Khel Now logo
HomeSportsBangladesh Premier LeagueLive Cricket Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

10 ऐसे IPL रिकॉर्ड जिन्हें तोड़ना लगभग नामुमकिन है

Neetish has been part of Khel Now since March 2023, covering Hindi Sports articles on the Cricket desk.
Published at :May 6, 2023 at 4:45 AM
Modified at :May 6, 2023 at 4:46 AM
10 ऐसे IPL रिकॉर्ड जिन्हें तोड़ना लगभग नामुमकिन है

ऐसे कीर्तिमानों के चलते हर साल बढ़ती है इस लीग की लोकप्रियता।

दुनिया की सबसे बड़ी टी20 लीग IPL का 16वाँ सीजन (IPL 2023) प्रगति पर है। यहां पर तो हर मैच में कोई ना कोई रिकॉर्ड स्थापित होते हैं और कुछ पुराने रिकॉर्ड टूटते हैं। यह कहा जाता है कि कोई भी रिकॉर्ड बनता है तो वह आगे चलकर टूटता जरूर है। यह बात बिल्कुल सच भी है लेकिन कुछ मामलों में यह असरदार साबित नहीं होता है।

IPL इतिहास में कई सारे खिलाड़ियों ने कुछ ऐसे रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं जिन्हें तोड़ना लगभग नामुमकिन सा लगता है। इस रिकॉर्ड बुक में महेंद्र सिंह धोनी, आंद्रे रसेल, क्रिस गेल, विराट कोहली और अमित मिश्रा जैसे दिग्गज खिलाड़ियों का नाम शामिल है। इन खिलाड़ियों ने IPL में कुछ ऐसे रिकॉर्ड बनाए हैं जो शायद इस लीग के अंत तक नहीं टूट पाएंगे।

10 ऐसे IPL रिकॉर्ड्स जिन्हें तोड़ना लगभग नामुमकिन है

नीचे हम आपको IPL के 10 ऐसे रिकॉर्ड्स बताने जा रहे हैं जिन्हें तोड़ना लगभग नामुमकिन है। (यहाँ दिए गए सभी आँकड़े 30 अप्रैल 2023 के अनुसार हैं।)

1. एक सीजन में सबसे अधिक रन - विराट कोहली (973 रन, 2016):

किसी एक IPL सीजन में सबसे अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बल्लेबाज विराट कोहली के नाम दर्ज है। उन्होंने IPL 2016 में 16 मैचों में 4 शतकों और 7 अर्धशतकों की मदद से 963 रन बनाए थे। कोहली के इस रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए किसी भी बल्लेबाज को लगभग सभी मैचों में बड़ी पारियाँ खेलना होगा और IPL जैसे टी20 गेम में ऐसा होना लगभग नामुमकिन है।

2. सबसे अधिक बार IPL का फाइनल खेलने का रिकॉर्ड- एमएस धोनी (10):

सबसे अधिक बार IPL का फाइनल खेलने का रिकॉर्ड महेंद्र सिंह धोनी के नाम दर्ज है। वह 9 बार चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से और एक बार राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स की ओर से फाइनल खेल चुके हैं। बतौर कप्तान भी सबसे अधिक फाइनल खेलने का रिकॉर्ड अभी तक धोनी के नाम ही दर्ज है। वह चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी करते हुए उसे 9 बार फाइनल में पहुंचा चुके हैं, जिनमें से उन्हें 4 बार खिताबी जीत भी मिली है।

3. सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत स्कोर- क्रिस गेल (175*):

IPL इतिहास में सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत स्कोर क्रिस गेल द्वारा बनाया गया है। उन्होंने 2013 में पुणे वारियर्स इंडिया के खिलाफ बेंगलुरु में 66 गेंदों पर 175 रनों की नाबाद पारी खेली थी। किसी एक टी20 मैच में इतनी बड़ी पारी खेलना किसी भी बल्लेबाज के लिए आसान नहीं है। इसीलिए इस रिकॉर्ड को भी तोड़ ना लगभग नामुमकिन है।

4. बतौर कप्तान सबसे अधिक मैच- एमएस धोनी (219*)

IPL में बतौर कप्तान सबसे अधिक मैच खेलने का रिकॉर्ड महेंद्र सिंह धोनी के नाम दर्ज है। उन्होंने 30 अप्रैल 2023 तक कुल 219 IPL मैचों में कप्तानी की है। इस बीच उन्होंने 205 मैचों में चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से और 14 मैचों में राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स की ओर से कप्तानी की है।

5. एक पारी में सबसे अधिक छक्के - क्रिस गेल (17):

IPL मैच की एक पारी में सबसे अधिक छक्के जड़ने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम दर्ज है। जब उन्होंने साल 2013 में पुणे वारियर्स इंडिया के खिलाफ बेंगलुरु में 175* रनों की नाबाद पारी खेली थी तो उन्होंने उस पारी के दौरान 17 छक्के जड़े थे। किसी भी एक T20 मैच में इतने अधिक छक्के जड़ना बिल्कुल भी आसान नहीं है।

