Khel Now logo
HomeSportsWomen's Premier LeagueLive Cricket Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

Rohit Sharma IPL इतिहास में सबसे अधिक बार शून्य पर आउट होने वाले बल्लेबाज बने

Neetish has been part of Khel Now since March 2023, covering Hindi Sports articles on the Cricket desk.
Published at :May 7, 2023 at 1:07 AM
Modified at :May 7, 2023 at 1:07 AM
Rohit Sharma IPL इतिहास में सबसे अधिक बार शून्य पर आउट होने वाले बल्लेबाज बने

उन्होंने इस मामले में मंदीप सिंह, सुनील नरेन और दिनेश कार्तिक को पीछे छोड़ दिया है।

चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में Chennai Super Kings (CSK) के खिलाफ खेले गए IPL 2023 के 49वें मैच में Mumbai Indians (MI) के कप्तान Rohit Sharma बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए। वह इस मैच में नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने आए थे, लेकिन उनका यह दांव उल्टा पड़ गया। 3 गेंदों पर 0 रन बनाकर आउट होने के साथ ही Rohit Sharma अब IPL इतिहास में सबसे अधिक बार शून्य पर आउट होने वाले बल्लेबाज बन चुके हैं।

पंजाब किंग्स के खिलाफ मोहाली में खेले गए IPL 2023 के 46वें मैच में भी Rohit Sharma 3 गेंद खेलकर शून्य के स्कोर पर ही पवेलियन लौट गए थे। अब वह Chennai Super Kings के खिलाफ खेले गए मुकाबले में भी एक बार फिर से शून्य पर आउट हो गए हैं। यह 16वीं बार है जब Rohit Sharma IPL में बिना खाता खोले ही पैवेलियन लौटे।

16 बार शून्य पर आउट होने के साथ ही Rohit Sharma अब IPL इतिहास में सबसे अधिक बार शून्य पर आउट होने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में मंदीप सिंह, सुनील नरेन और दिनेश कार्तिक को पीछे छोड़ दिया है। इन तीनों खिलाड़ियों के नाम IPL में 15 बार शून्य पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज है।

Rohit Sharma ने पंजाब किंग्स के खिलाफ मोहाली में खेले गए पिछले मुकाबले में इन तीनों खिलाड़ियों के शर्मनाक रिकॉर्ड की बराबरी की थी, लेकिन अब वह इस मामले में पहले स्थान पर आ चुके हैं। Rohit Sharma के IPL करियर पर नजर डालें तो उन्होंने अब तक 237 मैचों में 29.72 की औसत और 129.80 की स्ट्राइक रेट से 6063 रन बनाए हैं, जिसमें 41 अर्धशतक और एक शतक शामिल है। इस दौरान वह 16 बार शून्य पर आउट हुए हैं।

IPL में सबसे अधिक बार शून्य पर आउट होने वाले बल्लेबाज:

16- Rohit Sharma (डेक्कन चार्जर्स, मुम्बई इंडियंस)*

15- सुनील नरेन (कोलकाता नाइट राइडर्स)

15- मंदीप सिंह (दिल्ली कैपिटल्स, किंग्स इलेवन पंजाब, पंजाब किंग्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, कोलकाता नाइट राइडर्स)

15- दिनेश कार्तिक (दिल्ली डेयरडेविल्स, गुजरात लायंस, किंग्स इलेवन पंजाब, कोलकाता नाइट राइडर्स, मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर)

14- अम्बाती रायडू (मुंबई इंडियंस, चेन्नई सुपर किंग्स)

13- पीयूष चावला (चेन्नई सुपर किंग्स, किंग्स इलेवन पंजाब, कोलकाता नाइट राइडर्स, मुंबई इंडियंस)

13- हरभजन सिंह (चेन्नई सुपर किंग्स, कोलकाता नाइट राइडर्स, मुंबई इंडियंस)

13- ग्लेन मैक्सवेल (दिल्ली डेयरडेविल्स, किंग्स इलेवन पंजाब, मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर)

13- मनीष पांडे (कोलकाता नाइट राइडर्स, लखनऊ सुपर जायंट्स, मुंबई इंडियंस, पुणे वारियर्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, सनराइजर्स हैदराबाद, दिल्ली कैपिटल्स)

13- पार्थिव पटेल (चेन्नई सुपर किंग्स, डेक्कन चार्जर्स, कोच्चि टस्कर्स केरल, मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, सनराइजर्स हैदराबाद)

13- अजिंक्य रहाणे (दिल्ली कैपिटल्स, कोलकाता नाइट राइडर्स, मुंबई इंडियंस, राजस्थान रॉयल्स, राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स, चेन्नई सुपर किंग्स)

12- गौतम गंभीर (दिल्ली डेयरडेविल्स, कोलकाता नाइट राइडर्स)

12- राशिद खान (सनराइजर्स हैदराबाद, गुजरात टाइटंस)

For more updates, follow Khel Now Cricket on FacebookTwitterInstagramYoutube and join our community on Telegram.

Neetish
Neetish

Neetish Kumar Mishra started content writing in 2018 due to his interest in cricket. He has experience writing and editing work for more than 10 sports websites to date.