Khel Now logo
HomeSportsICC Men's T20 World CupLive Cricket Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

MI vs GT: Mumbai Indians के सामने टेबल टॉपर्स Gujarat Titans की चुनौती, प्लेऑफ की रेस में दोनों टीमों के लिए जीत जरुरी

Subhajit has been with Khel Now since 2023, working on the Olympics, Kabaddi, and Hindi desks.
Published at :May 11, 2023 at 11:59 PM
Modified at :May 12, 2023 at 12:01 AM
MI vs GT: Mumbai Indians के सामने टेबल टॉपर्स Gujarat Titans की चुनौती, प्लेऑफ की रेस में दोनों टीमों के लिए जीत जरुरी

इन दोनों टीमों ने एक-दूसरे के खिलाफ एक-एक मैच में जीत दर्ज की है।

IPL 2023 के 57वें मैच में Mumbai Indians और Gujarat Titans (MI vs GT) के बीच भिड़ंत होगी। यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में शाम 07:30 बजे से खेला जाएगा। इस सीजन मुंबई ने अभी तक 11 मैच खेले हैं। जिसमें से उन्हें 6 मैचों में जीत और 5 मैचों में हार मिली है। वहीं गुजरात की बात करें तो उन्होंने भी अभी तक 11 मैच खेले हैं, जिसमें से उनके हाथ 8 मैचों में जीत लगी है और 3 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है।

अगर प्वाइंट्स टेबल की बात करें तो, MI 12 प्वाइंट्स के साथ तीसरे पायदान पर मौजूद है। वहीं GT 16 प्वाइंट्स के साथ अंक तालिका में टॉप पर मौजूद है।

कौन किस पर पड़ेगा भारी?

इस सीजन यह दोनों ही टीमें एक बार पहले भी भिड़ चुकी है। वो मैच गुजरात के होम ग्राउंड में खेला गया था, जहां मुंबई को 55 रनों से हार मिली थी। हालांकि पिछले कुछ मैचों में MI की गाड़ी ने रफ्तार पकड़ ली है, और पिछले कुछ मैचों में जीत हासिल कर प्वाइंट्स टेबल में नीचे से छलांग लगाकर तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। लेकिन गुजरात भी लगातार पिछले सीजन की तरह अच्छा करती ही जा रही है।

जिसके चलते भले ही यह मैच मुंबई के होम ग्राउंड में है, लेकिन गुजरात को हल्के में आंकने की गलती नहीं करनी चाहिए। इन दोनों ही टीमों के पिछले कुछ मैचों के प्रदर्शन को देख कर ऐसा लग रहा है कि यह दोनों ही एक दूसरे को कड़ी टक्कर देती हुई नजर आएंगी।

किन खिलाड़ियों पर होगी सभी की निगाहें?

Mumbai Indians (MI)

MI की बात करें तो सभी फैंस को कप्तान Rohit Sharma से काफी उम्मीदें होंगी। इनका बल्ला पिछले कुछ मैचों से शांत है। जिसके चलते आने वाले मैचों में Rohit का फॉर्म मुंबई के लिए चिंता का विषय बन सकता है। अगर MI को प्लेऑफ में जगह बनानी है तो इनका अच्छा खेलना बहुत जरुरी बन जाता है। जिस वजह से इस मैच में सभी को इनसे एक बड़ी पारी देखने की अपेक्षा रहेगी।

Gujarat Titans (GT)

Gujarat की बात करें तो इनके भी कप्तान Hardik Pandya पर सभी की नजरें रहेंगी। इस सीजन यह उस लय में अभी तक नहीं दिखे हैं जिसके लिए यह जानें जाते हैं। इस समय टीम को इनके आक्रामक बल्लबाजी की बहुत जरुरत हैं ताकि बल्लेबाजी और मजबूत हो सके। जिसके चलते इस मैच में सभी फैंस को इनसे काफी उम्मीदें होंगी की यह एक तूफानी तरीके से बल्लेबाजी करते हुए एक बड़ी पारी खेले।

MI vs GT हेड टू हेड आंकड़े

IPL में Mumbai Indians और Gujarat Titans के बीच अभी तक सिर्फ दो बार आमना-सामना हुआ है। जिसमें से एक मैच तो IPL के मौजूदा सीजन ही खेला गया था। जिसमें गुजरात के सामने मुंबई ने घुटने टेक दिए थे। वहीं पिछले सीजन के मैच की बात करें तो उस मैच में मुंबई की टीम ने 5 रन से जीत हासिल की थी। जिस वजह से इस समय यह दोनों ही टीमें एक-दूसरे के खिलाफ 1-1 मैच जीत कर बराबरी पर है। अब यह देखना होगा की इस मैच को जीत कर कौन किस पर बढ़त बनाता है।

कुछ इस तरह से देख सकते हैं मुकाबले को लाइव

आईपीएल 2023 में दर्शकों के लिए मुकाबलों का मजा लेना बिल्कुल नया अनुभव होने वाला है। क्योंकि इस साल पहली बार टीवी और डिजिटल माध्यम पर 2 अलग-अलग ब्रॉडकास्टर ने अधिकार अपने नाम किए हैं। अगर आप टेलीविजन पर लखनऊ बनाम दिल्ली मुकाबला देखना चाहते हैं तो आपकी तलाश स्टार स्पोर्ट्स पर जाकर खत्म होगी। ठीक इसी प्रकार डिजिटल उपभोक्ताओं के लिए जियो सिनेमा का प्लेटफ़ॉर्म तैयार है। जहां आप फ्री में आईपीएल 2023 के सभी मैच देख सकते हैं।

इस प्रकार की हो सकती है दोनों टीमों की प्लेइंग XI

Mumbai Indians (MI)- रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, टिम डेविड, नेहल वढेरा, क्रिस जॉर्डन, कुमार कार्तिकेय, पीयूष चावला, जेसन बेहरेनडॉर्फ, आकाश मधवाल।

Gujarat Titans (GT)- रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), शुभमन गिल, हार्दिक पांड्या (कप्तान), विजय शंकर, अभिनव मनोहर, डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, मोहम्मद शमी, नूर अहमद, मोहित शर्मा।

Subhajit Chakraborty
Subhajit Chakraborty

Subhajit Chakraborty is a sports journalist and Content Associate at Khel Now. A graduate of Dr. Bhim Rao Ambedkar College, Delhi University, he pursues his passion for sports through writing, editing, and on-camera work. A devoted cricket fan, he admires Virat Kohli and passionately supports RCB.