Khel Now logo
HomeSportsICC Men's T20 World CupLive Cricket Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

RCB vs GT: प्लेऑफ में क्वालीफाई करने के लिए Royal Challengers Bangalore को Gujarat Titans को हर हाल में देना होगा मात

Subhajit has been with Khel Now since 2023, working on the Olympics, Kabaddi, and Hindi desks.
Published at :May 21, 2023 at 1:13 AM
Modified at :May 21, 2023 at 1:13 AM
RCB vs GT: प्लेऑफ में क्वालीफाई करने के लिए Royal Challengers Bangalore को Gujarat Titans को हर हाल में देना होगा मात

इन दोनों टीमों के बीच अब तक सिर्फ दो बार हुआ है आमना-सामना।

IPL 2023 के 70वें मैच में Royal Challengers Bangalore और Gujarat Titans (RCB vs GT) के बीच भिड़ंत होगी। यह इस सीजन के आखिरी डबल हेडर का दूसरा मुकाबला है। जो बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में शाम 07:30 बजे से खेला जाएगा। इस सीजन अभी तक बैंगलोर और गुजरात दोनों ही टीमों के 13-13 मैच हो गए हैं, यह मैच दोनों ही टीमों का इस सीजन का आखिरी लीग स्टेज मैच है। 

इन 13 मैचों में अब तक RCB को 7 मैचों में जीत और 6 मैचों में हार मिली है। वहीं GT की बात करें तो उनके हाथ 9 मैचों में जीत लगी है, जबकि 4 मैचों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। अगर प्वाइंट्स टेबल की बात करें तो, RCB 14 प्वाइंट्स के साथ चौथे पायदान पर मौजूद है। वहीं GT 18 प्वाइंट्स के साथ अंक तालिका के टॉप पर है।

कौन किस पर पड़ेगा भारी?

इस सीजन इन दोनों टीमों के बीच ये पहली भिड़ंत होने वाली है। एक तरफ जहां गुजरात पिछले सीजन की तरह इस सीजन भी क्वालीफाई कर चुका है। वहीं दूसरी तरफ बैंगलोर इस समय इस मैच को जीतकर प्लेऑफ में जगह बनाने के इरादे से उतरेगी। हालांकि, यह तो तय है इस वक्त इस लीग की सबसे बेहतरीन टीम के खिलाफ RCB के लिए जीत हासिल करना उतना आसान नहीं होने वाला। 

लेकिन यह मैच बैंगलोर के होम ग्राउंड में खेला जाना है, वहीं पिछले मैच में RCB के प्रदर्शन को देखते हुए ऐसा लग रहा है कि इस मैच में यह गुजरात पर भारी पड़ सकती है और उनके खिलाफ जीत हासिल करते हुए प्लेऑफ में जगह बना सकती है।

किन खिलाड़ियों पर होगी सभी की निगाहें?

Royal Challengers Bangalore (RCB)

RCB की बात करें तो उनके अनुभवी बल्लेबाज Virat Kohli पर सभी की निगाहें होंगी। Virat इस सीजन बहुत बढ़िया लय में नजर आ रहे हैं। पिछले मैच में भी इन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए एक शानदार शतक बनाया, और इस लीग के दूसरे सबसे ज्यादा शतक बनाने वाले बल्लेबाज भी बन गए। जिस वजह से इस मैच में जो बैंगलोर के होम ग्राउंड में खेला जाने वाला है। वहां सभी फैंस एक बार फिर से इनके बल्ले से तूफानी पारी देखना चाहेंगे।

Gujarat Titans (GT)

गुजरात की बात करें तो सबकी नजरें उनके कप्तान Hardik Pandya पर रहेंगी। इस सीजन भले ही टीम ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए प्लेऑफ में जगह बना ली है । लेकिन Hardik का यह सीजन बल्ले से उतना कुछ खास नहीं रहा है। जिस वजह से सभी फैंस को निराशा हाथ लगी है। अब इस आखिरी मैच में सभी फैंस इनके बल्ले से एक अच्छी पारी देखने चाहेंगे।

RCB vs GT हेड टू हेड आंकड़े

IPL में Royal Challengers Bangalore और Gujarat Titans के बीच अभी तक सिर्फ 2 मैच खेले गए हैं, यह दोनों ही मैच पिछले सीजन खेले गए थे। जिनमें दोनों ही टीमों को 1-1 मैच में जीत मिली है। इस सीजन यह दोनों ही टीमें लीग के आखिरी मैच में पहली बार भिड़ने जा रही है। अब देखना यह है इस भिड़ंत में कौन जीत हासिल कर बढ़त बनाता है।

कुछ इस तरह से देख सकते हैं मुकाबले को लाइव

आईपीएल 2023 में दर्शकों के लिए मुकाबलों का मजा लेना बिल्कुल नया अनुभव होने वाला है। क्योंकि इस साल पहली बार टीवी और डिजिटल माध्यम पर 2 अलग-अलग ब्रॉडकास्टर ने अधिकार अपने नाम किए हैं। अगर आप टेलीविजन पर लखनऊ बनाम दिल्ली मुकाबला देखना चाहते हैं तो आपकी तलाश स्टार स्पोर्ट्स पर जाकर खत्म होगी। ठीक इसी प्रकार डिजिटल उपभोक्ताओं के लिए जियो सिनेमा का प्लेटफ़ॉर्म तैयार है। जहां आप फ्री में आईपीएल 2023 के सभी मैच देख सकते हैं।

इस प्रकार की हो सकती है दोनों टीमों की प्लेइंग XI

Royal Challengers Bangalore (RCB)- विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), महिपाल लोमरोर, ग्लेन मैक्सवेल, शाहबाज़ अहमद, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), माइकल ब्रेसवेल, वेन पार्नेल, हर्षल पटेल, व्यशक विजयकुमार, मोहम्मद सिराज।

Gujarat Titans (GT)- रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), शुभमन गिल, विजय शंकर, हार्दिक पांड्या (कप्तान), अभिनव मनोहर, डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, मोहम्मद शमी, अल्जारी जोसेफ, मोहित शर्मा।

Subhajit Chakraborty
Subhajit Chakraborty

Subhajit Chakraborty is a sports journalist and Content Associate at Khel Now. A graduate of Dr. Bhim Rao Ambedkar College, Delhi University, he pursues his passion for sports through writing, editing, and on-camera work. A devoted cricket fan, he admires Virat Kohli and passionately supports RCB.