Khel Now logo
HomeSportsICC Women's World CupLive Cricket Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

पांच भारतीय क्रिकेटर जिनके इंस्टाग्राम पर हैं सबसे ज्यादा फॉलोवर्स

Subhajit has been with Khel Now since 2023, working on the Olympics, Kabaddi, and Hindi desks.
Published at :May 30, 2023 at 2:49 AM
Modified at :May 30, 2023 at 2:49 AM
पांच भारतीय क्रिकेटर जिनके इंस्टाग्राम पर हैं सबसे ज्यादा फॉलोवर्स

पूर्व भारतीय कप्तान इस सूची के टॉप पर है मौजूद।

क्रिकेट भले ही भारत का राष्ट्रीय खेल न हो, इसके बावजूद ये खेल हर एक भारतीय के जीवन का एक हिस्सा बन गया है जो उनके दिल और दिमाग में बसता है। आज छोटे से छोटा बच्चा भी हर एक क्रिकेटर का नाम जानता है और उन्हें फॉलो करता है। जिस वजह से आज के समय में भारतीय क्रिकेटर्स की लोकप्रियता किसी फिल्मी सितारे से भी कहीं अधिक ज्यादा है। जबकि ये खिलाड़ी भी अपने फैंस को खुश करने के लिए हर एक मैच में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देते हैं।

इन खिलाड़ियों के बढ़िया प्रदर्शन के चलते ही आज न सिर्फ भारत में बल्कि दूसरे देशों में भी उनके चाहने वालों की संख्या में कोई कमी नहीं है। इसके साथ ही आज के समय में ज्यादातर लोग उनके स्टाइल को कॉपी करते हैं जिस वजह से सोशल मीडिया में उन्हें बहुत बड़ी संख्या में फॉलो किया जाता है ताकि उनका हर एक अपडेट मिल सके।

तो चलिए आज हम आपको बताते हैं भारतीय क्रिकेट टीम में मौजूद कुछ ऐसे चेहरों के बारे में जिनकी लोकप्रियता इस समय काफी ज्यादा है।

5. Hardik Pandya- 26 मिलियन

भारतीय क्रिकेट टीम के वर्तमान उप-कप्तान और IPL में Gujarat Titans टीम के कप्तान  Hardik Pandya ने क्रिकेट में अपने बढ़िया प्रदर्शन के चलते काफी लोकप्रियता हासिल कर ली है। इस समय इंस्टाग्राम पर Hardik के 26 मिलियन फॉलोअर्स हैं, और वो शीर्ष 5 सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले क्रिकेटरों में शामिल हैं। उन्होंने हाल ही में काफी कुछ हासिल किया है, IPL के 15वें सीजन उन्हें गुजरात टीम की अगुवाई करने का मौका मिला और पहले ही सीजन बतौर कप्तान उन्होंने अपनी टीम को इस लीग का विजेता बना दिया।

इसके अलावा भारतीय टीम की कप्तानी करते हुए भी Hardik ने टीम को कई सीरीज में जीत दिलाई। जिस वजह से इस समय लगातार उनके चाहने वालो की संख्या बढ़ती ही जा रही है और वो कई दिग्गज खिलाड़ियों को पछाड़ते हुए पांचवें स्थान पर आ गए हैं।

4. Rohit Sharma- 28.6 मिलियन

भारतीय क्रिकेट टीम और IPL के सबसे सफल टीम Mumbai Indians के कप्तान  Rohit Sharma इस सूची में चौथे स्थान पर आते हैं। Rohit न सिर्फ भारत के सबसे बढ़िया ओपनिंग बल्लेबाजों में से एक हैं, बल्कि एक कामयाब कप्तान भी हैं। उन्होंने अपनी कप्तानी में मुंबई को पांच बार IPL का विजेता बनाया है, साथ ही भारतीय टीम के जीत में भी  कई मैचों में अहम भूमिका निभाई है। जिस वजह से इस समय उनकी फैन फॉलोइंग भी काफी अच्छी है, इंस्टाग्राम पर इस समय Rohit को 28.6 मिलियन लोग फॉलो कर रहे हैं। 

