ICC WTC 2021-23 के चरण में इन बल्लेबाजों ने बनाए हैं सबसे ज्यादा रन

टीम इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के 2-2 बल्लेबाजों ने टॉप पांच में बनाई है अपनी जगह।
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (World Test Championship) 2021-23 का फाइनल अब बहुत ही नजदीक है, फाइनल मैच 7-11 जून तक द ओवल, लंदन में खेला जाएगा। इस मुकाबले में भारत और ऑस्ट्रेलिया टीम आमने-सामने होंगी। इस सत्र में हर टीम के एक या दो बल्लेबाजों ने अपनी टीम के लिए काफी जद्दोजेहद किया और पूरे सत्र में बहुत सारे रन बनाए। WTC में कुल 9 टीमें हिस्सा लेती है, जिसमें से सिर्फ दो टीमें फाइनल में अपनी जगह बना पाती है भारत ने लगातार दूसरी बार फाइनल में जगह बनाई है, जबकि ऑस्ट्रेलियाई टीम पहली बार फाइनल में अपनी जगह बनाने में सफल हुई है।
टॉप पांच की सूची से गायब है भारतीय बल्लेबाज
इस लिस्ट में दूर-दूर तक भारतीय बल्लेबाज नजर नहीं आते। जबकि टीम इंडिया लगातार दो बार WTC के फाइनल में जगह बना चुकी है। चौकाने वाली बात ये है कि टॉप पांच तो दूर की बात है, टॉप 10 में भी एक भी भारतीय बल्लेबाज मौजूद नहीं है। हालांकि टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा (Cheteshwar Pujara) इस सूची में 19वें स्थान पर हैं। Pujara ने इस सत्र में खेले 16 मैचों की 30 पारियों में 887 रन बनाए हैं। जिसमें उनके नाम एक शतक और 6 अर्धशतक शामिल हैं।
जबकि टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज Virat Kohli इस सूची में 23वें स्थान पर हैं, जिसकी वजह है पिछले कुछ समय से चल रहा उनका खराब फॉर्म, इसलिए रन मशीन कोहली के नाम न सिर्फ रन कम है बल्कि शतक और अर्धशतक भी बहुत कम है।
आइए इस सत्र के शीर्ष पांच बल्लेबाजों पर एक नजर डालते हैं।
Joe Root (England)- 1,915 रन

इंग्लैंड (England) टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज जो रुट (Joe Root) World Test Championship (WTC) 2021-2023 चरण में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने 22 टेस्ट मैचों की 40 पारियों में 53.19 की शानदार औसत से 1,915 रन बनाए हैं। इस दौरान Root ने 8 शतक और 6 अर्धशतक लगाए और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 180 रन नाबाद रहा। इसके अलावा उन्होंने इस पारी में 217 चौके और 3 छक्के भी लगाए।
Root ने अपनी टीम को फाइनल तक पहुंचाने की हर संभव कोशिश की, लेकिन लगातार दूसरी बार भी टीम इंग्लैंड फाइनल में जगह बनाने से चूक गई।
Usman Khawaja (Australia)- 1,608 रन

ऑस्ट्रेलिया (Australia) के सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा (Usman Khawaja) World Test Championship (WTC) 2021-2023 चरण में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में दूसरे स्थान पर हैं। उन्होंने 16 टेस्ट मैचों की 28 पारियों में 69.91 की शानदार औसत से 1,608 रन बनाए हैं। इस दौरान Khawaja ने 6 शतक और 7 अर्धशतक लगाए जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 195 रन नाबाद रहा। इसके अलावा उन्होंने इस पारी में 172 चौके और 7 छक्के भी लगाए।
Khawaja ने बतौर सलामी बल्लेबाज ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए हर एक मैच में शानदार प्रदर्शन किया है, जिस वजह से इस समय टीम ऑस्ट्रेलिया WTC प्वाइंट्स टेबल के टॉप पर रहते हुए फाइनल के लिए क्वालीफाई हुए हैं।
Babar Azam (Pakistan)- 1,527 रन

पाकिस्तान (Pakistan) टीम के वर्तमान कप्तान बाबर आजम (Babar Azam) इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं। Babar ने अभी तक खेले 14 टेस्ट मैचों की 26 पारियों में 61.08 की बढ़िया औसत से 1,527 रन बनाए हैं। इस दौरान Babar ने 4 शतक और 10 अर्धशतक लगाए और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 196 रन रहा है। इसके अलावा उन्होंने अपनी इस पारी में कुल 171 चौके और 12 छक्के लगाए। बतौर कप्तान उन्होंने अपनी टीम की तरफ से बहुत अच्छा प्रदर्शन किया और हर मैच में टीम की जीत में बल्ले से योगदान देते नजर आए।
Marnus Labuschagne (Australia)- 1,509 रन

इस लिस्ट में चौथे स्थान पर एक और ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन (Marnus Labuschagne) हैं। Marnus ने अब तक WTC 2021-23 के सत्र में खेले 19 मैचों की 33 पारियों में 53.89 की औसत से 1509 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 5 शतक, 5 अर्धशतक और एक दोहरा शतक भी लगाया है, जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 204 रन रहा है। इसके अलावा उन्होंने अपनी इस पारी में कुल 175 चौके और 6 छक्के लगाए हैं। Australia टीम को WTC के फाइनल तक पहुंचाने में Marnus की बड़ी भूमिका रही है क्योंकि उन्होंने अपने बल्ले से हर एक मैच में टीम की जीत में योगदान दिया है।
Jonny Bairstow (England)- 1,285 रन

इंग्लैंड (England) क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो (Jonny Bairstow) जो इस समय चोट के कारण टीम से बाहर चल रहे हैं। उनका भी WTC 2021-23 का सत्र शानदार रहा। Bairstow ने अभी तक खेले 15 मैचों की 28 पारियों में 51.40 की औसत से 1,285 रन बनाए हैं। इस दौरान Khawaja ने 2 शतक और 6 अर्धशतक लगाए हैं और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 162 रन रहा। अगर Bairstow चोटिल होकर बाहर नहीं होते तो शायद इस समय वो इस सूची में और ऊपर होते।