MI vs RCB: Mumbai Indians अपने होम ग्राउंड में Royal Challengers Bangalore को हराकर हिसाब चुकता करना चाहेगी

इससे पहले बेंगलुरू में दोनों टीमों का आमना-सामना हुआ था, जिसमें RCB ने जीत हासिल की थी।
IPL 2023 का 54वां मुकाबला Mumbai Indians और Royal Challengers Bangalore (MI vs RCB) के बीच में होगा। यह मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। इस सीजन RCB की टीम एक बार Mumbai Indians को अपने होम ग्राउंड में हरा चुकी है।
MI और RCB के बीच इससे पहले इस सीजन 2 अप्रैल को चिन्नास्वामी के मैदान में मुकाबला खेला गया था, जिसमें RCB ने आसानी के साथ जीत हासिल की थी। अब मुकाबला मुंबई के होम ग्राउंड में है और इसी वजह से वो भी उस हार का बदला लेना चाहेंगे।
इस सीजन Mumbai Indians ने अभी तक 10 मैच खेले है, जिसमें से उन्हें 5 मैचों में जीत मिली है और 5 ही मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। टीम इस वक्त प्वॉइंट्स टेबल में छठे स्थान पर मौजूद है। जबकि Royal Challengers Bangalore ने इस सीजन अब तक 10 मुक़ाबले खेले हैं, जिसमें से उन्हें पांच मुकाबलों में जीत मिली है और पांच मैचों में हार मिली है। इसी के चलते वह 10 अंकों के साथ अंक तालिका में पांचवें स्थान पर मौजूद हैं।
दोनों टीमों के किस खिलाड़ी पर टिकी रहेंगी सभी की नजरें?
Mumbai Indians (MI) - SuryaKumar Yadav :
इस सीजन के शुरूआती कुछ मैचों में SuryaKumar Yadav का बल्ला उस हिसाब से नहीं बोला था, जिसके लिए वो जाने जाते हैं। हालांकि पिछले कुछ मुकाबलों से वो अपने लय में आ गए हैं। भले ही सूर्यकुमार यादव के लिए पिछला मैच उतना अच्छा नहीं रहा था लेकिन पंजाब किंग्स के खिलाफ मोहाली में जिस तरह की मैच विनिंग पारी उन्होंने खेली थी, उसे देखते हुए वो काफी खतरनाक साबित हो सकते हैं।
Royal Challengers Bangalore (RCB) - Virat Kohli
Virat Kohli इस सीजन काफी जबरदस्त फॉर्म में हैं। इनका बल्ला हर एक मुकाबले में बोलता है। पिछले मैच में भी दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ विराट कोहली ने अपनी टीम के लिए सबसे ज्यादा 55 रन बनाए थे। ऐसे में इस मुकाबले में भी वो काफी जबरदस्त बल्लेबाजी कर सकते हैं। विराट कोहली वानखेड़े की पिच पर काफी ज्यादा रन बना सकते हैं।
Mumbai Indians (MI) vs Royal Challengers Bangalore (RCB) हेड टू हेड रिकॉर्ड:
कुल मैच- 31
Mumbai Indians (MI) जीता- 17
Royal Challengers Bangalore (RCB) जीता- 13
टाई - 1
नो रिजल्ट- 00
कब और कहां देखें Mumbai Indians (MI) vs Royal Challengers Bangalore (RCB) का लाइव मुकाबला?
टीवी पर Mumbai Indians (MI) vs Royal Challengers Bangalore (RCB) के बीच खेले जाने वाले मुकाबले का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। इसके अलावा, OTT पर इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग JioCinema पर होगी। बता दें कि, यह मुकाबला 09 मई को भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से शुरू होगा।
Mumbai Indians (MI) vs Royal Challengers Bangalore (RCB) की संभावित प्लेइंग इलेवन :
MI की संभावित प्लेइंग इलेवन : इशान किशन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा (कप्तान), कैमरन ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, त्रिस्टन स्ट्ब्स, टिम डेविड, पियूष चावला, अरशद खान, जोफ्रा आर्चर, अरशद खान और कुमार कार्तिकेय।
RCB की संभावित प्लेइंग इलेवन : विराट कोहली, फाफ डू प्लेसी (कप्तान), महिपाल लोमरोड़, ग्लेन मैक्सवेल, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), अनुज रावत, हर्षल पटेल, जोश हेजलवुड, मोहम्मद सिराज, कर्ण शर्मा और वनिंदू हसरंगा।
Sawan Gupta is a passionate sports enthusiast with a strong interest in cricket, hockey, badminton, and kabaddi. He supports RCB in the IPL and UP Yoddhas in the PKL, and admires PV Sindhu and Virat Kohli. Since 2017, Sawan has been writing sports articles, covering major events like the Pro Kabaddi League, Asian Games, Olympics, and various cricket tournaments.