GT vs CSK Dream11 predictions, fantasy predictions, कप्तान किसे चुने, प्लेइंग 11

इन मैच विनर्स को करें अपनी टीम में शामिल।
IPL 2023 का पहला क्वालीफायर (Qualifier 1) मुकाबला Gujarat Titans और Chennai Super Kings (GT vs CSK) के बीच में होगा। यह मैच 23 मई को चेन्नई के एमए चिदंबरम क्रिकेट स्टेडियम में, शाम 07:30 बजे से खेला जाएगा। इस सीजन के लीग स्टेज की बात करे तो एक तरफ जहां Hardik Pandya की अगुवाई वाली गुजरात की टीम 14 में से 10 मुकाबले जीतकर 20 प्वाइंट्स के साथ अंक तालिका के टॉप पर मौजूद हैं।
वहीं Dhoni की अगुवाई वाली चेन्नई की टीम को 14 में से 8 मुकाबलों में जीत मिली है और उनका एक मैच LSG के साथ बारिश के चलते बेनतीजा रहा था। जिस वजह से CSK 17 प्वाइंट्स के साथ अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है।
GT vs CSK फैंटसी टिप्स
इस सीजन दोनों ही टीमों के दो धुआंधार ओपनिंग बल्लेबाज Shubman Gill और Devon Conway ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से बाकी टीमों के गेंदबाजों के पसीने छुड़ा दिए हैं। यह दोनों ही बल्लेबाज अपनी टीमों के लिए इस सीजन सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं, साथ ही दोनों इस समय ऑरेंज कैप की सूची में भी मौजूद है। इनके मौजूदा फॉर्म को देखते हुए यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह इस मैच में भी एक अच्छी पारी खेल सकते हैं। जिस वजह से इन दोनों को आप अपनी टीम में जगह दे सकते हो।
Gujarat Titans के लिए इस सीजन अभी तक सबसे सफल गेंदबाज Mohammed Shami और Rashid Khan हैं, इन दोनों ही गेंदबाजों के नाम अभी तक 14 मैचों में 24-24 विकेट हैं। जिस वजह से ऐसा लग रहा है कि इस मैच में भी इनकी तरफ से बढ़िया प्रदर्शन देखने को मिल सकता है। इसलिए यह अगर आपकी टीम में रहे तो आपको अच्छा फायदा हो सकता है।
इन दोनों के साथ आप CSK के इन फॉर्म गेंदबाज Deepak Chahar को भी अपनी टीम में जगह दे सकते हो। Deepak ने जब से चोट के बाद वापसी की है उस समय से यह एक अलग अंदाज में नजर आए हैं। पिछले कुछ मैचों से ही यह हर एक मैच में विकेट झटक रहे हैं और टीम को अच्छी शुरुआत दे रहे हैं। जिसे देखते हुए आप इनके जैसे इन फॉर्म गेंदबाज को अपनी टीम में जगह दे सकते हो।
Dream11 में किन खिलाड़ियों का करें चयन?
Devon Conway- Conway इस सीजन चेन्नई की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। DC के खिलाफ पिछले मैच में भी इन्होंने 87 रनों की शानदार पारी खेली। इनका मौजूदा फॉर्म इस मैच में भी देखने को मिल सकता है। जिस वजह से इस मैच में इन्हें आप अपनी टीम में जगह दे सकते हो।
Shubman Gill- इस सीजन Gill के बल्ले से रनों की बारिश हुई है। इस खिलाड़ी ने अभी तक 4 अर्धशतक और 2 शतक के साथ 680 रन बनाए हैं, जिस वजह से इस समय यह ऑरेंज कैप की लिस्ट में भी दूसरे स्थान पर आ गए हैं। इस मैच में भी यह अपने बल्ले से गेंदबाजों पर भारी पड़ सकते हैं। जिसे देखते हुए इन्हें टीम में शामिल करना आपके हित में जा सकता है।
Ruturaj Gaikwad- इन्होंने भी अभी तक हर एक मैच में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की है। पिछले मैच में DC के खिलाफ भी इन्होंने 79 रनों की शानदार पारी खेली। जिस वजह से आप इन्हें भी अपनी टीम में जगह दे सकते हो।
Vijay Shankar- इन्हें जब भी बल्लेबाजी का मौका मिला है, तब-तब इन्होंने अपने बल्ले से योगदान दिया है। RCB के खिलाफ लीग के आखिरी मैच में भी Vijay ने 53 रनों की शानदार पारी खेली और टीम को जीत के करीब तक ले गए। इसलिए इनके जैसे विस्फोटक बल्लेबाज के टीम में होने से आपको अच्छे मैच विनिंग प्वाइंट्स मिल सकते हैं।
Hardik Pandya- Hardik इस मैच में एक कप्तानी पारी खेल सकते हैं, और टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका अदा कर सकते हैं। इसलिए इनका टीम में होना बहुत जरूरी है।
