Khel Now logo
HomeSportsICC Men's T20 World CupLive Cricket Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

MI vs SRH Head To Head: Mumbai Indians और Sunrisers Hyderabad में से किसका पलड़ा रहा है भारी?

Neetish has been part of Khel Now since March 2023, covering Hindi Sports articles on the Cricket desk.
Published at :May 21, 2023 at 4:50 AM
Modified at :May 21, 2023 at 4:50 AM
MI vs SRH Head To Head: Mumbai Indians और Sunrisers Hyderabad में से किसका पलड़ा रहा है भारी?

MI को उनके पिछले 10 मुकाबलों में 6 बार हजीत हासिल हुई है, जबकि SRH को उनके पिछले 10 मुकाबलों में मात्र 3 बार ही जीत मिली है।

IPL 2023 का 69वाँ मुकाबला Mumbai Indians और Sunrisers Hyderabad (MI vs SRH) के बीच 21 मई को दोपहर 3:30 बजे से मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाने वाला है। दोनों टीमें इस सीजन दूसरी बार एक-दूसरे से भिड़ने जा रहीं हैं। प्लेऑफ में जगह पक्की करने के लिहाज से MI के लिए यह मुकाबला जीतना बहुत ही जरूरी है। इसके साथ ही साथ वह बड़े अंतर से जीत हासिल करके अपना नेट रन रेट भी सुधारना चाहेगी।

Mumbai Indians ने IPL 2023 में अब तक कुल 13 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्हें 7 मुकाबलों में जीत हासिल हुई है और वह 14 अंकों और -0.128 के नेट रन रेट के साथ अंक तालिका में 6वें स्थान पर मौजूद हैं। इसके अलावा, Sunrisers Hyderabad ने भी इस सीजन अब तक कुल 13 मुक़ाबले खेले हैं, जिसमें से उन्हें 4 मुकाबलों में जीत मिली है और वह 8 अंकों और -0.558 के नेट रन रेट के साथ के साथ अंक तालिका में 10वें यानी अंतिम स्थान पर मौजूद है।

IPL 2022 में Mumbai Indians और Sunrisers Hyderabad का प्रदर्शन:

IPL 2022 में Rohit Sharma की कप्तानी में MI को पिछले सीजन 14 में से मात्र 4 मुकाबलों में जीत हासिल हुई थी और उन्हें अंक तालिका में 10वें यानी अंतिम स्थान पर रहकर अपना सीजन समाप्त किया था। इसके अलावा, Kane Williamson की कप्तानी में Sunrisers Hyderabad को लीग स्टेज में 14 में से सिर्फ 6 मुकाबलों में जीत मिली थी और अंक तालिका में 8वें स्थान पर रहने के चलते प्लेऑफ में नहीं पहुँच सके थे।

पिछले 10 मैचों में MI और SRH का प्रदर्शन:

Mumbai Indians को उनके पिछले 10 मुकाबलों में 6 बार हजीत हासिल हुई है, जबकि Sunrisers Hyderabad को उनके पिछले 10 मुकाबलों में मात्र 3 बार ही जीत मिली है।

पिछले 10 मुकाबलों में MI और SRH की बल्लेबाजी प्रदर्शन:

पिछले 10 मुकाबलों में Mumbai Indians का औसत स्कोर 189, सर्वाधिक स्कोर 218 और न्यूनतम स्कोर 139 रहा है। इसके अलावा, Sunrisers Hyderabad का औसत स्कोर 177, सर्वाधिक स्कोर 228 और न्यूनतम स्कोर 134 रहा है।

पिछले 10 IPL मैचों में MI vs SRH हेड टू हेड:

Mumbai Indians और Sunrisers Hyderabad के बीच खेले गए पिछले 10 मुकाबलों पर नजर डालें तो दोनों ही टीमों को 5-5 बार जीत हासिल हुई है।

IPL में MI vs SRH हेड टू हेड रिकॉर्ड:

कुल मैच- 20

Mumbai Indians (MI) जीता- 11

Sunrisers Hyderabad (SRH) जीता- 09

नो रिजल्ट- 00

For more updates, follow Khel Now Cricket on FacebookTwitterInstagramYoutube and join our community on Telegram.

Neetish
Neetish

Neetish Kumar Mishra started content writing in 2018 due to his interest in cricket. He has experience writing and editing work for more than 10 sports websites to date.