Khel Now logo
HomeSportsBangladesh Premier LeagueLive Cricket Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

IPL इतिहास में किसी एक टीम के खिलाफ सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज

Neetish has been part of Khel Now since March 2023, covering Hindi Sports articles on the Cricket desk.
Published at :May 15, 2023 at 5:18 AM
Modified at :May 15, 2023 at 5:19 AM
IPL इतिहास में किसी एक टीम के खिलाफ सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज

अबतक IPL इतिहास में चार बल्लेबाजों ने एक टीम के खिलाफ 1000 से ज्यादा रन बनाए हैं।

IPL में किसी एक टीम के खिलाफ सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की बात करें तो उसमें भी डेविड वॉर्नर का नाम पहले स्थान पर है। इस मामले में भी उन्होंने रोहित शर्मा को भी पीछे छोड़ा है।

IPL इतिहास में अब तक 4 ही खिलाड़ी ऐसे हैं, जिन्होंने किसी एक टीम के खिलाफ 1000 से अधिक रन बनाने का कारनामा किया है। हालांकि वॉर्नर इकलौते ऐसे बल्लेबाज हैं, जिन्होंने 2 अलग-अलग टीमों के खिलाफ 1000 से अधिक रन बनाए हैं।

नीचे हम आपको उन बल्लेबाजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने IPL इतिहास में किसी एक टीम के खिलाफ सबसे अधिक रन बनाए हैं।

5. 1030 रन- विराट कोहली vs दिल्ली कैपिटल्स

विराट कोहली IPL इतिहास के इकलौते ऐसे खिलाड़ी हैं, जो 2008 से लेकर अब तक एक ही टीम (RCB) का हिस्सा रहे हैं। वह IPL में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज भी हैं। उन्होंने DC के खिलाफ अब तक 31 मैचों की 30 पारियों में 51.50 की औसत और 133.76 की स्ट्राइक रेट से 1030 रन बनाए हैं, जिसमें 10 अर्धशतकों के साथ 99 रनों की एक सर्वश्रेष्ठ पारी शामिल है।

4. 1040 रन- रोहित शर्मा vs कोलकाता नाइट राइडर्स

डेविड वॉर्नर द्वारा IPL 2023 में KKR के खिलाफ अर्धशतकीय पारी खेलने के बाद रोहित शर्मा IPL में किसी एक टीम के खिलाफ सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में दूसरे स्थान पर आ गए हैं। हालांकि, भारतीय बल्लेबाजों में वह सिर्फ स्थान पर काबिज हैं।

रोहित शर्मा ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ IPL 2008 से लेकर अब तक 32 मैचों में 41.60 की औसत और 130.16 की स्ट्राइक रेट से कुल 1040 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और 6 अर्धशतक शामिल हैं। इस बीच उन्होंने 109* रनों की एक सर्वश्रेष्ठ पारी भी खेली है।

3. 1057 रन- शिखर धवन vs चेन्नई सुपर किंग्स

IPL में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में शिखर धवन का नाम पहले स्थान पर है। इसके अलावा वह किसी एक टीम के खिलाफ IPL में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में तीसरे स्थान पर आते हैं। वह रोहित शर्मा के बाद दूसरे ऐसे बल्लेबाज हैं जिन्होंने IPL में किसी एक टीम के खिलाफ 1000 से अधिक रन बनाए हैं।

शिखर धवन ने IPL 2008 से लेकर अब तक डेक्कन चार्जर्स, दिल्ली कैपिटल्स, दिल्ली डेयरडेविल्स, सनराइजर्स हैदराबाद, मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स जैसी टीमों की ओर से खेलते हुए चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैचों 29 मैचों में 44.04 की औसत और 131.79 की स्ट्राइक रेट से कुल रन 1057 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और 8 अर्धशतक शामिल हैं। इस बीच उन्होंने 101* रनों की एक सर्वश्रेष्ठ पारी भी खेली है।

2. 1059 रन- डेविड वॉर्नर vs पंजाब किंग्स

डेविड वॉर्नर साल 2010 से लेकर 2021 के बीच दिल्ली डेयरडेविल्स और सनराइजर्स हैदराबाद जैसी टीमों का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं और 2022 से वह दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेल रहे हैं। IPL इतिहास में किसी एक टीम के खिलाफ शीर्ष 5 सबसे अधिक रनों की सूची में उनका नाम 2 बार आता है।

वॉर्नर ने IPL में अब तक किंग्स इलेवन पंजाब (अब पंजाब किंग्स) के खिलाफ 24 मैचों में 50.42 की औसत और 142.14 की स्ट्राइक रेट से कुल 1059 रन बनाए हैं, जिसमें 13 अर्धशतकों के साथ 81 रनों की एक सर्वश्रेष्ठ पारी शामिल है।

1. 1075 रन- डेविड वॉर्नर vs कोलकाता नाइट राइडर्स

डेविड वॉर्नर ने साल 2010 से लेकर अब तक दिल्ली डेयरडेविल्स, सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स जैसी टीमों का प्रतिनिधित्व करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 27 मैचों में 44.79 की औसत और 145.27 की स्ट्राइक रेट से कुल 1075 रन बनाए हैं, जिसमें 2 शतक और 6 अर्धशतकों के साथ 126 रनों की एक सर्वश्रेष्ठ पारी शामिल है।

For more updates, follow Khel Now Cricket on FacebookTwitterInstagramYoutube and join our community on Telegram.

Neetish
Neetish

Neetish Kumar Mishra started content writing in 2018 due to his interest in cricket. He has experience writing and editing work for more than 10 sports websites to date.

Latest News
Advertisement