इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले एथलीट

इस सूची में फुटबॉल खिलाड़ियों के बीच पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान ने बनाई है जगह।
खेल हर किसी के जीवन का एक खास हिस्सा है, भले ही हम खुद उस खेल को न खेले लेकिन उसके बावजूद हमें वो सिर्फ देखने में पसंद आता है। आज के समय में दुनिया भर में अरबों खेल प्रशंसक हैं, खेल चाहे कोई भी हो उसके चाहने वालों की कमी नहीं है। जबकि हर एक खेल प्रशंसक का एक पसंदीदा एथलीट भी होता है जिसे वो काफी पसंद करते हैं और उसे फॉलो करने का मौका न ही मैदान पर छोड़ते है और न ही सोशल मीडिया पर।
चूंकि हम में से एक अरब से अधिक लोग हर महीने सक्रिय रूप से इंस्टाग्राम का उपयोग करते हैं, इस वजह से प्रशंसकों के लिए अपने पसंदीदा एथलीटों के करीब आने का ये एक अच्छा माध्यम है। इस सूची में अधिकांश फुटबॉल खिलाड़ी हैं और वजह है विश्व स्तर पर फुटबॉल की लोकप्रियता। आज बाकी खेलों के मुकाबले फुटबॉल पसंद करने वाले लोगों की संख्या ज्यादा है, और इसका साफ उदाहरण हमें इंस्टाग्राम पर देखने को मिल जाता है।
तो चलिए आज हम आपको बताते हैं विश्व के कुछ ऐसे एथलीट के बारे में जिनके इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स की संख्या काफी अधिक है।
5. Lebron James- 153 मिलियन

नेशनल बास्केटबॉल एसोसिएशन (NBA) के दिग्गज खिलाड़ी Lebron James ने अभी तक NBA में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है। अभी हाल ही में वो बास्केटबॉल टूर्नामेंट के इतिहास में सर्वाधिक अंक हासिल करने वाले खिलाड़ी भी बन गए हैं। जिस वजह से उनकी लोकप्रियता में भी पहले की तुलना में वृद्धि हुई है। इस समय Lebron के इंस्टाग्राम पर 153 मिलियन फॉलोअर्स हैं और वो NBA के सबसे लोकप्रिय खिलाड़ी हैं।
4. Neymar Jr- 208 मिलियन

ब्राजील के स्टार फुटबॉलर और टीम के कप्तान Neymar Jr इस समय दुनिया के सर्वश्रेष्ठ फुटबॉल खिलाड़ियों में से एक हैं। वहीं वर्ष 2023 में फोर्ब्स ने उन्हें दुनिया के सबसे अधिक कमाई करने वाले एथलीटों की रैंकिंग में चौथे स्थान पर रखा, इसके साथ-साथ वो दुनिया के सबसे लोकप्रिय एथलीटों की सूची में भी चौथे स्थान पर है। Neymar मैदान पर अपने शानदार खेल के साथ-साथ लग्जरी लाइफस्टाइल के लिए भी जाने जाते हैं। जिस वजह से इस समय उनके इंस्टाग्राम पर 208 मिलियन फॉलोअर्स हैं और वो तीसरे सबसे पसंदीदा फुटबॉल खिलाड़ी हैं।
3. Virat Kohli- 250 मिलियन

भारत के पूर्व कप्तान Virat Kohli ने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर काफी लोकप्रियता हासिल कर ली है। Virat ने बल्ले के साथ-साथ अब सोशल मीडिया में भी एक रिकॉर्ड हासिल कर लिया है। इस समय उनके इंस्टाग्राम पर 250 मिलियन फॉलोअर्स हैं और वो पहले ऐसे भारतीय भी है जिनके इतने ज्यादा चाहने वाले हो। इसके अलावा दुनिया के तीसरे सबसे ज्यादा लोकप्रिय एथलीट। उन्होंने हमेशा अपने प्रदर्शन से फैंस को खुश किया है जबकि मैदान पर उनका अग्रसेन भी फैंस के बीच में उनकी एक अलग छाप छोड़ता है।
Virat फील्ड पर जितने एक्टिव है उतने ही वो इंस्टाग्राम पर भी एक्टिव रहते हैं, वो अपने इंस्टा अकाउंट पर ज्यादातर Puma ब्रांड के कुछ न कुछ उत्पाद का प्रचार करते नजर आते हैं।
2. Lionel Messi- 462 मिलियन

अर्जेंटीना को फुटबॉल विश्व कप जीताने वाले Lionel Messi इस खेल के इतिहास के सबसे महानतम खिलाड़ियों में से एक हैं। जिन्होंने मैदान पर अपने प्रदर्शन से सभी का दिल जीता है। अर्जेंटीना को फुटबॉल विश्व कप जीताना Messi के 16 सालों के करियर में सबसे बड़ी सफलताओं में से एक है। उन्होंने बतौर कप्तान टीम को फ्रंट से लीड करते हुए फाइनल तक पहुंचाया और वहां भी दो गोल दागे। जिस वजह से टीम को खिताब हासिल करने में आसानी हुई। इस तरह के प्रदर्शन के बाद सोशल मीडिया पर उनके फॉलोअर्स में तेजी से उछाल देखा गया है।
फुटबॉल वर्ल्ड कप जीतने से पहले तक Messi के इंस्टाग्राम पर 376 मिलियन फॉलोअर्स थे। लेकिन खिताबी जीत के बाद फॉलोवर्स की संख्या में तेजी से वृद्धि देखी गई है और उनके इंस्टाग्राम पर अब 462 मिलियन फॉलोवर्स हो गए हैं। जिस वजह से इस मामले में वो Ronaldo के बाद दूसरे स्थान पर आ गए हैं।
1. Cristiano Ronaldo- 584 मिलियन

पुर्तगाल के सुपरस्टार फुटबॉलर Cristiano Ronaldo जहां भी जाते हैं वहां उनके नाम रिकॉर्ड न बने ऐसा हो ही नहीं सकता। हर जगह रिकॉर्डस उनका पीछा कर ही लेती है फिर चाहे वो मैदान पर हो या मैदान के बाहर। Ronaldo ने अभी तक मैदान पर तो काफी कुछ हासिल किया है लेकिन इसके अलावा वो इंस्टाग्राम पर 500 मिलियन फॉलोअर्स वाले दुनिया के पहले व्यक्ति भी बन गए हैं। ये उपलब्धि उन्होंने बहुत कम समय में हासिल की है।
उनकी इस लोकप्रियता का कारण है उनकी प्रतिभा, अपने खेल के प्रति उनका लगाव। इस वजह से ही उनका करियर आज बुलंदियों पर है। फुटबॉल के साथ-साथ Ronaldo इस समय सोशल मीडिया पर भी राज कर रहे हैं।
- अदार पूनावाला बनेंगे RCB के नए मालिक? IPL 2026 से पहले मची हलचल
- सुरजीत सिंह और पूजा काजला को कबड्डी में शानदार प्रदर्शन का मिलेगा इनाम, दोनों सितारों का अर्जुन अवार्ड से किया जाएगा सम्मान
- साल 2025 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के पांच सबसे यादगार पल
- WWE के तीन मौजूदा सबसे बढ़िया बेबीफेस सुपरस्टार्स
- साल 2025 में भारतीय क्रिकेट के पांच सबसे यादगार पल