Khel Now logo
HomeSportsBangladesh Premier LeagueLive Cricket Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

IPL के एक सीजन में सबसे ज्यादा फिफ्टी प्लस स्कोर करने वाले टॉप पांच बल्लेबाज

Neetish has been part of Khel Now since March 2023, covering Hindi Sports articles on the Cricket desk.
Published at :May 14, 2023 at 3:01 AM
Modified at :May 14, 2023 at 3:02 AM
IPL के एक सीजन में सबसे ज्यादा फिफ्टी प्लस स्कोर करने वाले टॉप पांच बल्लेबाज

इन खिलाडियों ने जिस साल ये कारनामा किया उस साल ऑरेंज कैप भी इन्ही के सर सजा था।

IPL के एक सीजन में सबसे अधिक बार 50 रनों से अधिक की पारियाँ खेलने वाले बल्लेबाजों में विराट कोहली का नाम पहले स्थान पर आता है। वह इकलौते ऐसे बल्लेबाज हैं जिन्होंने IPL के एक सीजन में 11 बार 50 से अधिक रनों की पारियाँ खेली है।

विराट कोहली के अलावा अन्य कोई भी बल्लेबाज एक IPL सीजन में 9 से अधिक 50 से अधिक रनों की पारियाँ नहीं खेल सका है। यदि आप IPL के एक सीजन में सबसे अधिक बार 50 से अधिक रनों की पारियाँ खेलने वाले टॉप 5 बल्लेबाजों की सूची में देखें तो इसमें डेविड वॉर्नर ही इकलौते ऐसे बल्लेबाज हैं, जो एक IPL सीजन में बिना ऑरेंज कैप होल्डर रहे 9 बार यह कारनामा किया था। हालांकि, वह IPL इतिहास के इकलौते ऐसे बल्लेबाज हैं जो 2 अलग-अलग सीजन में 9-9 बार 50 से अधिक रनों की पारियाँ खेल चुके हैं।

नीचे हम आपको उन 5 बल्लेबाजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने IPL के एक सीजन में सबसे अधिक बार 50 से अधिक रनों की पारियां खेली हैं।

5. जोस बटलर- 8 बार (2022 में):

जोस बटलर ने IPL 2022 में 17 पारियों में 863 रनों के साथ ऑरेंज कैप होल्डर भी थे। उन्होंने उस सीजन 8 पारियों में 50 से अधिक रन बनाए थे, जिसमें 4 अर्धशतक और 4 शतक शामिल थे। इन 8 बार की 50+ पारियों में उन्होंने 455 गेंदों में 162.81 की स्ट्राइक रेट और 117.5 की औसत से कुल 705 रन बनाए थे। इस बीच उन्होंने 64 चौके और 40 छक्के भी जड़े थे।

4. केन विलियमसन- 8 बार (2018 में):

IPL 2018 में केन विलियमसन सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान थे। वह उस सीजन 17 पारियों में 735 रनों के साथ ऑरेंज कैप होल्डर भी थे और अपनी टीम को फाइनल में भी पहुंचाया था। विलियमसन ने उस सीजन 8 बार 50 से अधिक रनों की पारियाँ खेली थी। हालांकि, उनमें कोई भी शतकीय पारी नहीं थी, जबकि 84 रन सर्वश्रेष्ठ था। इन 8 पारियों में उन्होंने 74.57 की औसत और 148.29 की स्ट्राइक रेट से 522 रन बनाए थे।

3. क्रिस गेल- 8 बार (2012 में):

IPL 2012 में क्रिस गेल ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का प्रतिनिधित्व किया था। उस सीजन वह 15 मैचों की 14 पारियों में 733 रनों के साथ ऑरेंज कैप होल्डर भी रहे। इस बीच उन्होंने 8 बार 50 से अधिक रनों की पारियाँ खेली थी, जिसमें एक शतक और 7 अर्धशतक शामिल थे।

उस सीजन खेली गई 8 बार की 50+ पारियों में क्रिस गेल ने 110.0 की औसत और 168.79 की स्ट्राइक रेट से कुल 660 रन बनाए थे। इस बीच उन्होंने 128* रनों की सर्वश्रेष्ठ पारी भी खेली और 2 बार नॉट आउट भी रहे। इतना ही नहीं उन्होंने अपनी इन 8 बड़ी पारियों में 42 चौके और 53 छक्के भी जड़े थे।

2. डेविड वॉर्नर- 9 बार (2016 और 2019 में):

डेविड वॉर्नर इकलौते ऐसे बल्लेबाज हैं जिन्होंने 2 अलग-अलग सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए 9-9 बार 50 से अधिक रनों की पारियाँ खेली हैं। वॉर्नर IPL 2016 में 848 रनों के साथ सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में दूसरे स्थान पर थे, जबकि 2019 में वह 692 रनों के साथ ऑरेंज कैप होल्डर थे।

डेविड वॉर्नर ने IPL 2016 में 17 पारियों में 9 बार 50 से अधिक रनों की पारियाँ खेली। ये सभी अर्धशतक ही रहे और एक उनकी सर्वश्रेष्ठ पारी 93* रनों की रही। इन पारियों में उन्होंने 110.0 की औसत और 162.56 की स्ट्राइक रेट से 660 रन बनाए। इस बीच वॉर्नर ने 68 छक्के और 25 चौके जड़े थे।

2018 में बैन लगने के बाद IPL 2019 में वापसी करते हुए डेविड वॉर्नर ने एक बार फिर से अपने ही रिकॉर्ड को दोहराया और मात्र 12 पारियों में 9 बार 50 से अधिक रनों की पारियाँ खेली, जिसमें एक शतक और 8 अर्धशतक शामिल थे। इन 9 पारियों में उन्होंने 90 की औसत और 150.71 की स्ट्राइक रेट से 630 रन बनाए थे।

1. विराट कोहली - 11 बार (2016 में):

IPL के एक सीजन में सबसे अधिक बार 50 से अधिक रनों की पारियां खेलने वाले बल्लेबाजों की सूची में विराट कोहली का नाम पहले स्थान पर आता है। उन्होंने साल 2016 में आरसीबी की ओर से 16 पारियों में 11 बार 50 से अधिक रन बनाए थे, जिसमें 4 शतक और 7 अर्धशतक शामिल थे।

उस सीजन उन्होंने अपने एक 11 बार की 50 से अधिक रनों की पारियों में 128.42 की औसत और 159.68 की स्ट्राइक रेट से 899 रन बनाए थे। आपको जानकर यह ताज्जुब होगा कि विराट कोहली ने उस सीजन में मात्र एक 11 पारियों में जितने रन बनाए थे, उतने रन तो कोई अन्य बल्लेबाज पूरे एक सीजन में सारे मैच खेलकर भी नहीं बना सका है।

बता दें कि, विराट कोहली ने IPL 2016 में कुल 16 पारियों में 973 रन बनाए थे, जिसके चलते वह ऑरेंज कैप होल्डर भी रहे। इसी सीजन कोहली ने IPL के एक सीजन में सबसे अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड भी बनाया, जिसे आज तक कोई भी नहीं तोड़ सका है और शायद आने वाले समय में भी इसे तोड़ना किसी भी बल्लेबाज के लिए मुश्किल होगा।

For more updates, follow Khel Now Cricket on FacebookTwitterInstagramYoutube and join our community on Telegram.

Neetish
Neetish

Neetish Kumar Mishra started content writing in 2018 due to his interest in cricket. He has experience writing and editing work for more than 10 sports websites to date.

Latest News
Advertisement