैपिटल्स को उन्हें खरीदने पर पछतावा हो रहा होगा।

For more updates, follow Khel Now Cricket on FacebookTwitterInstagramYoutube and join our community on Telegram.

Neetish
Neetish

Neetish Kumar Mishra started content writing in 2018 due to his interest in cricket. He has experience writing and editing work for more than 10 sports websites to date.

Latest News
Advertisement