CSK vs GT Final: IPL 2023 के फाइनल में MS Dhoni के सुपर किंग्स के सामने घर पर खेल रही गुजरात टाइटंस की चुनौती, क्या CSK मारेगी पांचवी बाजी?

इस सीजन इन दोनों टीमों के बीच खेले गए पिछले दो मैचों में 1-1 की रही है बराबरी।
IPL 2023 का फाइनल (Final) मुकाबला Chennai Super Kings और Gujarat Titans (CSK vs GT) के बीच में होगा। यह मैच 28 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में, शाम 07:30 बजे से खेला जाएगा। इस सीजन के लीग स्टेज की बात करे तो एक तरफ जहां Dhoni की अगुवाई वाली चेन्नई की टीम को 14 में से 8 मुकाबलों में जीत मिली थी और उनका एक मैच LSG के साथ बारिश के चलते बेनतीजा रहा था। जिस वजह से CSK 17 प्वाइंट्स के साथ अंक तालिका में दूसरे स्थान पर रहते हुए प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने वाली दूसरी टीम बनी थी।
Hardik Pandya की अगुवाई वाली गुजरात की टीम 14 में से 10 मुकाबले जीतकर 20 प्वाइंट्स के साथ अंक तालिका के टॉप पर रहते हुए इस सीजन प्लेऑफ में क्वालीफाई करने वाली पहली टीम बनी थी। ये दोनों ही टीमें इस सीजन पहले और दूसरे स्थान पर मौजूद थे इसलिए इन दोनों के बीच में क्वालीफायर 1 भिड़ंत हुई थी। जहां CSK को जीत हासिल हुई थी और वो पहले ही फाइनल में पहुंच गए थे। जबकि GT ने क्वालीफायर 2 में मुंबई को हराकर फाइनल में अपनी जगह बनाई।
कौन किस पर पड़ेगा भारी?
इस सीजन ये दोनों ही टीमें दो बार पहले भी टकरा चुकी हैं, जिसमें एक मैच में चेन्नई तो वहीं दूसरे मैच में गुजरात को जीत मिली थी। दोनों ही टीमों ने इस सीजन बेहद ही शानदार प्रदर्शन किया है। जहां चेन्नई इस लीग की दूसरी सबसे सफल टीम है, वहीं गुजरात भी डिफेंडिंग चैंपियन हैं। फाइनल में दोनों ही टीमें ट्रॉफी हासिल करने के लिए हर संभव कोशिश करती हुई नजर आएंगी।
लेकिन इन दोनों के पिछले कुछ मैचों के आंकड़े देखे तो ऐसा लग रहा है कि इस मैच में गुजरात, चेन्नई पर भारी पड़ सकती है और लगातार दूसरी बार IPL की विजेता बन सकती है। क्योंकि एक तरफ ये मैच गुजरात के होम ग्राउंड में है तो वहीं इन दोनों के बीच हुए पिछले कुछ भिड़ंत में भी GT का CSK पर दबदबा रहा है। जिस वजह से इस मैच में गुजरात के जीत की संभावनाएं ज्यादा है।
किन खिलाड़ियों पर होगी सभी की निगाहें?
Chennai Super Kings (CSK)
इस सीजन Chennai Super Kings के लिए सबसे ज्यादा रन उनके ओपनिंग बल्लेबाज Devon Conway ने बनाए हैं। Conway के बैट से अभी तक 6 अर्धशतक निकले हैं जिसके दम पर इन्होंने 53.18 की औसत से 625 रन बनाए हैं। इनके शानदार पारियों की बदौलत चेन्नई को न सिर्फ हर मैच में बढ़िया शुरुआत मिलती है, बल्कि बाद में आने वाले बल्लेबाजों पर दबाव भी कम नजर आता है। जिस वजह से इस मैच में सभी फैंस को इनसे काफी उम्मीदें होंगी की इनके बल्ले से इस मैच में भी रनों की बारिश हो और चेन्नई को जीत हासिल करने में आसानी हो।
Gujarat Titans (GT)
Gujarat Titans के ओपनिंग बल्लेबाज Shubman Gill ने अभी तक खेले 16 मुकाबले में अपनी टीम के लिए 60.79 की औसत से कुल 851 रन बनाए हैं। Gill ने इस सीजन में अब तक 4 अर्धशतक और 3 शतक भी ठोके हैं। वहीं Qualifier 2 में इन्होंने Mumbai Indians के खिलाफ भी एक शतक जड़ा और उनके फाइनल में पहुंचने के सपनों पर पानी फेर दिया।
जिस वजह से इस जरुरी मुकाबले में भी सभी फैंस को Gill के बल्ले से एक और अच्छी पारी देखने का इंतजार रहेगा, साथ ही सभी फैंस चाहेंगे की इन्होंने जैसा हाल मुंबई का किया था ठीक उसी तरह चेन्नई का करे और दूसरी बार टीम को IPL का खिताब हासिल करवाने में अपनी भूमिका अदा करें।
CSK vs GT हेड टू हेड आंकड़े
IPL में अभी तक Chennai Super Kings और Gujarat Titans के बीच में सिर्फ 4 बार ही आमना-सामना हुआ है। जिसमें से 2 मुकाबले पिछले सीजन खेले गए थे, और 2 मैच इस सीजन में हुए हैं। इन चार में से तीन मैचों में GT ने बाजी मारी है, लेकिन क्वालीफायर 1 में इन दोनों के बीच हुए आखिरी भिड़ंत में CSK ने जीत हासिल की थी और फाइनल में अपनी जगह बना ली थी।
अब इस सीजन का आखिरी मैच भी इन दोनों के बीच में खेला जाना है, तो देखना ये होगा कि इस मैच में कौन किस पर जीत हासिल करते हुए इस लीग का खिताब अपने नाम करता है।
कुछ इस तरह से देख सकते हैं मुकाबले को लाइव
आईपीएल 2023 में दर्शकों के लिए मुकाबलों का मजा लेना बिल्कुल नया अनुभव होने वाला है। क्योंकि इस साल पहली बार टीवी और डिजिटल माध्यम पर 2 अलग-अलग ब्रॉडकास्टर ने अधिकार अपने नाम किए हैं। अगर आप टेलीविजन पर लखनऊ बनाम दिल्ली मुकाबला देखना चाहते हैं तो आपकी तलाश स्टार स्पोर्ट्स पर जाकर खत्म होगी। ठीक इसी प्रकार डिजिटल उपभोक्ताओं के लिए जियो सिनेमा का प्लेटफ़ॉर्म तैयार है। जहां आप फ्री में आईपीएल 2023 के सभी मैच देख सकते हैं।
इस प्रकार की हो सकती है दोनों टीमों की प्लेइंग XI
Chennai Super Kings (CSK)- डेवोन कॉन्वे, रुतुराज गायकवाड़, अजिंक्य रहाणे, शिवम दुबे, मोइन अली, एमएस धोनी (कप्तान), रविंद्र जडेजा, मथीशा पथिराना, महीश तीक्ष्णा, तुषार देशपांडे, दीपक चाहर।
Gujarat Titans (GT)- रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), शुभमन गिल, साईं सुदर्शन, विजय शंकर, हार्दिक पांड्या (कप्तान), डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, मोहम्मद शमी, नूर अहमद, मोहित शर्मा।