GT vs LSG Head To Head: Gujarat Titans और Lucknow Super Giants में से किसका पलड़ा रहा है भारी?

दोनों के बीच अबतक के मुकाबलों में गुजरात का रहा है एकतरफा दबदबा।
IPL 2023 का 51वाँ मुकाबला Gujarat Titans (GT) और Lucknow Super Giants (LSG) के बीच 07 मई को दोपहर 3:30 बजे से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाने वाला है। दोनों टीमें इस सीजन इससे पहले लखनऊ में एक-दूसरे के खिलाफ मैच खेल चुकी हैं, जिसमें GT ने 7 रनों से जीत हासिल की थी।
Gujarat Titans ने IPL 2023 में अब तक कुल 10 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्हें 7 मुकाबलों में जीत हासिल हुई है और वह 14 अंकों के साथ अंक तालिका में पहले स्थान पर काबिज़ हैं। उन्हें इस सीजन CSK, DC (दिल्ली में), PBKS, LSG (लखनऊ में), MI, KKR (कोलकाता में) और RR (जयपुर में) के खिलाफ जीत हासिल हुई है, जबकि KKR, RR और DC के खिलाफ अहमदाबाद में हार झेलनी पड़ी है।
इसके अलावा, Lucknow Super Giants ने इस सीजन अब तक 10 मुक़ाबले खेले हैं, जिसमें से उन्हें 5 मुकाबलों में जीत मिली है और एक मुकाबला नो रिजल्ट रहा है। इसी के चलते वह 11 अंकों के साथ अंक तालिका में दूसरे स्थान पर मौजूद हैं। उन्हें अब तक DC, SRH, RCB (बेंगलुरु में), RR और PBKS (लखनऊ में) के खिलाफ जीत मिली है, जबकि CSK (चेन्नई में), PBKS, GT और RCB (लखनऊ में) के खिलाफ हार झेलनी पड़ी है। बता दें कि, लखनऊ में CSK के खिलाफ खेला गया उनका मुकाबला नो रिजल्ट रहा था।
IPL 2022 में Gujarat Titans और Lucknow Super Giants का प्रदर्शन:
IPL 2022 में हार्दिक पांड्या की कप्तानी में Gujarat Titans को लीग स्टेज में 14 में से 10 मुकाबलों में जीत मिली थी और वह प्लेऑफ में पहुंचने के बाद फाइनल जीतकर अपने पहले ही सीजन चैम्पियन भी बने थे। इसके अलावा, LSG ने पिछले सीजन 14 में से 9 मुकाबलों में जीत हासिल की थी और अंक तालिका में तीसरे स्थान पर रहने के चलते प्लेऑफ में पहुँचे थे। प्लेऑफ में उन्हें एलिमिनेटर मुकाबले में RCB के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।
पिछले 10 मैचों में GT और LSG का प्रदर्शन:
Gujarat Titans को उनके पिछले 10 मुकाबलों में 7 बार और Lucknow Super Giants को 5 बार जीत हासिल हुई है।
पिछले 10 मुकाबलों में GT और LSG की बल्लेबाजी प्रदर्शन:
पिछले 10 मुकाबलों में Gujarat Titans का औसत स्कोर 164, सर्वाधिक स्कोर 207 और न्यूनतम स्कोर 119 रहा है। इसके अलावा, Lucknow Super Giants का औसत स्कोर 173, सर्वाधिक स्कोर 257 और न्यूनतम स्कोर 108 रहा है।
IPL में GT vs LSG हेड टू हेड रिकॉर्ड:
कुल मैच- 03
Gujarat Titans (GT) जीता- 03
Lucknow Super Giants (LSG) जीता- 00
नो रिजल्ट- 00
For more updates, follow Khel Now Cricket on Facebook, Twitter, Instagram, Youtube and join our community on Telegram.
- अदार पूनावाला बनेंगे RCB के नए मालिक? IPL 2026 से पहले मची हलचल
- सुरजीत सिंह और पूजा काजला को कबड्डी में शानदार प्रदर्शन का मिलेगा इनाम, दोनों सितारों का अर्जुन अवार्ड से किया जाएगा सम्मान
- साल 2025 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के पांच सबसे यादगार पल
- WWE के तीन मौजूदा सबसे बढ़िया बेबीफेस सुपरस्टार्स
- साल 2025 में भारतीय क्रिकेट के पांच सबसे यादगार पल