Shivam Dube- Shivam ने अभी तक लगातार कुछ मैचों में अच्छी बल्लेबाजी की है। हर मैच में इनकी तरफ से आक्रामक बल्लेबाजी देखने को मिली है। पिछले मैच में भी इन्होंने 9 गेंदो में 3 छक्कों की मदद से 22 रनों की पारी खेली। जिसे देखते हुए इनके जैसे पावर हिटर अगर आपकी टीम में हुए तो आपको अच्छा फायदा हो सकता है।
Ravindra Jadeja- Jadeja भी इस मैच में गेंद के साथ बढ़िया प्रदर्शन करके दे सकते हैं। इस सीजन भी इनके गेंदबाजी आंकड़े बहुत अच्छे है। जिसे देखते हुए बतौर ऑलराउंडर यह इस मैच में गेम चेंजर साबित हो सकते है। इसलिए इनका टीम में होना जरूरी है।
Rashid Khan- गेंद और बल्ले दोनों से कमाल करने वाले Rashid हर परिस्थिति में अच्छा प्रदर्शन करके देते हैं। पिछले कुछ मैचों में ऐसा इन्होंने करके भी दिखाया है जब पहले गेंद के साथ और बाद में बल्ले के साथ इन्होंने बहुत अच्छा प्रदर्शन करके दिया हो। वहीं इस सीजन यह किफायती गेंदबाजी करते हुए विकटें निकाल रहे हैं। इसलिए Purple Cap की लिस्ट में भी यह इस समय दूसरे स्थान पर हैं। जिसे देखते हुए इन्हें टीम में शामिल करना आपके लिए सही रहेगा।
Deepak Chahar- इन्होंने पिछले तीन मैचों में KKR, MI और DC के खिलाफ शुरुआत में विकेट निकालते हुए टीम को अच्छा स्टार्ट दिया है। इन तीनों मैचों में इनके गेंदबाजी में फिर से पुरानी वाली धार देखने को मिली। जिस वजह से इस मैच में इन्हें टीम में शामिल करना सही रहेगा। यह शुरूआत में विकेट निकालकर आपको अच्छे मैच प्वाइंट्स दिला सकते हैं।
Mohammad Shami- Shami ने पिछले कुछ समय से शुरुआती ओवरों में विकेट निकाल कर टीम को एक अच्छा स्टार्ट दिया है। वहीं इस सीजन यह GT के दूसरे सबसे कामयाब गेंदबाज है। जिस वजह से Purple Cap के लिस्ट में भी यह इस समय टॉप पर मौजूद है। इस सीजन इन्होंने गेंद के साथ बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है, इस मैच में भी यह अपनी गेंदबाजी से आपको मैच विनिंग प्वाइंट्स दिला सकते हैं। इसलिए इनके जैसे इन फॉर्म गेंदबाज को टीम में जगह देना चाहिए।
Maheesh Theekshana- इन्होंने भी इस सीजन किफायती गेंदबाजी करते हुए काफी विकेट झटके हैं। पिछले मैच में DC के खिलाफ इन्होंने एक अच्छा स्पैल डाला। इस मैच में भी चेन्नई की पिच पर Theekshana अपनी फिरकी के जाल में कई बल्लेबाजों को फंसा सकते हैं। जिसे देखते हुए यह अगर आपकी टीम में मौजूद हुए तो आपको अच्छा फायदा हो सकता है।
किसे चुनना चाहिए कप्तान और उपकप्तान?
कप्तान
वहीं इस टीम के कप्तान की बात करें तो Shubman Gill को टीम का कप्तान चुनना चाहिए। क्योंकि इस सीजन यह बेहद शानदार फॉर्म में हैं। इस खिलाड़ी ने अब तक सीजन में 4 अर्धशतक और 2 शतक की मदद से 14 मुकाबले खेलकर अपनी टीम के लिए 56.66 की औसत से कुल 680 रन जड़ दिए हैं। हर मैच में यह एक अलग अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे हैं। इस मैच में भी यह अपनी बल्लेबाजी से गेंदबाजों की जमकर धुनाई कर सकते हैं, जिस वजह से इस मैच में यह अगर आपकी टीम के कप्तान हुए तो आपको अच्छा फायदा होगा।
उपकप्तान
वहीं इस टीम के उपकप्तान की बात करें तो Deepak Chahar को इस टीम का उपकप्तान चुनना चाहिए। इस खिलाड़ी ने जब से चोट के बाद टीम में वापसी की है तब से यह हर एक मैच में गेंद के साथ काफी कारगर साबित हो रहे हैं, हर मैच में यह तीन से चार विकेट झटक रहे हैं। जिसे देखते हुए लग रहा है कि इस मैच में भी यह दूसरी टीम को शुरुआती झटके दे सकते हैं। इसलिए यह अगर आपकी टीम के उपकप्तान हुए तो आपको गेंद के साथ अच्छे मैच विनिंग प्वाइंट्स दिला सकते हैं।
मैच की Dream 11
कप्तान- Shubman Gill
उप-कप्तान – Deepak Chahar
विकेटकीपर- Devon Conway
बल्लेबाज- Shubman Gill, Ruturaj Gaikwad, Shivam Dube
ऑलराउंडर- Ravindra Jadeja, Vijay Shankar, Hardik Pandya
गेंदबाज- Deepak Chahar, Rashid Khan, Mohammed Shami, Maheesh Theekshana