3. Sachin Tendulkar- 40.5 मिलियन

Sachin Tendulkar जिन्हें क्रिकेट में भगवान का दर्जा प्राप्त हैं, ये इस खेल के इतिहास के महानतम बल्लेबाजों में से एक हैं। जिन्होंने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं और अभी तक उनके कई रिकॉर्ड को कोई तोड़ नहीं पाया है। Sachin को सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि दूसरे देशों में भी काफी पसंद किया जाता है वजह है क्रिकेट में उनका योगदान। शायद इस वजह से ही आज भी उनके चाहने वालों की संख्या में कोई कमी नहीं आई है। इस समय इंस्टाग्राम पर उनके 40.5 मिलियन फॉलोअर्स हैं, और क्रिकेट प्रेमी उनका एक झलक पाने के लिए बेताब हो जाते हैं।

2. Mahendra Singh Dhoni- 42.6 मिलियन

भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे सफल कप्तान जिन्होंने अपनी कप्तानी में भारत को तीनों ICC ट्रॉफी का विजेता बनाया है। इसके अलावा IPL के दूसरे सबसे कामयाब कप्तान Mahendra Singh Dhoni ने बहुत ही कम समय में बहुत कुछ हासिल किया है। आज भी उनकी कप्तानी की तारीफ हर एक क्रिकेट दिग्गज करता है। क्योंकि उन्होंने हमेशा इस खेल के प्रति अपना पूरा योगदान दिया है। एक बेहतर कप्तान के अलावा Dhoni को क्रिकेट के इतिहास में सर्वश्रेष्ठ फिनिशर और एक महान विकेटकीपर- बल्लेबाज भी माना जाता है।

Dhoni के मैदान पर उतरते ही, फैंस के शोर से ही उनके लोकप्रियता का अंदाजा लगाया जा सकता है। जबकि कई बार हमने देखा है कि मैच के बीच में ही कई फैंस स्टेडियम से दौड़ कर मैदान पर Dhoni से मिलने के लिए आ जाते हैं। इसके अलावा इंस्टाग्राम पर उनके 42.6 मिलियन फॉलोअर्स हैं और वो दूसरे सबसे लोकप्रिय भारतीय क्रिकेटर हैं।

1. Virat Kohli- 250 मिलियन

पूर्व भारतीय कप्तान और क्रिकेट जगत के सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक Virat Kohli आज दुनिया के सबसे मशहूर खिलाड़ियों में से एक बन गए हैं। आज शायद ही कोई ऐसा होगा जो उन्हें पहचानता नहीं होगा। हर जगह उनके समर्थकों की कमी नहीं है, जिसकी वजह है मैदान पर उनका अग्रसेन और खेल को लेकर उत्साह। Virat ने अभी तक शायद ही कोई ऐसा रिकॉर्ड होगा जो हासिल न किया हो हर एक फॉर्मेट में उनके नाम शतक दर्ज है और वो इस समय के सबसे बढ़िया बल्लेबाज भी हैं।

Virat भले ही एक अच्छे कप्तान नहीं बन पाए, लेकिन बतौर बल्लेबाज उन्होंने हमेशा अपना बेस्ट दिया है। उनके सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के कारण ही उन्हें King Kohli कहा जाता है। इस खेल में इतने सालों तक बढ़िया प्रदर्शन करते रहने के चलते ही इस समय उनके चाहने वालों की संख्या काफी अधिक है और वो दूनिया के सबसे लोकप्रिय खिलाड़ियों में से एक हैं। जिनके इंस्टाग्राम पर 250 मिलियन फॉलोअर्स हैं और वो पहले ऐसे भारतीय भी है जिनके इतने ज्यादा चाहने वाले हो। इसके अलावा शायद ही इस समय भारत में कोई होगा जो इस मामले में उनकी बराबरी कर पाए।

Subhajit Chakraborty
Subhajit Chakraborty

Subhajit Chakraborty is a sports journalist and Content Associate at Khel Now. A graduate of Dr. Bhim Rao Ambedkar College, Delhi University, he pursues his passion for sports through writing, editing, and on-camera work. A devoted cricket fan, he admires Virat Kohli and passionately supports RCB.

Latest News
Advertisement