Khel Now logo
HomeSportsBangladesh Premier LeagueLive Cricket Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

LSG vs MI Head To Head: Lucknow Super Giants और Mumbai Indians में से किसका पलड़ा रहा है भारी?

Neetish has been part of Khel Now since March 2023, covering Hindi Sports articles on the Cricket desk.
Published at :May 16, 2023 at 4:55 AM
Modified at :May 16, 2023 at 4:56 AM
LSG vs MI Head To Head: Lucknow Super Giants और Mumbai Indians में से किसका पलड़ा रहा है भारी?

दोनों टीमों के लिए आईपीएल 2023 के प्लेऑफ में पहुंचने के लिए जीत जरुरी।

IPL 2023 का 63वाँ मुकाबला Lucknow Super Giants और Mumbai Indians (LSG vs MI) के बीच 16 मई को शाम 7:30 बजे से लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी स्टेडियम में खेला जाने वाला है। दोनों टीमें इस सीजन पहली बार एक-दूसरे से भिड़ने जा रहीं हैं। दोनों ही टीमों के लिए यह मुकाबला बेहद ही अहम होने वाला है क्योंकि यह जीत उन्हें प्लेऑफ में जगह बनाने के और करीब लेकर जाएगी।

Lucknow Super Giants ने IPL 2023 में अब तक कुल 12 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्हें 6 मुकाबलों में जीत हासिल हुई है और एक मुकाबला नो रिजल्ट रहा है। इसी के चलते वह 13 अंकों और +0.309 के नेट रन रेट के साथ अंक तालिका में चौथे स्थान पर मौजूद हैं। इसके अलावा, Mumbai Indians ने भी इस सीजन अब तक कुल 12 मुक़ाबले खेले हैं, जिसमें से उन्हें 7 मुकाबलों में जीत मिली है और वह 14 अंकों और -0.117 के नेट रन रेट के साथ के साथ अंक तालिका में तीसरे स्थान पर मौजूद हैं।

IPL 2022 में Lucknow Super Giants और Mumbai Indians का प्रदर्शन:

IPL 2022 में KL Rahul की कप्तानी में Lucknow Super Giants को लीग स्टेज में 14 में से 9 मुकाबलों में जीत मिली थी, जिसके चलते वह अंक तालिका में तीसरे स्थान पर रहकर प्लेऑफ में पहुंचे थे। इसके बाद उन्होंने RCB के खिलाफ एलिमिनेटर मुकाबले में हार झेलनी पड़ी थी। इसके अलावा, Rohit Sharma की कप्तानी में MI को पिछले सीजन 14 में से मात्र 4 मुकाबलों में ही जीत हासिल हुई थी और अंक तालिका में 10वें यानी अंतिम स्थान पर रहने के चलते वह प्लेऑफ में नहीं पहुँच सके थे।

पिछले 10 मैचों में LSG और MI का प्रदर्शन:

Lucknow Super Giants को उनके पिछले 10 मुकाबलों में 5 बार जीत हासिल हुई है, जबकि Mumbai Indians को उनके पिछले 10 मुकाबलों में 7 बार जीत मिली है।

पिछले 10 मुकाबलों में LSG और MI की बल्लेबाजी प्रदर्शन:

पिछले 10 मुकाबलों में Lucknow Super Giants का औसत स्कोर 170, सर्वाधिक स्कोर 257 और न्यूनतम स्कोर 108 रहा है। इसके अलावा, Mumbai Indians का औसत स्कोर 189, सर्वाधिक स्कोर 218 और न्यूनतम स्कोर 139 रहा है।

IPL में LSG vs MI हेड टू हेड रिकॉर्ड:

कुल मैच- 02

Lucknow Super Giants (LSG) जीता- 02

Mumbai Indians (MI) जीता- 00

नो रिजल्ट- 00

For more updates, follow Khel Now Cricket on FacebookTwitterInstagramYoutube and join our community on Telegram.

Neetish
Neetish

Neetish Kumar Mishra started content writing in 2018 due to his interest in cricket. He has experience writing and editing work for more than 10 sports websites to date.

Latest News
Advertisement