Virat Kohli IPL में 7000 रन और 50 अर्धशतक बनाने वाले पहले बल्लेबाज बने

Virat Kohli ने 225 पारियों में पूरे किए IPL में 7000 रन।
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ दिल्ली में खेले जा रहे IPL 2023 के 50वें मैच में Royal Challengers Bangalore के बल्लेबाज Virat Kohli ने दो बड़ी उपलब्धियां हासिल कर ली। इस मुकाबले में मात्र 18 रन बनाते ही उन्होंने IPL में 7000 रन पूरे कर लिए। साथ ही उन्होंने IPL में अपना 50वां अर्धशतक भी लगा दिया। अब वह ये दो उपलब्धियों को हासिल करने वाले IPL इतिहास में एकमात्र बल्लेबाज बन चुके हैं।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, Virat Kohli के नाम IPL में सबसे पहले 4000 रन पूरे करने और 6000 रन पूरे करने का भी रिकॉर्ड दर्ज है। हालांकि, इस बीच सुरेश रैना ने IPL में सबसे पहले 5000 रन पूरे किए थे, जो कि अब भारतीय और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं।
Virat Kohli ने अपना IPL करियर साल 2008 में Royal Challengers Bangalore की ओर से शुरू किया था और वह अभी भी इसी टीम का हिस्सा हैं। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ दिल्ली में खेला जा रहा यह मुकाबला उनके IPL करियर का 237वाँ मुकाबला है। उन्होंने इस बीच 225 पारियों में 7000 रन पूरे करने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है।
गौरतलब हो कि Virat Kohli IPL इतिहास में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में पहले स्थान पर आते हैं। इस मामले में दूसरे स्थान पर शिखर धवन, तीसरे स्थान पर डेविड वॉर्नर और चौथे स्थान पर रोहित शर्मा का नाम आता है। इन सभी बल्लेबाजों ने IPL में 6000 से अधिक रन बनाए हैं।
Virat Kohli का IPL करियर:
Virat Kohli ने IPL में 237 मैचों की 225 पारियों में की कुल 7037 रन बनाए हैं, जिसमें 5 शतक और 50 अर्धशतक शामिल हैं। वह IPL में सबसे अधिक अर्धशतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की सूची में संयुक्त रूप से पहले स्थान पर आते हैं। इसके अलावा, वह इस टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे अधिक (5) शतक जड़ने वाले भारतीय बल्लेबाज भी हैं।
For more updates, follow Khel Now Cricket on Facebook, Twitter, Instagram, Youtube and join our community on Telegram.
- पांच क्रिकेटर्स जिन्होंने 2025 में कमाए हैं सबसे ज्यादा पैसे
- WWE के पांच सबसे युवा यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन
- WWE इतिहास के पांच सबसे चौंकाने वाले रिटर्न
- अदार पूनावाला बनेंगे RCB के नए मालिक? IPL 2026 से पहले मची हलचल
- सुरजीत सिंह और पूजा काजला को कबड्डी में शानदार प्रदर्शन का मिलेगा इनाम, दोनों सितारों का अर्जुन अवार्ड से किया जाएगा सम्मान