6. डेब्यू मैच में ही IPL इतिहास का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन- अल्जारी जोसेफ (6/12):

वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज अल्जारी जोसेफ ने साल 2019 में मुंबई इंडियंस की ओर से सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ डेब्यू करते हुए IPL इतिहास का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन किया था। उन्होंने उस मैच में 4 ओवरों में 12 रन खर्च करते हुए 6 विकेट हासिल किए थे। सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन के मामले में उन्होंने सोहेल तनवीर का रिकॉर्ड तोड़ा था। अल्जारी जोसेफ का यह रिकॉर्ड टूटना लगभग नामुमकिन है।

7. सबसे अधिक हैट्रिक (अमित मिश्रा- 3 बार):

IPL इतिहास में सबसे अधिक बार हैट्रिक लेने का रिकॉर्ड स्पिन गेंदबाज अमित मिश्रा के नाम दर्ज है। वह अब तक कुल 3 बार हैट्रिक ले चुके हैं। किसी भी एक टूर्नामेंट में इतनी अधिक बार हैट्रिक लेना किसी भी गेंदबाज के लिए काफी मुश्किल है।

8. सबसे अधिक मैचों में लगातार जीत- कोलकाता नाइट राइडर्स (10 मैच):

IPL के सबसे अधिक मैचों में लगातार जीत हासिल करने का रिकॉर्ड कोलकाता नाइट राइडर्स के नाम दर्ज है। उन्होंने 2014 और 2015 सीजन के बीच में लगातार 10 मुकाबले जीते थे। यह सिलसिला 07 मई 2014 को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ जीत के साथ शुरू हुआ था और 11 अप्रैल 2015 RCB के खिलाफ हार के साथ समाप्त हुआ था।

IPL 2014 में KKR को गौतम गंभीर की कप्तानी में शुरुआती 7 मैचों में 5 बार हार झेलनी पड़ी थी। लेकिन इसके बाद उन्होंने अगले 7 लीग मैचों में लगातार जीत हासिल की। इसके बाद उन्होंने क्वालीफायर 1 में और फाइनल में भी जीत हासिल की। फिर उन्हें 2015 के सीजन के शुरुआती मैच में MI के खिलाफ भी जीत मिली। इस सीजन उन्हें अपने दूसरे मुकाबले में RCB के खिलाफ हार झेलनी पड़ी थी और उनके लगातार जीत का सिलसिला समाप्त हो गया था।

9. किसी मैच में मात्र 1 ओवर गेंदबाजी करके सबसे अधिक विकेट - आंद्रे रसेल (4 विकेट):

किसी एक मैच में मात्र 1 ओवर गेंदबाजी करके सबसे अधिक विकेट चटकाने का अनचाहा रिकॉर्ड आंद्रे रसेल के नाम दर्ज है। रसेल ने IPL 2022 के 35वें मैच में गुजरात टाइटंस के खिलाफ मात्र एक ओवर (20वें ओवर में) गेंदबाजी करते हुए 5 रन खर्च किए थे और 4 विकेट हासिल किए थे।

इस बीच उन्होंने पहली, दूसरी, 5वीं और छठी गेंद पर क्रमशः अभिनव मनोहर, लोकी फर्ग्युसन, राहुल तेवतिया और यश दयाल का विकेट लिया था। इसके अलावा, तीसरी गेंद पर अल्जारी जोसेफ ने सिंगल लिया था और चौथी गेंद पर तेवतिया ने चौका लगाया था। इस ओवर में KKR के रिंकू सिंह ने 3 कैच लिए थे, जो कि किसी एक ओवर में किसी एक फील्डर द्वारा सबसे अधिक कैच का रिकॉर्ड है।

10. किसी एक टीम के लिए सबसे अधिक मैचों में कप्तानी- एमएस धोनी (CSK- 203 मैच):

किसी एक टीम के लिए सबसे अधिक मैचों में कप्तानी करने का रिकॉर्ड दिग्गज एमएस धोनी के नाम दर्ज है। उनके इस रिकॉर्ड को तोड़ना भी काफी मुश्किल लग रहा है, क्योंकि वह 30 अप्रैल 2023 तक सिर्फ चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए ही 205 मैचों में कप्तानी कर चुके हैं। उनके बाद किसी एक टीम के लिए सबसे अधिक मैचों में कप्तानी करने के मामले में रोहित शर्मा 150 मैचों के साथ दूसरे स्थान पर हैं।

For more updates, follow Khel Now Cricket on FacebookTwitterInstagramYoutube and join our community on Telegram.

Neetish
Neetish

Neetish Kumar Mishra started content writing in 2018 due to his interest in cricket. He has experience writing and editing work for more than 10 sports websites to date.

Latest News
Advertisement