Khel Now logo
HomeSportsICC Men's T20 World CupLive Cricket Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

Yashasvi Jaiswal IPL इतिहास में सबसे तेज अर्धशतक जड़ने वाले बल्लेबाज बने

Neetish has been part of Khel Now since March 2023, covering Hindi Sports articles on the Cricket desk.
Published at :May 12, 2023 at 4:15 AM
Modified at :May 12, 2023 at 4:16 AM
Yashasvi Jaiswal IPL इतिहास में सबसे तेज अर्धशतक जड़ने वाले बल्लेबाज बने

KKR के खिलाफ मात्र 13 गेंदों पर अर्धशतक जड़ के उन्होंने केएल राहुल और पैट कमिंस को छोड़ा पीछे।

IPL 2023 का 56वाँ मैच Kolkata Knight Riders और Rajasthan Royals के बीच कोलकाता में खेला जा रहा है। इस मैच में RR के भारतीय अनकैप्ड बल्लेबाज Yashasvi Jaiswal ने मात्र 13 गेंदों पर अर्धशतक जड़कर इतिहास रच दिया है। अब वह IPL में सबसे कम गेंदों पर अर्धशतक जड़ने वाले बल्लेबाज बन चुके हैं।

सबसे पहले मैच के बारे में अधिक बात करें तो Rajasthan Royals ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला करते हुए मेजबान Kolkata Knight Riders को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया था। पहले बल्लेबाजी करती हुई KKR ने निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट खोकर 149 रन बनाए और RR के सामने 150 रनों का लक्ष्य रखा।

IPL इतिहास में सबसे तेज अर्धशतक जड़ने वाले बल्लेबाज बने Yashasvi Jaiswal:

Yashasvi Jaiswal ने इस रन चेज में पहले ही ओवर में KKR के कप्तान Nitish Rana के खिलाफ 26 रन बटोरे। इसके बाद उन्होंने आगे के ओवरों में भी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करना जारी रखा। उन्होंने RR की पारी के मात्र 3 ही ओवरों में कुल 13 गेंदें खेलते हुए अपना अर्धशतक पूरा किया। इसी के साथ वह IPL में सबसे तेज अर्धशतक जड़ने वाले बल्लेबाज बन चुके हैं।

Yashasvi Jaiswal ने तोड़ा KL Rahul और Pat Cummins का रिकॉर्ड:

Rajasthan Royals के युवा सलामी बल्लेबाज Yashasvi Jaiswal ने इस मुकाबले में मात्र 13 गेंदों पर अर्धशतक जड़कर KL Rahul और Pat Cummins का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इन दोनों ही बल्लेबाजों के नाम IPL में सबसे तेज (14 गेंदों पर) अर्धशतक जड़ने का रिकॉर्ड दर्ज था।

KL Rahul ने IPL 2018 में किंग्स इलेवन पंजाब की ओर से खेलते हुए दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मोहाली में मात्र 14 गेंदों पर अर्धशतक जड़ा था और IPL में सबसे तेज अर्धशतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की सूची में पहले स्थान पर आ गए थे। उसके बाद IPL 2022 में Pat Cummins ने Kolkata Knight Riders की ओर से खेलते हुए मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुंबई में 14 गेंदों पर अर्धशतक जड़कर उनके रिकॉर्ड की बराबरी की थी।

लेकिन अब यह Yashasvi Jaiswal ने Kolkata Knight Riders के खिलाफ कोलकाता में खेले जा रहे मुकाबले में मात्र 13 गेंदों पर अर्धशतक जड़कर पुराने सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं। इसी के साथ हुआ IPL में सबसे तेज अर्धशतक जड़ने वाले बल्लेबाज बन चुके हैं।

Yashasvi Jaiswal का IPL करियर:

Yashasvi Jaiswal ने अपना IPL करियर साल 2020 में Rajasthan Royals की ओर से शुरू किया था। उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ उसी सीजन शारजाह में अपना IPL डेब्यू किया था। वह अब तक कुल 35 IPL मैच खेल चुके हैं, जिसमें उन्होंने 1000 से अधिक रन बनाए हैं।

IPL में सबसे तेज अर्धशतक जड़ने वाले बल्लेबाज:

13 गेंद- Yashasvi Jaiswal

14 गेंद- KL Rahul और Pat Cummins

15 गेंद- यूसुफ पठान, सुनील नरेन और निकोलस पूरन

16- गेंद- सुरेश रैना, ईशान किशन

17 गेंद- किरोन पोलॉर्ड (2 बार), क्रिस गेल, सुनील नरेन, हार्दिक पांड्या, एडम गिलक्रिस्ट, ईशान किशन, क्रिस मॉरिस, निकोलस पूरन।

Neetish
Neetish

Neetish Kumar Mishra started content writing in 2018 due to his interest in cricket. He has experience writing and editing work for more than 10 sports websites to date.